मैंटिस

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(मैंटोडेया से अनुप्रेषित)

मैंटिस
Mantis
भारत में एक बद्धहस्त मैंटिस
वैज्ञानिक वर्गीकरण
जगत: जंतु
संघ: आर्थ्रोपोडा (Arthropoda)
वर्ग: कीट (Insecta)
अधिगण: डिक्ट्योप्टेरा (Dictyoptera)
गण: मैंटोडेया (Mantodea)
बर्माइस्टर, 1838
कुल

कई कुल

मैंटिस (Mantis) कीटों का एक जीववैज्ञानिक गण है, जिसमें लगभग 2,400 जातियाँ सम्मिलित हैं, जो लगभग 460 वंशों में आयोजित हैं, जो स्वयं 33 कुलों में संगठित हैं। इस गण का वैज्ञानिक नाम मैंटोडेया (Mantodea) है। मैंटिसों के सिर त्रिकोण आकार के होते हैं जिसमें मोटी आँखें लगी होती हैं। उनकी गर्दन लचकीली होती है, और वे अपने सिर पूरे घुमाकर पीछे की ओर देख सकते हैं। उनकी आगे की टांगे उठी होती हैं, जिनसे वे अपना ग्रास पकड़ते हैं। अकसर वे अपनी पिछली टांगों पर खड़े हुए होते हैं और आगे की टांगे मोड़े हुए रखते हैं, जिस से उन्हें बद्धहस्त मैंटिस (praying mantis) भी कहा जाता है।[1][2]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Otte, Daniel; Spearman, Lauren. "Mantodea Species File Online". अभिगमन तिथि 17 July 2012.
  2. Hurd, I. E. (1999). "Mantid in Ecological Research". प्रकाशित Prete, Fredrick R.; Wells, Harrington; Wells, Patrick H.; Hurd, Lawrence E. (संपा॰). The Praying Mantids. Johns Hopkins University Press. पृ॰ 231. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-0-8018-6174-1.