मुज़फ़्फ़र शाह द्वितीय
दिखावट
| मुज़फ़्फ़र शाह द्वितीय | |
|---|---|
| गुजरात के सुल्तान | |
| शासनावधि | 1511-1526 |
| पूर्ववर्ती | महमूद बेगड़ा |
| उत्तरवर्ती | सिकंदर शाह |
| घराना | मुजफ्फरिद वंश |
मुज़फ़्फ़र शाह द्वितीय या शम्स-उद-दीन मुज़फ़्फ़र शाह द्वितीय, जिनके जन्म का नाम ख़लील ख़ान था, मुजफ्फरिद वंश के एक सुल्तान थे, जिन्होंने 1511 से 1526 तक गुजरात सल्तनत पर शासन किया। वे सुल्तान महमूद बेगड़ा के चौथे पुत्र थे और अपने पिता की मृत्यु के बाद उनके उत्तराधिकारी बने। उन्होंने संक्षिप्त समय के लिए ईडर की रियासत को अपने अधीन कर लिया था, लेकिन उन्हें मेवाड़ के राणा सांगा के साथ युद्ध में हार का सामना करना पड़ा, जिसके वजह से उन्होंने गुजरात का उत्तरी भाग खो दिया।[1]
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ M. S. Commissariat (1938). History Of Gujarat-1 Sultanate Period (M. S. Commissariat).