सामग्री पर जाएँ

मेलोक्सकैम

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

मेलोक्सकैम (Meloxicam) स्टेरोइड रहित सूजनरोधी औषधि (NSAID) है जिसका उपयोग आमवाती रोगों और अस्थिसंध्यार्ति में दर्द एवं सूजन के उपचार के लिए किया जाता है।[1][2] इसे मुह से अथवा सूई से नसों में लगाकर लिया जा सकता है।[2] यह अनुशंसा की जाती है कि इसका उपयोग यथासम्भव कम अवधि के लिए तथा कम मात्रा में किया जाये।[2]

इसके आम दुष्प्रभावों में पेट दर्द, चक्कर आना, सूजन, सिरदर्द और चकत्ते बनना शामिल हैं।[2] इसके गंभीर दुष्प्रभावों में हृदय रोग, मस्तिष्काघात, यकृत की समसायें और पेट का अल्सर शामिल हैं।[2] गर्भावस्था के त्रिमास (तीसरा माह) में इसका उपयोग अनुशंसित नहीं किया जाता।[2] यह साइक्लोऑक्सीजिनेज-1 (COX-1) की तुलना में साइक्लोऑक्सीजिनेज-2 (COX-2) को अधिक रोकता है।[2] यह रसायनों में ऑक्सीकैम परिवार से है और इसका निकटतम रसायन पाइरोक्सिकैम है।[2]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. British national formulary: BNF 76 (76 ed.). Pharmaceutical Press. 2018. pp. 1112–1113. ISBN 9780857113382.
  2. "Meloxicam Monograph for Professionals". Drugs.com. AHFS. 23 December 2018 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 23 December 2018.