म्हापसा
म्हापसा म्हापशें म्हापसा | |
---|---|
कस्बा | |
![]() म्हापसा की एक सड़क | |
देश | ![]() |
राज्य | गोवा |
जिला | उत्तर गोवा |
तालुक | बार्देज |
ऊँचाई | 15 मी (49 फीट) |
जनसंख्या (2001) | |
• कुल | 39,989 |
समय मण्डल | भामास (यूटीसी+5:30) |
पिन | 403 507 |
दूरभाष कोड | 0832 |
वाहन पंजीकरण | GA-03 |
म्हापसा भारत के गोवा राज्य के उत्तर गोवा जिले में स्थित एक कस्बा है। यह राज्य की राजधानी पणजी से 13 किमी उत्तर में स्थित है। यह कस्बा बार्देज तालुक का मुख्यालय है। यह मुम्बई को कोचीन से जोड़ने वाले महामार्ग ऍनऍच-17 पर स्थित है।
इतिहास[संपादित करें]
म्हापसा माउण्ट अल्टो के आसपास बसा एक कस्बा है। म्हापसा शब्द का उद्गम कोंकणी भाषा के शब्द 'माप' - 'मानचित्र' और वाक्यांश भरक शब्द 'सा' से व्युत्पन्न माना जाता है। गोवा के प्राचीन कृषि समुदाय की अच्छे से स्थापित एक सामुदायिक कृषि व्यवस्था थी जिसे गुनकारी कहा जाता था, जिसके अन्तर्गत विभिन्न गाँव एक संघ निर्मित कर सामुदायिक भूमि पर खेती करके होने वाले लाभ को आपस में बाँटते थे। बाजाऱ दिवस एक प्रमुख आयोजन होता था, जिसमें विभिन्न जिलों से सामान लाकर एक केन्द्रीय स्थान पर लाया जाता था। इस प्रकार म्हापसा सदियों से एक प्रमुख क्रय-विक्रय केन्द्र रहा है।
भूगोल[संपादित करें]
म्हापसा 15.60°N 73.82°E के निर्देशांक पर स्थित है।[1] इसकी औसत ऊँचाई 15 मीटर है। मापुसा की जलवायु उष्णकटिबन्धीय है और यहाँ तापमान गर्मियों में उच्च आद्रता के साथ 37 °से से सर्दियों में 21 °से के बीच रहता है।
जनसांख्यिकी[संपादित करें]
भारत की 2011 की जनगणना के अनुसार[2], म्हापसा की जनसंख्या 40,487 है। कुल जनसंख्या में पुरुष 52%, और महिलाएँ 48% हैं। यहाँ की औसत साक्षरता दर 76% है जो राष्ट्रीय साक्षरता दर 59.5% से अधिक है जिसमें से पुरुष साक्षरता दर 80% और महिला साक्षरता दर 73% है। 11% लोग 0-6 वर्ष आयुवर्ग के हैं।
उल्लेखनीय लोग[संपादित करें]
- मनोहर पारिकर - गोवा के एक भूतपूर्व मुख्यमन्त्री और वर्तमान केन्द्रीय मन्त्री।
- दयानन्द बान्दोदकर - गोवा के प्रथम मुख्यमन्त्री जिनका जन्म, लालन-पालन और शिक्षा म्हापसा में ही सम्पन्न हुए थे।
सन्दर्भ[संपादित करें]
- ↑ Falling Rain Genomics, Inc - Mapusa Archived 27 अप्रैल 2015 at the वेबैक मशीन. (अंग्रेज़ी)
- ↑ "Census of India 2001: Data from the 2001 Census, including cities, villages and towns (Provisional)". Census Commission of India. मूल से 16 जून 2004 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2008-11-01. (अंग्रेज़ी)