सामग्री पर जाएँ

मुसलमान राजपूत

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
मुसलमान राजपूत
मुलतान के मुसलमान बुकियाना राजपूत
कुल जनसंख्या
19,606,500
विशेष निवासक्षेत्र
  • पाकिस्तान
  • भारत
  • नेपाल
  • बांग्लादेश
  • श्रीलंका
पाकिस्तान16,680,000
भारत2,893,000
बांग्लादेश16,000
श्रीलंका1,500
भाषाएँ
धर्म
इस्लाम
सम्बन्धित सजातीय समूह
राजपूत

मुस्लिम राजपूत भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तरी क्षेत्रों के राजपूत वंशज हैं, जो वर्तमान में इस्लाम धर्म के अनुयायी हैं।[1]

मध्यकालीन भारत में इन समुदायों का हिन्दू धर्म से इस्लाम में धर्मान्तरण हुआ, किंतु इन्होंने अपने पारंपरिक उपनाम (जैसे चौहान आदि) बनाए रखे।[2][3]

यह लोग राजपूत वंश के ही हैं, परंतु धर्मांतरण के पश्चात मुस्लिम समाज में पूर्ण रूप से सम्मिलित हो गए। कुछ क्षेत्रों में मुस्लिम स्त्रियों से विवाह के बाद उत्पन्न संतानों को भी इसी श्रेणी में रखा गया।

ऐतिहासिक विवरण

[संपादित करें]

1891 ई॰ में मारवाड़ में हुई जनगणना के सुपरिटेंडेंट मुंशी हरदयाल सिंह ने अपनी रिपोर्ट में उल्लेख किया कि "मध्यकालीन युद्धों के दौरान पराजित राजपूतों के पास जीवित रहने के दो ही विकल्प होते थे या तो इस्लाम स्वीकार करना या सामाजिक रूप से निम्न जातियों में सम्मिलित होना। जो इस्लाम स्वीकार करते थे, उन्हें सैन्य सेवाओं में स्थान मिल जाता था।"[4]

प्रसिद्ध इतिहासकार मुं॰ देवीप्रसाद ने लिखा है कि राजपूतों का इस्लामीकरण मुहम्मद बिन क़ासिम के सिंध अभियान (लगभग संवत् 770) से प्रारंभ हुआ और औरंगज़ेब की मृत्यु (संवत् 1762) तक यह प्रक्रिया जारी रही। इस एक हज़ार वर्ष की अवधि में बड़ी संख्या में राजपूत इस्लाम में परिवर्तित हुए।[5]

यह भी देखें

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "UNHCR Refugee Review Tribunal. IND32856" (PDF). 6 February 2008.
  2. Singhal, Damodar P. (1972). Pakistan. Prentice Hall. p. 17. ISBN 978-0-13-648477-6.
  3. Singh, Yogendra (1973). Modernization of Indian Tradition. Oriental Press. p. 74.
  4. Chhotelal Sharma (December 1924). सप्तखंडी जाती निर्णय. Jaipur Rajasthan, India: जयपुर वर्णव्यवस्था निर्णय समाज. p. 304.{{cite book}}: CS1 maint: year (link)
  5. Sharma, Chhotelal (1924). सप्तखंडी जाति निर्णय. जयपुर: जयपुर वर्णव्यवस्था निर्णय समाज. p. 304.