सामग्री पर जाएँ

मेसा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
इंग्लैंड के उत्तरी यॉर्कशायर शहर में स्थित इंगलबोरो

मेसा समतल मैदान के समान दिखने वाली भू-आकृति होती है जिसका शिखर समतल और चारों तरफ खड़ी ढलानों से घिरा होता है। यह आसपास के मैदान की तुलना में ऊँचा दिखाई देता है। मेसा मुख्यतः अवसादी चट्टानों से निर्मित होता है, इसके ऊपर बलुआ पत्थर या चूना पत्थर जैसी कठोर चट्टानों की परत होती है।, जिसके कारण मेसा के शीर्ष को क्षरण और प्राकृतिक आपदाओं से बचाती है। इसी कारण मेसा का सपाट शिखर लंबे समय तक सुरक्षित रहता है और इसकी विशिष्ट आकृति बनी रहती है।[1]

व्युत्पत्ति

[संपादित करें]

मेसा शब्द की व्युत्पत्ति स्पेनिश शब्द mèsã से हुई है, जिसका अर्थ "मेज या कुर्सी", होता है।[2] अर्थात इसकी समतल और ऊंचाई वाली संरचना को दर्शाती है। सन् 1922 ई॰ में भूविज्ञानी किर्क ब्रायन ने कहा कि मेसा "आसपास के मैदानी इलाकों के ऊपर स्पष्ट रूप से खड़ी होती है, जैसे मेज फर्श पर खड़ी होती है।"

निर्माण

[संपादित करें]

मेसा का निर्माण उन चट्टानों के अपक्षय और अपरदन की क्रिया से होता है जिन्हें प्लेट टेक्टोनिक गतिविधियों द्वारा ऊपर उठा दिया गया होता है। पृथ्वी की सतह पर पाई जाने वाली चट्टानों की क्षरण-प्रतिरोधक क्षमता अलग-अलग होती है। समय के साथ कमजोर चट्टानें, जैसे शैल, बदलते तापमान के प्रभाव से घिसने लगती हैं, जबकि मजबूत प्रतिरोधी चट्टानें, जैसे बलुआ पत्थर और बेसाल्ट, अपने स्थान पर टिकी रहती हैं जिनसे मेसा के ऊपरी हिस्से के समतल शिखर के चारों ओर खड़ी ढलानें निर्मित होती हैं।[3]

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]
  1. न्यूएनडॉर्फ, क्लॉस के॰ ई॰ मेहल, जेम्स पी॰, जूनियर जैक्सन, जूलिया ए॰ (2011) "भूविज्ञान की शब्दावली" (5वां संस्करण), अमेरिकी भूविज्ञान संस्थान ISBN 9781680151787
  2. मिगोन, पी॰, 2004। "मेसा।" गौडी, ए॰ एस॰ (सं॰), "भू-आकृति विज्ञान का विश्वकोश। रूटलेज, लंदन, पृ॰ 668. ISBN 9780415272988
  3. ईस्टरब्रुक, डोन जे॰ (1999). सतही प्रक्रियाएँ और भू-आकृतियाँ. अपर सैडल रिवर, एनजे: प्रेंटीस हाॅल. ISBN 9780138609580.