मूत्र प्रतिधारण
| मूत्र प्रतिधारण | |
|---|---|
| अन्य नाम | इस्चुरिया, मूत्राशय की विफलता, मूत्राशय अवरोध |
| कम्प्यूटर टोमोग्राफी द्वारा देखा गया अत्यधिक बढ़े हुए मूत्राशय के साथ मूत्र प्रतिधारण। | |
| विशेषज्ञता क्षेत्र | आकस्मिक चिकित्सा, मूत्रविज्ञान |
| लक्षण | तीव्र शुरुआत: मूत्रत्याग करने में असमर्थता, उदर के निचले हिस्से में शूल[1] दीर्घकालिक: बार-बार मूत्रत्याग, मूत्राशय पर नियंत्रण खोना, मूत्र पथ संक्रमण[1] |
| प्रकार | तीव्र, जीर्ण[1] |
| कारण | मूत्रमार्ग में अवरोध, तंत्रिका संबंधी समस्याएं, कुछ दवाएं, मूत्राशय की कमजोर मांसपेशियां[1] |
| निदान | मूत्रत्याग के पश्चात मूत्राशय में बचे मूत्र की मात्रा के आधार पर[1] |
| चिकित्सा | मूत्र नलिकाकरण, मूत्रमार्ग विस्फारण, मूत्रमार्ग स्टेंट, शल्य चिकित्सा[1] |
| औषधि | अल्फा अवरोधक जैसे टेराज़ोसिन, 5-अल्फा रिडक्टेस अवरोधक जैसे फ़िनास्टेराइड[1] |
| आवृत्ति | प्रति वर्ष 1000 में से 6 (40 वर्ष से अधिक आयु के पुरुष)[1] |
मूत्र प्रतिधारण (Urinary retention) मूत्राशय को पूर्णतः खाली करने में असमर्थता की स्थिति है। इसकी शुरुआत अचानक अथवा धीरे-धीरे हो सकती है। अचानक शुरुआत होने पर, इसके लक्षणों में मूत्रत्याग करने में असमर्थता और उदर के निचले हिस्से में शूल शामिल हैं, जबकि धीरे-धीरे शुरुआत होने पर मूत्र असंयम, उदर के निचले हिस्से में हल्का शूल और मूत्र का कमजोर प्रवाह जैसे लक्षण प्रकट हो सकते हैं।[1] प्रतिवर्ष सामान्य जनसंख्या के 1,00,000 लोगों में से लगभग 7 लोग इससे प्रभावित होते हैं,[2] तथा दीर्घकालिक मूत्र प्रतिधारण वाले रोगियों में मूत्र पथ संक्रमण का अत्यधिक जोखिम रहता है।[1]
कारण और निदान
[संपादित करें]इसके कारणों में मूत्रमार्ग में अवरोध, तंत्रिका संबंधी समस्याएँ, कुछ विशिष्ट दवाएँ और मूत्राशय की कमजोर मांसपेशियाँ शामिल हैं।[1] यह अवरोध सुदम्य पुरस्थ ग्रंथि अतिवृद्धि (बी॰पी॰एच॰), मूत्रमार्ग संकुचन, मूत्राशय की पथरी, मूत्राशय-हार्निया, कब्ज़ या अर्बुद के कारण उत्पन्न हो सकता है।[1] तंत्रिका संबंधी समस्याएँ मधुमेह, आघात, मेरुरज्जु की समस्याओं, मस्तिष्क आघात या भारी धातु विषाक्तता के कारण हो सकती हैं।[1] समस्या उत्पन्न करने वाली दवाओं में एंटीकोलिनर्जिक्स, एंटीहिस्टामाइन, ट्राइसाइक्लिक एंटीडिप्रेसेंट, साइक्लोबेनज़ाप्रिन, डायजे़पाम, गैर-स्टेरायडल प्रदाहरोधी दवाएँ (एन॰एस॰ए॰आई॰डी॰), उद्दीपक और ओपिओइड शामिल हैं।[1][3] सामान्यतः इसका निदान मूत्रत्याग के पश्चात् मूत्राशय में शेष बचे मूत्र की मात्रा को मापकर किया जाता है।[1]
उपचार
[संपादित करें]इसका उपचार आमतौर पर मूत्रमार्ग या उदर के निचले हिस्से के माध्यम से मूत्र नलिकाकरण लगाकर किया जाता है।[1][4] अन्य उपचारों में पुरस्थ ग्रंथि का आकार कम करने की दवाएँ, मूत्रमार्ग विस्फारण, मूत्रमार्ग स्टेंट या शल्य चिकित्सा शामिल हो सकती हैं।[1] महिलाओं की तुलना में पुरुष 13:1 के अनुपात में इससे कहीं अधिक प्रभावित होते हैं,[2][1] जिसका मुख्य कारण उनमें पुरस्थ ग्रंथि की उपस्थिति है; साथ ही उनका मूत्रमार्ग महिलाओं की तुलना में अधिक लंबा होने के कारण संकुचन के प्रति अधिक संवेदनशील होता है।[5] पुरुषों में, तीव्र मूत्र प्रतिधारण प्रायः बी॰पी॰एच॰ के परिणामस्वरूप होता है।[6] 40 वर्ष से अधिक आयु के पुरुषों में, एक वर्ष में प्रति 1,000 में से लगभग 6 लोग प्रभावित होते हैं; जबकि 80 वर्ष से अधिक आयु के पुरुषों में यह अनुपात बढ़कर 30% हो जाता है।[1]
इन्हें भी देखें
[संपादित करें]सन्दर्भ
[संपादित करें]- 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 "Urinary Retention" [मूत्र प्रतिधारण]. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डायबिटीज़ एंड डाइजेस्टिव एंड किडनी डिज़ीज़ (अंग्रेज़ी भाषा में). अगस्त 2014. 4 अक्टूबर 2017 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 24 अक्टूबर 2017.
- 1 2 "Urinary Retention" [मूत्र प्रतिधारण]. मेलबर्न ब्लैडर क्लिनिक (अंग्रेज़ी भाषा में). मूल से से 15 सितंबर 2026 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 16 मई 2026.
- ↑ डी जोंग ए॰सी॰, मासकेंट जे॰एम॰, ग्रोएन एल॰ए॰, वैन वोनसेल जे॰बी॰ (जनवरी 2021). "Monitoring of micturition and bladder volumes can replace routine indwelling urinary catheters in children receiving intravenous opioids: a prospective cohort study" [अंतःशिरा ओपिओइड प्राप्त करने वाले बच्चों में मूत्रत्याग और मूत्राशय की मात्रा की निगरानी नियमित इंडवेलिंग मूत्र कैथेटर को प्रतिस्थापित कर सकती है: एक संभावित कोहोर्ट अध्ययन]. यूरोपियन जर्नल ऑफ पीडियाट्रिक्स (अंग्रेज़ी भाषा में). 180 (1): 47–56. डीओआई:10.1007/s00431-020-03703-7. पीएमसी 7782390. पीएमआईडी 32529397.
{{cite journal}}: Vancouver style error: initials in name 1 (help) - ↑ स्लिविंस्की ए॰, डी'आर्सी एफ॰टी॰, सुल्ताना आर॰, लॉरेंट्सचुक एन॰ (अप्रैल 2016). "Acute urinary retention and the difficult catheterization: current emergency management" [तीव्र मूत्र प्रतिधारण और कठिन कैथेटराइजेशन: वर्तमान आपातकालीन प्रबंधन]. यूरोपियन जर्नल ऑफ इमरजेंसी मेडिसिन (अंग्रेज़ी भाषा में). 23 (2): 80–88. डीओआई:10.1097/MEJ.0000000000000334. पीएमआईडी 26479738. एस2सीआईडी 26988888.
{{cite journal}}: Vancouver style error: name in name 1 (help) - ↑ "What is Urinary Retention? When the Bladder Won't Empty" [मूत्र प्रतिधारण क्या है? जब मूत्राशय खाली नहीं होता]. यूरोलॉजी पार्टनर्स (अंग्रेज़ी भाषा में). यूरोलॉजी पार्टनर्स ऑफ नॉर्थ टेक्सास, पी॰एल॰एल॰सी॰. अभिगमन तिथि: 16 मई 2026.
- ↑ लेस्ली, स्टीफन; राउत, प्रीति (2024). Male Urinary Retention: Acute and Chronic [पुरुष मूत्र प्रतिधारण: तीव्र और जीर्ण] (अंग्रेज़ी भाषा में). ट्रेजर आइलैंड, फ्लोरिडा: स्टैटपर्ल्स पब्लिशिंग. ISBN 978-1-5062-0943-2.