मुतापा साम्राज्य
मुतापा साम्राज्य म्वेने वे मुतापा | |||||||||||
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
14वीं/15वीं शताब्दी–1760/1888 | |||||||||||
![]() मोनोमोतापा और आसपास के राज्य | |||||||||||
राजधानी | ज़्वोंगोम्बे | ||||||||||
प्रचलित भाषा(एँ) | शोना भाषा | ||||||||||
सरकार | राजशाही | ||||||||||
इतिहास | |||||||||||
• न्यात्सिम्बा मुतोता द्वारा स्थापित | लगभग 1450 14वीं/15वीं शताब्दी | ||||||||||
• पुर्तगाली संरक्षित राज्य | 1629 | ||||||||||
• मुतापा राजवंश का विभाजन | 1712 | ||||||||||
• गृहयुद्ध में विघटित | 1760 | ||||||||||
• पुर्तगालियों द्वारा विजय प्राप्त | 1888 1760/1888 | ||||||||||
|
मुतापा साम्राज्य (पुर्तगाली : मोनोमोटापा) जिम्बाब्वे में एक अफ्रीकी साम्राज्य था। यह आधुनिक मोजाम्बिक, बोत्सवाना, मलावी और जाम्बिया तक फैला हुआ था। पुर्तगाली शब्द "मोनोमोटापा" शोना शाही शीर्षक म्वेनेमुतापा या मुनहुमुतापा का लिप्यंतरण है। यह दो शब्दों "म्वेने" या "मुनहु" और "मुतापा" से मिलकर बना है। "म्वेने" या "मुनहु" का अर्थ - है मनुष्य तथा "मुतापा" का अर्थ है - विजेता। समय के साथ-साथ राजा की शाही उपाधि पूरे राज्य पर लागू होने लगी। तत्कालीन मानचित्रों पर राज्य के क्षेत्र को दर्शाने के लिए इसका प्रयोग किया जाता था।[1]
इतिहास
[संपादित करें]मुतापा की उत्पत्ति के संबंध में अनेक कहानियाँ हैं। इनमें से सबसे व्यापक ग्रेट जिम्बाब्वे के राजकुमारों की मौखिक कथा है। पहला "मुतापा" जिम्बाब्वे राज्य का एक योद्धा राजकुमार था जिसका नाम न्यात्सिम्बा मुतोता था, जिसने उत्तर में नमक के नए स्रोतों की खोज के लिए शुरू में राज्य का विस्तार किया था।[2] मान्यता है कि राजकुमार मुतोता को शोना उपविभाग, तवारा पर विजय प्राप्त करते समय नमक मिला था। साम्राज्य की उत्पत्ति के संबंध में अन्य ऐतिहासिक वर्णन यह है कि राजकुमार मुतोता, राज्य पर नियंत्रण को लेकर राजकुमार मुकवती (जो उनके भाई या चचेरे भाई थे) के साथ युद्ध करने के बाद ग्रेट जिम्बाब्वे से अलग हो गया था। यह माना जाता था कि केवल उनके प्राचीन पूर्वज ग्रेट जिम्बाब्वे में रहेंगे और वहाँ सुरक्षा प्रदान करेंगे।
इन्हें भी देखें
[संपादित करें]संदर्भ
[संपादित करें]- ↑ "कैथोलिक एनसाइक्लोपीडिया (1913)/मोनोमोतापा - विकिसोर्स, द फ़्री ऑनलाइन लाइब्रेरी". en.wikisource.org (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 26 जनवरी 2025.
- ↑ "द कैंब्रिज हिस्ट्री ऑफ़ अफ़्रीका : वॉल्यूम 4 : फ़्रॉम c. 1600 से c. 1700". कैंब्रिज : कैंब्रिज यूनिवर्सिटी प्रेस. 1975. पृ॰ 203. अभिगमन तिथि 26 जनवरी 2025.