सामग्री पर जाएँ

मेसिटाइलिन

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

मेसिटाइलिन (Mesitylene) अथवा 1,3,5-ट्राइमेथिल बेंज़ीन (1,3,5-trimethylbenzene) बेंजीन का व्युत्पन्न यौगिक है जिसके वलय के चारों ओर सममित रुप से तीन मेथिल समूहों को प्रतिस्थापित किया जाता है। इसके अन्य दो समावयव ट्राइमेथिलबेंज़ीन क्रमशः 1,2,4-ट्राइमेथिलबेंज़ीन (स्यूडोक्यूमीन) और 1,2,3-ट्राइमेथिलबेंज़ीन (हेमीमेलिटीन) हैं। इन तीनों का रासायनिक सूत्र C6H3(CH3)3 हैं जिन्हें संक्षिप्त रूप में C6H3Me3 भी लिखते हैं। मेसिटाइलिन एक रंगहीन द्रव है जिसकी गंध मधुर सुवासित होती है। यह कोलतार का घटक है जो इसका पारम्परिक स्रोत भी है। यह विभिन्न रसायनों के शुद्धिकरण के समय पूर्ववर्ती के रूप में काम में लिया जाता है।[1]

उत्पादन

[संपादित करें]

मेसिटाइलिन को ठोस अम्ल उत्प्रेरक पर जाइलीन के ट्रांस-एल्किलीकरण से तैयार किया जाता है:[1]

2 C6H4(CH3)2 ⇌ C6H3(CH3)3 + C6H5CH3
C6H4(CH3)2 + CH3OH → C6H3(CH3)3 + H2O

यद्यपि यह अव्यावहारिक है, लेकिन इसे प्रोपाइन के त्रित्रयकरण द्वारा तैयार किया जा सकता है, जिसके लिए एक अम्लीय उत्प्रेरक की भी आवश्यकता होती है, जो 1,3,5- और 1,2,4-ट्राइमेथिलबेंज़ीन के मिश्रण का उत्पादन होता है।

एल्डोल संघनन द्वारा एसीटोन के त्रितयकरण (trimerization) के साथ गन्धकाम्ल द्वारा निर्जलीकरण एवं क्रिस्टलीकरण द्वारा इसके संश्लेषण भी किया जाता है जो अन्य विधि है।[2]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. 1 2 Karl Griesbaum, Arno Behr, Dieter Biedenkapp, Heinz-Werner Voges, Dorothea Garbe, Christian Paetz, Gerd Collin, Dieter Mayer, Hartmut Höke “Hydrocarbons” in Ullmann's Encyclopedia of Industrial Chemistry 2002 Wiley-VCH, Weinheim. doi:10.1002/14356007.a13_227.
  2. Cumming, W. M. (1937). Systematic organic chemistry (3E). New York, USA: D. Van Nostrand Company. p. 57.