सामग्री पर जाएँ

मोनोमौसुमी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
मोनोमौसुमी
स्थापना मई 2018
संस्थापक मौसुमी कुंडू
प्रकार शैक्षणिक मंच
मुख्यालय भारत
आधिकारिक भाषा
हिन्दी, अंग्रेज़ी, बंगला
जालस्थल https://monomousumi.com

मोनोमौसुमी (अंग्रेज़ी: Monomousumi) एक भारतीय शैक्षणिक और साहित्यिक मंच है।[1] इसकी स्थापना मई 2018 में मौसुमी कुंडू द्वारा की गई थी।[2] यह मंच लेखन और शिक्षा से संबंधित गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कार्य करता है। मोनोमौसुमी मुख्य रूप से विद्यार्थियों, लेखकों और शोधकर्ताओं को प्रतियोगिताओं और प्रकाशन के अवसर प्रदान करता है।[3]

मोनोमौसुमी की शुरुआत लेखन और रचनात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई थी। इसके माध्यम से प्रतिभाशाली लेखकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी रचनाएँ प्रस्तुत करने का अवसर प्राप्त होता है।

प्रमुख गतिविधियाँ

[संपादित करें]

मोनोमौसुमी द्वारा आयोजित प्रमुख कार्यक्रमों में शामिल हैं:

  • मासिक अंतरराष्ट्रीय लेख प्रतियोगिता - 2018 से निरंतर आयोजित की जा रही है।[4][5]
  • क्रिएटिव राइटिंग ओलंपियाड - विभिन्न विषयों पर लेखन को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित किया जाता है। इस प्रतियोगिता के कुछ विजेताओं को चेतन भगत द्वारा प्रमाणपत्र भी प्रदान किए गए हैं।
  • प्रकाशन कार्यक्रम - जिसके अंतर्गत चयनित लेखकों की रचनाओं को संकलित कर प्रकाशित किया गया है।

उपलब्धियाँ और प्रभाव

[संपादित करें]

मोनोमौसुमी के माध्यम से अब तक लगभग एक लाख से अधिक प्रतिभागियों ने लेखन प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है। मंच ने पाँच हजार से अधिक लेखकों को प्रोत्साहित किया है और दस हजार से अधिक लेख प्रकाशित किए हैं। इसके अंतर्गत प्रकाशित Weaver नामक पत्रिका का हिन्दी और पंजाबी संस्करण भी उपलब्ध है।[6]

पुरस्कार और मान्यता

[संपादित करें]

साल 2020 में, मोनोमौसुमी को Acquisition International द्वारा "भारत का सर्वश्रेष्ठ शिक्षा एवं प्रौद्योगिकी मंच" (Best Education and Technology Platform in India) पुरस्कार से सम्मानित किया गया।[7]

  1. ↑ "लेखन का नया मंच मोनोमौसुमी:तीन भाषाओं में प्रतियोगिताएं, फ्रीलांस नौकरियां और प्रकाशन का मौका". Dainik Bhaskar.
  2. ↑ author/lokmat-news (2025-03-24). "क्या है मोनोमौसुमी?, युवा लेखकों के लिए बना सशक्त मंच!". लोकमत न्यूज़ हिंदी. अभिगमन तिथि: 2025-03-25. {{cite web}}: |last= has generic name (help)
  3. ↑ "Monomousumi: सपनों को मिला पंख, 2018 से एक लाख से ज्यादा लेखकों को मोनोमौसुमी ने दिया अंतरराष्ट्रीय मंच". प्रभात खबर. 2025-03-24. अभिगमन तिथि: 2025-03-25.
  4. ↑ "Monomousumi International Monthly Essay Competition [March]" (अमेरिकी अंग्रेज़ी भाषा में). 2025-02-28. अभिगमन तिथि: 2025-10-25.
  5. ↑ "Monomousumi International Monthly Essay Competition 2024".
  6. ↑ TV9 Bharatvarsh (2023-03-20). "मोनोमौसुमी: 2018 से अब तक 1 लाख से अधिक लेखकों को इंटरनेशनल मंच देने वाला प्रमुख प्लेटफॉर्म". टीवी9 भारतवर्ष. अभिगमन तिथि: 2025-03-25.{{cite web}}: CS1 maint: numeric names: authors list (link)
  7. ↑ "Monomousumi's Blog (2020 Winner: Business Excellence Awards)". Acquisition International (ब्रिटिश अंग्रेज़ी भाषा में). मूल से से 2025-04-05 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 2025-03-25.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]