मेंथा नदी
मेंथा नदी अथवा मेंढा नदी भारतीय राज्य राजस्थान में ऋतुकालिक (सीजनल) रूप से बहने वाली एक नदी है। इसका उद्गम राजस्थान के नीम का थाना[1] जिले से होता है वहां से यह सीकर और जयपुर जिले में बहने के पश्चात् यह डीडवाना - कुचामन जिले में बहती हुई नावां शहर के पास साम्भर झील में विलीन हो जाती है।
ऐतिहासिक महत्व
[संपादित करें]मेंढा नदी पर राव शेखा की नगरी अमरसरवाटी या अमरसर स्थित थी। लेकिन उत्तरी भाग से माधोबेणी नदी बहती हुई बाणगंगा नदी में ताला-दौला स्थान पर मिल जाती है मेंढा नदी एंव माधोबेणी नदी का उद्गम स्थल होने से यहाँ उत्खात स्थलाकृतिया मिलती है[2] मेंढा नदी घाटी पर गोविन्दगढ कस्बे में प्रसिद्ध तोरण बावड़ी एंव हस्तेडा गाँव मे प्राचीनतम जैन अतिशय मंदिर भी है [3]मेंढा नदी पर ही जयपुर जिले के सिंगोद कला गाँव मे पुरातत्वीक अवशेष व प्राचीनतम मंदिरों के अवशेष प्राप्त होते है जो वैष्णव एंव जैन धर्म से संबंधित है।[4] नागौर जिले के लूणवा गाँव में इस नदी के किनारे लूणवा जैन तीर्थ स्थित है।[5]
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "मेंढा नदी के पास स्थित थी राव शेखा की नगरी अमरसरवाटी". दैनिक भास्कर. अभिगमन तिथि: 17 अक्टूबर 2022.
- ↑ "तीन दशक पहले बहती थी मेंढा नदी". राजस्थान पत्रिका. अभिगमन तिथि: 13 मार्च 2018.
- ↑ "तोरण बावडी पर्यटन केंद्र बन सकता है". राजस्थान पत्रिका. अभिगमन तिथि: 13 मार्च 2018.
- ↑ "तीन दशक पहले बहती थी मेंढा नदी". राजस्थान पत्रिका. अभिगमन तिथि: 13 मार्च 2018.
- ↑ "राजस्थान: आंतरिक जलप्रवाह प्रणाली". राज आरएएस. मूल से से 17 अक्तूबर 2022 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 17 अक्टूबर 2022.
| यह लेख एक आधार है। जानकारी जोड़कर इसे बढ़ाने में विकिपीडिया की मदद करें। |