मुशीदाबाद विश्वविद्यालय
| मुर्शीदाबाद महाराजा कृष्णनाथ विश्वविद्यालय | |
|---|---|
| Murshidabad University Logo.png | |
| आदर्श वाक्य: | सा विद्या या विमुक्तये (विद्या वह है जो मुक्ति प्रदान करती है।) |
| स्थापित | * 1853 ('कृष्णनाथ कॉलेज' के नाम से)
|
| प्रकार: | सार्वजनिक |
| कुलाधिपति: | पश्चिम बंगाल सरकार |
| कुलपति: | जाने आलम |
| अवस्थिति: | बहरामपुर, भारत |
| जालपृष्ठ: | |
मुर्शीदाबाद महाराजा कृष्णनाथ विश्वविद्यालय पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बहरमपुर में स्थित में एक सार्वजनिक राज्य विश्वविद्यालय है। इस विश्वविद्यालय की स्थापना 2021 में पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा मुर्शिदाबाद विश्वविद्यालय अधिनियम, 2018 के तहत की गई थी।[1][2][3]
इतिहास
[संपादित करें]इस संस्थान की स्थापना 1853 में कृष्णनाथ कॉलेज नाम से बहरामपुर में एक उदार कला और विज्ञान कॉलेज के रूप मे की गई थी। 1998 में, कृष्णनाथ कॉलेज कल्याणी विश्वविद्यालय से संबद्ध हो गया।[4] इससे पहले, यह कलकत्ता विश्वविद्यालय से संबद्ध था।[5] जुलाई 2018 में, मुर्शिदाबाद विश्वविद्यालय विधेयक के द्वारा कृष्णनाथ कॉलेज का उन्नयन करके मुर्शीदाबाद विश्वविद्यालय बनाया गया।[6][7] फरवरी 2026 में इस विश्वविद्यालय का नाम बदलकर मुर्शीदाबाद महाराजा कृष्णनाथ विश्वविद्यालय कर दिया गया।

इस कॉलेज की स्थापना 1853 में महारानी स्वर्णमयी देवी द्वारा की गई थी।[8] इसका नाम उनके पति कृष्णनाथ राय के नाम पर रखा गया था जो कासिमबाजार के महाराजा थे। 1841 में, महाराजा कृष्णनाथ को जमींदारी प्राप्त हुई और उन्होंने एक शैक्षणिक संस्थान स्थापित करने का सपना देखा। अपने पति की मृत्यु के बाद, स्वर्णमयी देवी ने इस कॉलेज को वित्तीय संकट से बचाने के लिए जमीन और धन दोनों को उपहार के रूप में दिया।[9] श्री हैरिसन इस कॉलेज के पहले प्राचार्य बने।[10] प्रसिद्ध भारतीय विद्वान और लेखक ब्रजेंद्र नाथ सील ने इस महाविद्यालय की बुनियादी सुविधाओं का विकास किया।
उल्लेखनीय पूर्व छात्र
[संपादित करें]कृष्णनाथ कॉलेज
[संपादित करें]- सूर्य सेन, ब्रिटिश शासन में चटगाँव के शस्त्रागार को लूटने वाले महान क्रान्तिकारी
- ऋत्विक घटक, फिल्म निर्माता और पटकथा लेखक
- निकुंज बिहारी मैती, स्वतंत्रता सेनानी, लोकसभा सदस्य, पश्चिम बंगाल के प्रथम शिक्षा मंत्री
- बाबर अली, अक्टूबर 2009 में 16 साल की उम्र में बीबीसी द्वारा दुनिया के सबसे कम उम्र के हेडमास्टर थे।
- सुदीप बंदोपाध्याय, लोकसभा सदस्यलोकसभा के सदस्य
- अबुल बरकत, भास शहीद (1952, ढाका)
- बेनीमाधब बरुआ, भारतीय बंगाली विद्वान, प्रथम एशियाई D.Litt।
- पी. सी. बोस, स्वतंत्रता कार्यकर्ता और राजनीतिज्ञ
- त्रिदिब चौधरी, राष्ट्रवादी राजनेता, स्वतंत्रता सेनानी और पूर्व लोकसभा सदस्यलोकसभा के सदस्य
- अतुलकृष्ण घोष, भारतीय स्वतंत्रता सेनानी
- मोइनुल हसन, राज्यसभा के सदस्य और एक कम्युनिस्ट राजनेता
- नलिनक्षा सान्याल, राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री
- अमरेंद्र नाथ सेन, कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश
- रेनू पद दास, भारतीय राजनीतिज्ञ
- राय साहब नागेंद्र कुमार भट्टाचार्य - आपराधिक वकील और राजनेता
चित्रावली
[संपादित करें]इन्हें भी देखें
[संपादित करें]- पश्चिम बंगाल में उच्च शिक्षा के संस्थानों की सूची
- भारत में शिक्षा
- पश्चिम बंगाल में शिक्षा
संदर्भ
[संपादित करें]- ↑ "The Murshidabad University Act, 2017" (PDF). अभिगमन तिथि: 3 June 2021.
- ↑ "Vice Chancellor, Murshidabad University". अभिगमन तिथि: 3 June 2021.
- ↑ "New Vice Chancellor takes charge of Murshidabad University". United News of India Feb 27, 2021 7:59PM IST (English भाषा में). Baharampur. अभिगमन तिथि: 3 June 2021.
{{cite news}}: CS1 maint: unrecognized language (link) - ↑ "Affiliated College of University of Kalyani". University of Kalyani. अभिगमन तिथि: 3 June 2017.
- ↑ "Notable-Firsts". University of Calcutta. अभिगमन तिथि: 3 June 2017.
- ↑ "Partha tables 5 varsity Bills". The Statesman. 31 July 2018. अभिगमन तिथि: 2 August 2018.
- ↑ "West Bengal Act XVIII of 2018" (PDF). मूल से (PDF) से 2019-02-27 को पुरालेखित।.
- ↑ "History – Krishnath College". Department of Chemistry, Krishnath College. मूल से से 4 October 2017 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 4 October 2017.
- ↑ "From the desk of principal". Krishnath College. मूल से से 8 August 2017 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 3 June 2017.
- ↑ "A QUEEN'S TAPS, A KING'S COLLEGE, AND A MOTH". telegraphindia.com. November 27, 2014. मूल से से August 13, 2017 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: August 13, 2017.