मोगादीशू

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(मोगादिशु से अनुप्रेषित)
मोगादीशू
Muqdisho (सोमाली)
مقديشو (अरबी)
Muqadīshū
राजधानी
शहर का परिदृश्य।
शहर का परिदृश्य।
मोगादीशू is located in पृथ्वी
मोगादीशू
मोगादीशू
देश सोमालिया
क्षेत्रबान्दीर
शासन
 • महापौरथबित अब्दी मोहम्मद
 • नगरीय[1]103 किमी2 (40 वर्गमील)
ऊँचाई9 मी (30 फीट)
जनसंख्या (2017[1])
 • राजधानी24,25,000 (अनुमानित)[1]
समय मण्डलईएटी (यूटीसी+3)
जलवायुअर्ध शुष्क जलवायु


मोगादीशू शहर का एक हवाई-दृश्य
मोगादीशू शहर का एक हवाई-दृश्य

मोगादीशू (सोमाली:मुकदिशो), जो स्थानीय तौर पर ख़मर नाम से मशहूर है; सोमालिया का सबसे बड़ा शहर एवं वहाँ की राजधानी है। यह सदियों से हिंद महासागर में स्थित एक महत्वपूर्ण बंदरगाह के रूप में भी जाना जाता है। १९९१ में प्रशासनिक तंत्र के धवस्त हो जाने की वजह से पिछले १७ वर्षों से मोगादीशू भयावह गृहयुद्ध की चपेट में है।

इतिहास[संपादित करें]

भुगोल[संपादित करें]

मोगादिशू, हिंद महासागर तट पर दक्षिणी सोमालिया के बानादीर प्रशासनिक क्षेत्र में, हॉर्न ऑफ़ अफ्रीका पर स्थित है। शहर को अब्दियाज़िज़, बोंद्रे, दैनिल, धर्केलेली, हमर-जाजाब, हमर-वेने, हलीवा, होदन, हौल-वाडाग, करन, शांगानी, शिबिस, वबरे, वाद्जीर, वर्धलिली और यक्षिद जिलों में विभाजित किया गया है। शहर की प्रशिध्द जगहों में हमरवियन पुराना शहर, बकारा मार्केट और गीज़ारा बीच शामिल हैं। मोगादिशू के रेतीले समुद्र तटों में कई जीवंत प्रवाल भित्तियाँ हैं, और यह कई वर्षों तक पर्यटको को लुभाता रहा हैं।

शेबेल नदी (वेबगा शाबेले) केंद्रीय इथोपिया से उद्गम होता है और दक्षिण-पश्चिमी दिशा बदलने से पहले मोगादिशू के पास हिंद महासागर के 30 किलोमीटर (19 मील) के पहले तक आता है। आमतौर पर यह फरवरी और मार्च के दौरान सूखा रहता है। यह गन्ने, कपास, और केले की खेती के लिए जरूरी पानी उपलब्ध कराता है।

जलवायु[संपादित करें]

भूमध्य रेखा के पास स्थित शहरों कि अपेक्षा, मोगादिशू में शुष्क जलवायु है। इसे अधिकतर दक्षिण-पूर्व सोमालिया कि तरह, गर्म और अर्ध-शुष्क (कोपेन जलवायु वर्गीकरण बी.एस.) के रूप में वर्गीकृत किया गया है।

मोगादिशु, होल्ड्रिज ग्लोबल बायोकैमेटिक स्कीम के उष्णकटिबंधीय कांटा वुडलैंड बायोम में या उसके निकट स्थित है। शहर के वार्षिक औसत तापमान 27 डिग्री सेल्सियस है, जहाँ औसत अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस और औसत न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस हैं। यहाँ वर्षा प्रति वर्ष औसतन 429.2 मिलीमीटर (16.9 इंच) होती हैं। शहर में औसतन प्रति वर्ष 3,066 घंटे की धूप होती है, जिसमें प्रतिदिन 8.4 घंटे की धूप होती है।

प्रशासन[संपादित करें]

सोमालिया की संघीय सरकार

संक्रमणकालीन संघीय सरकार (टीएफजी) 2004 और 2012 के बीच सोमालिया की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त केंद्रीय सरकार थी। मोगादिशू में आधारित, इसनें सरकार की कार्यकारी शाखा का गठन किया। सोमालिया की संघीय सरकार का 20 अगस्त 2012 में स्थापना के साथ ही टीएफजी का अंत हो गया।[2] यह गृहयुद्ध की शुरुआत के बाद से देश में पहली स्थायी केंद्र सरकार का प्रतिनिधित्व करता है।[2] सोमालिया की संघीय संसद सरकार की विधायी शाखा के रूप में कार्य करती है।[3]

मोगादिशू नगरपालिका मुख्यालय

मोगादिशू की नगरपालिका को वर्तमान में यूसुफ हुसैन जिमाले अगुवाई कर रहे है, इसके पूर्व में सैन्य अदालत के अध्यक्ष मेयर हसन मोहम्मद हुसैन मुंगाब इस पद से इस्तीफा दे चुके हैं।[4]

मोगादिशु में तुर्की दूतावास

मोगादिशू में कई देशों के विदेशी दूतावास और वाणिज्य दूतावास बनाए गए हैं। जनवरी 2014 तक, इन राजनयिक मिशनों में जिबूती, इथियोपिया, सूडान, लीबिया, यमन, सऊदी अरब, तुर्की, ईरान, यूगांडा, नाइजीरिया, यूनाइटेड किंगडम, जापान, चीन[5][6] और कतर के दूतावास शामिल हैं।[7] शहर में फिर से खोलने वाले दूतावासों में मिस्र, संयुक्त अरब अमीरात, इटली और दक्षिण कोरिया शामिल हैं।[5]

अर्थव्यवस्था[संपादित करें]

मोगादिशु पारंपरिक रूप से देश मे एक वाणिज्यिक और वित्तीय केंद्र के रूप में स्थापित है। यूरोप और अमेरिका में बने वस्त्रों के बड़े पैमाने पर आयात से पहले, यह शहर के वस्त्रों को कारोबार महाद्वीप के पूरे इलाके, साथ ही साथ अरब प्रायद्वीप तक और फारसी तट तक फैला हुआ था। 2011 के मध्य में शांति होने के साथ ही, मोगादिशू की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ी है। सोमैलफ्रेट प्रसंस्करण कारखाना फिर से खोला गया है, स्थानीय कोका-कोला कारखाना का भी नवीनीकरण किया गया है। मई 2012 में, पहला सोमाली बैंक, राजधानी में स्थापित किया गया, जो 1991 के बाद से दक्षिणी सोमालिया में खुलने वाले पहले वाणिज्यिक बैंक है।

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

मोगादिशू बम विस्फोट 2017

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. सन्दर्भ त्रुटि: <ref> का गलत प्रयोग; Dwua नाम के संदर्भ में जानकारी नहीं है।
  2. "Somalia: UN Envoy Says Inauguration of New Parliament in Somalia 'Historic Moment'". Forum on China-Africa Cooperation. 21 August 2012. मूल से 14 अक्तूबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 24 August 2012.
  3. "Guidebook to the Somali Draft Provisional Constitution". UN Missions. मूल से 20 जनवरी 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 August 2012.
  4. "Somalia: President Hassan names new Mogadishu mayor". Garowe Online. 27 February 2014. मूल से 6 मार्च 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 February 2014.
  5. "Embassies in Mogadishu". Aden Adde International Airport. मूल से 16 जनवरी 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 24 January 2014.
  6. "SOMALIA: China officially opens embassy in Somalia today". Raxanreeb. 12 October 2014. मूल से 26 दिसंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 12 October 2014.
  7. "Qatari diplomat in Mogadishu meeting". Gulf Times. 24 August 2014. मूल से 26 अगस्त 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 13 September 2014.