सामग्री पर जाएँ

मेमोरियल (संगठन)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
मेमोरियल
Мемориал
Founded 28 जनवरी 1989 (1989-01-28)
विघटन 29 दिसम्बर 2021 (2021-12-29) (केवल रूस में)
प्रकार गैर-लाभकारी
NGO
उद्देश्य मानवाधिकार समूह
मुख्यालय मास्को,रूस

मेमोरियल एक अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन है। इसकी स्थापना रूस में सोवियत संघ के विघटन के समय की गई थी। प्रारंभ में इसका काम जोसेफ स्टालिन के शासनकाल में हुए मानवाधिकार उल्लंघनों और अन्य अपराधों की जानकारी जुटाना और उनकी जाँच करना था। [1] बाद में संगठन ने अपना काम बढ़ाकर पूरे सोवियत संघ के दौरान हुए मानवाधिकार उल्लंघनों का अध्ययन करना शुरू कर दिया। मेमोरियल को उसके कार्यों के लिए कई महत्वपूर्ण पुरस्कार मिले हैं, जिनमें 2022 का नोबेल शांति पुरस्कार भी शामिल है।

2022 की शुरुआत में इस संगठन में मेमोरियल इंटरनेशनल और मेमोरियल मानवाधिकार केंद्र नामक दो अलग-अलग कानूनी संस्थाएँ शामिल थीं । 2022 में दोनो का विलय कर दिया गया। मेमोरियल इंटरनेशनल का उद्देश्य सोवियत संघ में, विशेष रूप से स्तालिनवादी युग के दौरान मानवता के विरुद्ध किए गए अपराधों का रिकॉर्ड रखना था। जबकि मेमोरियल मानवाधिकार केंद्र मानवाधिकारों की सुरक्षा पर केंद्रित था। विशेष रूप से आधुनिक रूस और उसके आसपास के संघर्ष-ग्रस्त क्षेत्रों में। [2]दिसंबर 2021 तक एक एकीकृत प्रणाली होने के बजाय एक आंदोलन के रूप में, मेमोरियल में रूस के 50 से अधिक और अन्य देशों के 11 संगठन शामिल थे।जिनमें कज़ाकिस्तान, यूक्रेन, जर्मनी, इटली, बेल्जियम और फ्रांस शामिल हैं। हालाँकि संबद्ध समूहों का ध्यान क्षेत्र-दर-क्षेत्र अलग-अलग होता है, फिर भी वे मानवाधिकारों, अतीत का दस्तावेज़ीकरण करने, युवाओं को शिक्षित करने और राजनीतिक दमन के पीड़ितों के लिए स्मरण दिवस मनाने के संबंध में समान चिंताएँ साझा करते हैं।

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. Berlinger, Anna Chernova,Joshua (28 दिसम्बर 2021). "Russian court shuts down human rights group Memorial International". CNN (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 4 जून 2026.{{cite web}}: CS1 maint: multiple names: authors list (link)
  2. Kennedy, Anna Chernova,Jack Guy,Niamh (29 दिसम्बर 2021). "Russian court shuts down Memorial Human Rights Center, day after sister group ordered closed". CNN (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 4 जून 2026.{{cite web}}: CS1 maint: multiple names: authors list (link)