यमद्रोक झील

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
यमद्रोक झील
यमद्रोक झील is located in पृथ्वी
यमद्रोक झील
यमद्रोक झील
निर्देशांक28°56′N 90°41′E / 28.933°N 90.683°E / 28.933; 90.683निर्देशांक: 28°56′N 90°41′E / 28.933°N 90.683°E / 28.933; 90.683
द्रोणी देशतिब्बत (चीन)
अधिकतम लम्बाई72 कि॰मी॰ (45 मील)
सतही क्षेत्रफल638 कि॰मी2 (6.87×109 वर्ग फुट)
सतही ऊँचाई4,441 मी॰ (14,570 फीट)

यमद्रोक झील या यमद्रोक त्सो या यमद्रोक यम्त्सो तिब्बत में एक मीठे पानी की झील है। यह तिब्बत की चार बड़ी धार्मिक-रूप से पवित्र झीलों में से एक है। यह बर्फ़-ढके पर्वतों से घिरी हुई है और कई झरनों के पानी इसे भरते रहते हैं। झील ग्यांत्से शहर से ९० किमी पश्चिम में और तिब्बत की राजधानी ल्हासा से १०० किमी पूर्वोत्तर में है। स्थानीय आस्थाओं के अनुसार यह झील एक देवी का रूप है। झील के एक छोर पर एक प्रायद्वीप (पेनिनसुला) है जिसपर समदिन्ग बौद्ध-मठ बना हुआ है। यह 'झील का सिंहासन' भी कहलाता है और तिब्बत का इकलौता बड़ा मठ है जिसका धार्मिक नेतृत्व एक महिला (साधवी) करती हैं।[1] यमद्रोक झील तिब्बत के ल्होखा विभाग (चीनी सरकारी दस्तावेज़ों में 'शाननान विभाग') में स्थित है जो दक्षिणी तिब्बत में पड़ता है। नगरत्से गाँव झील के पास स्थित है।[2]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. When a Woman Becomes a Religious Dynasty: The Samding Dorje Phagmo of Tibet, Hildegard Diemberger, pp. 268, Columbia University Press, 2007, ISBN 9780231143202, ... Samding has a prominent position in this landscape and is understandably called 'the throne of Yamdrog Lake' ...
  2. Tibet, Michael Buckley, pp. 176, Bradt Travel Guides, 2006, ISBN 9781841621647, ... Technically a permit is required to stay overnight: Nagartse and Yamdrok Tso are under the jurisdiction of Shannan Prefecture ...