सामग्री पर जाएँ

मैदेरिया नदी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
अमेज़न बेसिन का मानचित्र जिसमें मैदेरिया नदी को दर्शाया गया है

मैदेरिया नदी (पुर्तगाली: Rio Madeira) दक्षिण अमेरिका की प्रमुख नदीयों में से एक है, मैदेरिया नदी अपनी विशालता और भूगोलिक महत्व के लिए जानी जाती है। इसकी 15% जलधारा अमेज़न नदी में प्रभावित होती है। इसलिए यह अमेज़न नदी की सबसे बड़ी सहायक नदी है। इसकी कुल लंबाई 1,450 kमी॰ (900 मील) है।

सन् 1747 के पूर्व-औपनिवेशिक काल में डेविड रमसी के मानचित्र संग्रह में संकलित एवं इमानुएल बोवेन द्वारा बनाए गए नक्शे में इसे "कुयारी" नाम से संदर्भित किया गया था।[1] जिसे पुर्तगाली लोग मैदेरिया कहते थे।

मैदेरिया नदी विश्व की सबसे बड़ी नदियों में से एक है, जिसका वार्षिक औसतन जलप्रवाह 18,000 घन मीटर प्रति सेकंड (640,000 घन फीट/सेकंड) है, यानी प्रति वर्ष 568 kमी3 (136 घन मील)568 किमी³ (136 घन मील), जो कांगो नदी के जलप्रवाह का लगभग आधा है। अमेज़न नदी से आगे बढ़ते हुए, मैदेरिया नदी की जलप्रवाह 31,200 घन मीटर बढ़ जाती है जो प्रति सेकंड (1,100,000 घन फीट/सेकंड) तक तीव्र गति से बढ़ते जाती है।[2]

संबंधित परियोजनाएँ

[संपादित करें]

जुलाई 2007 में, ब्राज़ील सरकार द्वारा पारिस्थितिकी अनुकूल के लिए मैदेरिया नदी पर दो जलविद्युत बांध बनाने की योजना को मंजूरी दी गई थी, जिसका नाम जिराऊ और सैंटो एंटोनियो रखा गया।

संस्कृति में लोकप्रियता

[संपादित करें]

सन् 1993-1999 ई॰ में फिलिप ग्लास कृत अगुआस दा अमेज़ोनिया चित्रावली के पाँचवें शीर्षक के रूप मैदेरिया नदी का उल्लेख किया गया है।

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "डेविड रमसी ऐतिहासिक मानचित्र संग्रह; पेरू, अमेज़ोन।". www.davidrumsey.com. अभिगमन तिथि: 16 अप्रैल 2018.
  2. सेयलर, पैट्रिक; लारेंस मौरिस-बोरगॉइन; जीन लौप गयोट. "अमेज़न नदी और इसकी मुख्य सहायक नदियों में सांद्रता की अस्थायी परिवर्तनशीलता पर जलचक्रीय नियंत्रण।". ब्राज़ील भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (सी॰पी॰आर॰एम॰). अभिगमन तिथि: 16 जुलाई 2013.