सामग्री पर जाएँ

मोहम्मद युनुस (राजनेता)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
मोहम्मद युनुस

पद बहाल
1 अप्रैल 1937  19 जुलाई 1937
राज्यपाल मौरिस गार्नियर हैलेट
उत्तरा धिकारी श्रीकृष्ण सिंह

जन्म 4 मई 1884
पेनहारा, बंगाल प्रेसीडेंसी, ब्रिटिश भारत
मृत्यु 13 मई 1952(1952-05-13) (उम्र 68 वर्ष)
लंदन, यूनाइटेड किंगडम
राजनीतिक दल मुस्लिम इंडिपेडेंट पार्टी

मोहम्मद युनुस (4 मई 1884 – 13 मई 1952) ब्रिटिश भारत के बिहार प्रांत के प्रथम प्रमुख थे। अपने कार्यकाल के दौरान प्रान्तीय सरकारों के मुखिया को प्रधानमंत्री कहा जाता था। उन्होंने सन् 1937 में स्थानीय चुनावों के सम्पन्न होने तक तीन माह के लिए सरकार चलायी।

शुरुआती जीवन और शिक्षा

[संपादित करें]

मोहम्मद युनुस दो भाइयों में छोटे थे जिनका जन्म 4 मई 1884 को पेनहारा गाँव में हुआ जो वर्तमान बिहार के पटना में स्थित है। उनका परिवार सूफ़ीवाद संत मलिक इब्राहिम बायू का वंशज था।[1] उनके पिता अली हसन मुख्तार एक वकील थे। उनके दादा मोहम्मद आज़म ने मुंगेर में जिला न्यायाधीश के रूप में कार्य किया था।

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "Bihar's first premier Yunus remembered". The Times of India (अंग्रेज़ी भाषा में). May 14, 2012. अभिगमन तिथि: 2022-08-17.