सामग्री पर जाएँ

उत्तर मैसिडोनिया

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(मैसेडोनिया से अनुप्रेषित)
उत्तर मैसिडोनिया गणराज्य

Република Северна Македонија
Republika e Maqedonisë së Veriut
उत्तर मैसिडोनिया का ध्वज
ध्वज
उत्तर मैसिडोनिया का कुल चिह्न
कुल चिह्न
राष्ट्रगान: Денес над Македонија
(आज मैसिडोनिया के ऊपर)
चित्र:Macedonia's national anthem (instrumental).ogg
मैसिडोनिया की स्थिति (हरा), यूरोप के साथ (हरा + गरहा भूरा)
मैसिडोनिया की स्थिति (हरा), यूरोप के साथ (हरा + गरहा भूरा)
राजधानी स्कोप्ये
सबसे बड़ा शहरस्कोप्ये
आधिकारिक भाषा(एँ)मैसिडोनियाई
निवासीनाममैसिडोनियाई / मैसिडोनियन
सरकारसंसदीय गणराज्य
• राष्ट्रपति
स्टेवो पेंडरोफ्स्की
• प्रधानमंत्री
ज़ोरान जाएफ
स्वतंत्रता 
क्षेत्रफल
• कुल
25,713 कि॰मी2 (9,928 वर्ग मील) 148th)
• जल क्षेत्र (%)
1.9%
जनसंख्या
• 2009 आकलन
2,114,550 (142nd)
• 2002 जनगणना
2,022,547
GDP (PPP)2008 प्राक्कलन
• कुल
$18.831 बिलियन (-)
• प्रति व्यक्ति
$9,163 (-)
HDI (2013)वृद्धि 0.732[1]
उच्च · 84वाँ
मुद्रामैसिडोनियाई दीनार (MKD)
समय मंडलUTC+1 (सीईटी)
• ग्रीष्मकालीन (DST)
UTC+2 (सीईएसटी)
वाहन चलते हैंright
दूरभाष कोड389
इंटरनेट TLD.mk
  1. Albanian is widely spoken in the west of the country. In some areas Turkish, Serbian, Romany and Aromanian are also spoken.

उत्तर मैसिडोनिया (मैसिडोनियाई: Северна Македонија, अल्बानियाई: Maqedonia e Veriut), आधिकारिक तौर पर उत्तर मैसेडोनिया गणराज्य दक्षिणी यूरोप के मध्य बाल्कन प्रायद्वीप पर स्थित एक देश है। यह कभी यूगोस्लाविया का भाग हुआ करता था, जिससे 1991 में इसने स्वतंत्रता की घोषणा की। यह 1993 में संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना, लेकिन यूनान के साथ नाम के विवाद की वजह से इसे पूर्व यूगोस्लाव गणराज्य मैसिडोनिया (FYROM) के अस्थाई नाम से प्रवेश दिया गया। 2018 में यूनान के साथ चलते झगड़े को सुलझाने के लिए इसने अपना नाम मैसेडोनिया से बदलकर उत्तर मैसेडोनिया रख लिया।

यह एक स्थलरुद्ध देश है, जिसकी सीमा उत्तरपश्चिम में कोसोवो, उत्तर में सर्बिया, पूर्व में बुल्गारिया, दक्षिण में ग्रीस और पश्चिम में अल्बानिया से मिलती है। इसकी राजधानी स्कोप्जे है, अन्य शहरों में बितोला, कुमानोवा, प्रिलिप, ओहरिड, वेलेस, स्टिप, कोकानी, गोस्तिवार और स्त्रूमिका शामिल हैं। यहां 50 से ज्यादा झीलें और 2000 मीटर (6,562 फीट) से ऊंचे 16 पर्वत हैं। मैसिडोनिया संयुक्त राष्ट्र और यूरोप के परिषद का सदस्य है। दिसंबर 2005 से यह यूरोपीय संघ में शामिल होने के लिए उम्मीदवार है, इसके अलावा नाटो सदस्यता के लिए भी आवेदन दिया हुआ है। यहां की मैसिडोनियाई भाषा और अल्बानियाई भाषा मुख्य- और राजभाषाएँ हैं।

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "2014 Human Development Report Summary" (PDF). संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम. 2014. pp. 21–25. 29 जुलाई 2016 को मूल से पुरालेखित (PDF). अभिगमन तिथि: 27 जुलाई 2014.