म्यित्चीना

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(म्यित्कीना से अनुप्रेषित)
म्यित्चीना / म्यित्कीना
Myitkyina / မြစ်ကြီးနားမြို့
म्यित्चीना is located in म्यान्मार
म्यित्चीना
म्यित्चीना
बर्मा में स्थिति
सूचना
प्रांतदेश: कचिन राज्य, बर्मा
जनसंख्या (२०१४): ३,०६,९४९
मुख्य भाषा(एँ): जिन्गपो, बर्मी
निर्देशांक: 25°23′0″N 97°24′0″E / 25.38333°N 97.40000°E / 25.38333; 97.40000

म्यित्चीना (बर्मी: မြစ်ကြီးနားမြို့), जिसे स्थानीय जिन्गपो भाषा में म्यित्कीना कहते हैं, बर्मा के उत्तर में स्थित कचिन राज्य की राजधानी है। यह बर्मा की राष्ट्रीय राजधानी यांगोन से १,४८० किमी दूर और माण्डले से ७८५ किमी दूर, इरावती नदी के पश्चिमी किनारे पर स्थित है। यहाँ बर्मा का उत्तरतम रेल स्टेशन भी स्थित है।[1]

लोग[संपादित करें]

म्यित्चीना में जिन्गपो समुदाय की बहुसंख्या है, जो कचिन लोग भी कहलाते हैं। इनके अलावा यहाँ बहुत से बमर लोग भी रहते हैं। म्यित्चीना में कुछ भारतीय, नेपाली और चीनी लोग भी बसे हुए हैं। अधिकतर लोग थेरवाद बौद्ध मत और ईसाई मत के अनुयायी हैं, लेकिन कुछ सर्वात्मवाद, हिन्दू धर्मइस्लाम के अनुयायी भी म्यित्चीना में रहते हैं।[2]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Myitkyina, Myanmar Archived 2015-02-10 at the वेबैक मशीन". Encyclopaedia Britannica Online. Retrieved 2009-03-29.
  2. "DK Eyewitness Travel Guide Myanmar (Burma)," DK Publishing, Penguin, 2014, ISBN 9781465433282