मुक्काबाज़ (२०१८ फ़िल्म)
मुक्काबाज़ | |
---|---|
![]() फिल्म का आधिकारिक पोस्टर | |
निर्देशक | अनुराग कश्यप |
लेखक |
अनुराग कश्यप विनीत कुमार सिंह मुक्ति सिंह श्रीनेत के डी सत्यम रंजन चंदेल प्रसून मिश्रा |
निर्माता |
आनंद एल राय विक्रमादित्य मोटवाने मधु मंतेना अनुराग कश्यप |
अभिनेता |
विनीत कुमार सिंह ज़ोया हुसैन जिमी शेरगिल रवि किशन |
छायाकार |
राजीव रवि शंकर रमन जय पटेल जयेश नायर |
संपादक |
आरती बजाज अंकित विद्याधर |
संगीतकार |
संगीत: न्यूक्लिया रचिता अरोड़ा पार्श्व संगीत: प्रशांत पिल्लई |
निर्माण कंपनियां |
|
वितरक | एरोस इंटरनेशनल |
प्रदर्शन तिथियाँ |
९ सितम्बर २०१७ (टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव) १२ जनवरी २०१८ (विश्व भर) |
लम्बाई |
१५५ मिनट |
देश | भारत |
भाषा | हिंदी |
लागत | ८.६ करोड़ रूपये |
कुल कारोबार | १० करोड़ रूपये[1] |
मुक्काबाज़ २०१८ की एक हिंदी सोपर्ट्स-ड्रामा फिल्म है, जिसके निर्देशक अनुराग कश्यप हैं। विनीत कुमार सिंह, ज़ोया हुसैन, जिमी शेरगिल तथा रवि किशन फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी स्वयं अनुराग कश्यप ने विनीत कुमार सिंह, मुक्ति सिंह श्रीनेत, के डी सत्यम, रंजन चंदेल तथा प्रसून मिश्रा के साथ मिलकर लिखी है। फैंटम फिल्म्स, रिलायंस इंटरटेनमेंट तथा कलर येलो प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्माता आनंद एल राय, विक्रमादित्य मोटवाने, मधु मंतेना तथा अनुराग कश्यप है। फिल्म की कहानी श्रवण सिंह (विनीत कुमार सिंह द्वारा अभिनीत) के इर्द गिर्द घूमती है, जो एक निचली जाति का मुक्केबाज है, और मुक्केबाजी की दुनिया में अपनी पहचान बनाने के लिए निरन्तर संघर्षरत है।
फ़िल्म की कहानी विनीत कुमार सिंह ने २०१३ में मुक्ति सिंह श्रीनेत के साथ मिलकर लिखी थी। इसके बाद वह अपनी कहानी लेकर कई निर्माताओं के पास गए, परंतु उन सब ने इस पर काम करने से मना कर दिया। जुलाई २०१७ में घोषणा हुई थी कि अनुराग कश्यप आनंद एल राय के साथ मिलकर मुक्काबाज़ नामक एक फिल्म पर काम करेंगे। अनुराग ने फ़िल्म की कहानी फिर दोबारा लिखी। फ़िल्म की शूटिंग बरेली, लखनऊ तथा वाराणसी में २०१७ में हुई। फिल्म की कहानी उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में सेट है।
७ जुलाई २०१७ को फिल्म का २१ सेकंड लम्बा ऑडियो टीज़र जारी किया गया, और फिर ७ दिसम्बर २०१७ को फिल्म का आधिकारिक पोस्टर तथा ट्रेलर जारी किया गया। इस फिल्म को सर्वप्रथम २०१७ के टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव और मुंबई फिल्म महोत्सव के विशेष प्रस्तुति अनुभाग में दिखाया गया था। इस फिल्म को समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रियाएं प्राप्त हुई, और समीक्षकों ने विशेषकर कश्यप के निर्देशन और विनीत कुमार सिंह के अभिनय की प्रशंशा करी। उसके बाद १२ जनवरी २०१८ को इसे विश्व भर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया गया। ८.६ करोड़ के बजट पर बनी यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर केवल १० करोड़ रूपये ही कमा पायी, और इसे फ्लॉप घोषित कर दिया गया।
संक्षेप
[संपादित करें]श्रवन सिंह (विनीत कुमार सिंह) एक सच्चा तथा ईमानदार मुक्केबाज है, जो किसी दिन विश्व प्रसिद्ध बॉक्सर बनना चाहता है। ऐसा करने के प्रयासों में, श्रवण का सामना अक्सर भगवान दास मिश्रा (जिमी शेरगिल) से होता रहता है, जो एक स्थानीय डॉन है, और साथ ही साथ राज्य मुक्केबाजी संघ का प्रमुख भी। भगवान मिश्रा श्रवण को हर बार मुक्केबाजी प्रशिक्षण के बजाय घरेलू कार्यों और अन्य छिटपुट कामों में लगाए रखता है। आखिरकार, उन दोनों के मध्य युद्ध जैसी स्थिति समय उत्पन्न हो जाती है, जब श्रवण भगवान मिश्रा की भतीजी, सुनैना मिश्रा (जोया हुसैन) के प्यार में पड़ जाता है। आगे की कहानी उत्तर प्रदेश के राजनीतिक माहौल और मुक्केबाजी महासंघ में व्याप्त भ्रष्टाचार और जातीयता का सामना करते हुए अपने इरादों को पूरा करने के, और अपने प्यार को जीतने के श्रवण के संघर्षों के बारे में है।[2]
मुख्य कलाकार
[संपादित करें]- विनीत कुमार सिंह – श्रवण सिंह
- ज़ोया हुसैन – सुनैना मिश्रा[3]
- जिमी शेरगिल – भगवान दास मिश्रा
- रवि किशन – संजय कुमार
- राजेश तैलंग – विजय सिंह (श्रवण के पिता)
- श्रीधर दुबे – गोपाल तिवारी
- साधना सिंह – मीरा
- शक्ति कुमार – भाटिया
- चित्तरंजन त्रिपाठी – कृष्ण कांत यादव
- सुकेश मिश्रा – गोपाल दास
- शिखा चौहान – गुड्डी
- अभय जोशी – इंस्पेक्टर
- नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी – विशेष उपस्थिति (मुश्किल है अपना मेल प्रिये गीत में)
- नीरज गोयत – विशेष उपस्थिति (मुक्केबाज़ के रूप में)[4]
- दीपक तंवर – विशेष उपस्थिति (मुक्केबाज़ के रूप में)[5]
निर्माण
[संपादित करें]विकास
[संपादित करें]इस फिल्म का विचार सर्वप्रथम अभिनेता विनीत कुमार सिंह को आया, जिन्होंने सिस्टम की खामियों की वजह से असफल रहे खिलाड़ियों के बारे में कहानियां लिखना शुरू किया।[6] २०१३ में उन्होंने मुक्ति सिंह श्रीनेत के साथ मिलकर एक कहानी लिखी और फिर वह अपनी कहानी के लिए निर्माताओं की खोज करने लगे।[7][8][9] सिंह अपनी कहानी लेकर कई निर्माताओं के पास गए, परंतु उन सब ने इस पर काम करने से मना कर दिया, क्योंकि सिंह की शर्त थी, कि अगर उनकी कहानी पर फिल्म बनती है, तो वह स्वयं मुख्य भूमिका निभाएंगे।[10] आखिरकार अनुराग कश्यप को एक दिन इस फिल्म के बारे में विनीत से पता चला, जिसके साथ वह पहले गैंग्स ऑफ़ वसईपुर (२०१२), बॉम्बे टॉकीज़ (२०१३) तथा अग्ली (२०१४) फिल्मों में काम कर चुके थे।[6] कश्यप को यह कहानी १९७६ की फिल्म रॉकी जैसी लगी, और फिर उन्होंने इस फिल्म के लिए स्वयं शोध करना शुरू किया।[8] इसके बाद जुलाई २०१७ में औपचारिक घोषणा की गयी थी कि अनुराग कश्यप आनंद एल राय के साथ मिलकर मुक्काबाज़ नामक एक फिल्म पर साथ काम करेंगे।[11] कश्यप के अनुसार, मुक्केबाज नरसिंह पंचम यादव के मामले ने उन्हें फिल्म के लिए प्रेरित किया, जिस पर २०१६ रियो ओलम्पिक के दौरान डोपिंग का आरोप लगा था।[8]
पात्र चयन
[संपादित करें]विनीत कुमार सिंह की शर्त अनुसार कश्यप ने उन्हें मुख्य पात्र के लिए चुन तो लिया, परन्तु इस भूमिका के लिए उन्हें ट्रेनिंग लेने को कहा।[8][12] सिंह ने अपनी ट्रेनिंग की शुरुआत मुंबई से की, जहाँ उन्होंने बॉक्सिंग कोच अनुदीप सिंह से एक साल तक मुक्केबाजी का प्रशिक्षण लिया। इस अवधि के दौरान सिंह ने अपने कोच को ये कभी नहीं बताया की यह ट्रेनिंग वो एक फिल्म की भूमिका के लिए ले रहे हैं।[10] इसके बाद वह पटियाला गए, जहाँ उन्होंने राष्ट्रीय क्रीड़ा संस्थान में वास्तविक मुक्केबाज़ों के साथ ट्रेनिंग ली।[10][6] यह फिल्म दिल्ली थिएटर अभिनेत्री ज़ोया हुसैन की पहली फिल्म है।[7] अनुराग कश्यप ने उनकी लघु फिल्म थ्री एंड हाफ टेक्स देखी थी, जिससे प्रभावित होकर उन्होंने हुसैन को सुनैना मिश्रा के किरदार के लिए चुना।[13] एक गूंगी लड़की की अपनी भूमिका के लिए, हुसैन ने कई महीने गैर-मौखिक भाषा और चरित्र के व्यवहार को सीखने में बिताये।[6]
फिल्मांकन
[संपादित करें]फ़िल्म की शूटिंग मई २०१७ में बरेली, लखनऊ तथा वाराणसी में हुई।[10][14] कश्यप ने अपने दूसरे यूनिट के निदेशक साकिब पांडर को मुक्केबाजी टूर्नामेंट कैमरे पर रिकॉर्ड करने के लिए भेजा, और कैमरे में रिकॉर्ड की गई सभी वास्तविक प्रतियोगिताओं का प्रयोग फिल्म में दिखाए गए एक राज्य टूर्नामेंट के दृश्य में किया था।[8] इसी समय उत्तर भारत में एक वास्तविक मुक्केबाजी टूर्नामेंट में भाग लेने के बाद उन्होंने यह भी महसूस किया कि कुछ सत्ताधीन लोगों के अलावा इन प्रतियोगिताओं में कोई दर्शक नहीं था, जो यह फैसला करते हैं कि किस बॉक्सर को किस राज्य का प्रतिनिधित्व करना चाहिए, और किसे नहीं।[15] इन कहानियों का प्रयोग फिर फिल्म के कथानक को लिखने के लिए भी किया गया था।[15] फिल्म की शूटिंग में किसी भी मुक्केबाजी कोरियोग्राफर या एक्शन डायरेक्टर की सहायता नहीं ली गई।[8] फिल्म की कहानी उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में सेट है, और एक सच्ची कहानी से प्रेरित है।[9]
संगीत
[संपादित करें]मुक्काबाज़ | |
---|---|
फ़िल्म एल्बम न्यूक्लेया, रचिता अरोड़ा और विनीत कुमार सिंह द्वारा | |
जारी | २३ दिसम्बर २०१२[16] |
संगीत शैली | बॉलीवुड संगीत |
लंबाई | ४२:१४ |
लेबल | एरोस म्यूजिक |
फिल्म में संगीत न्यूक्लेया, रचिता अरोड़ा और विनीत कुमार सिंह ने दिया है, और गीत हुसैन हैदरी, विनीत कुमार सिंह और डॉक्टर सुनील जोगी ने लिखे हैं। १० गीतों वाली फ़िल्म की एल्बम को एरोस इंटरनेशनल लेबल ने रिलीज़ किया। प्रशांत पिल्लई ने फिल्म के पार्श्व संगीत की रचना की है।
निर्माण
[संपादित करें]रचिता अरोड़ा ने फिल्म में संगीत दिया है। कश्यप से उनके नाम की सिफारिश मकरंद देशपांडे ने की थी। कश्यप ने किसी नाटक के लिए बनाया उनका गीत सुना, और उससे प्रभावित होकर उन्हें फ़िल्म के लिए साइन किया।[8] गीतकार हुसैन हैदरी की भी यह पहली प्रमुख फ़िल्म है।[17]
"पैंतरा" गीत न्यूक्लेया ने कंपोज़ किया है। कश्यप को बेस संगीत से भरा एक हिन्दी रैप गीत चाहिए था, और इसके लिए उनके सारे पिछले प्रयास रहे थे।[18] न्यूक्लेया के अनुसार अनुराग कश्यप ने अमित त्रिवेदी के माध्यम से उनसे इस गीत के लिए सम्पर्क किया था।[19] मुम्बई में हुई एक मुलाकात में कश्यप ने न्यूक्लेया को गीत के बारे में सविस्तार बताया।[19] इसे गाने लिए उन्होंने रैपर डिवाइन को चुना। गीत को शुरुआत में विनीत सिंह ने लिखा था, और फिर डिवाइन ने उन्हें लय के हिसाब से थोड़ा बदला।[19]
गीत सूची
[संपादित करें]क्र॰ | शीर्षक | गीतकार | संगीतकार | गायक | अवधि |
---|---|---|---|---|---|
1. | "पैंतरा" | विनीत कुमार सिंह | न्यूक्लेया | डिवाइन | ३:५२ |
2. | "मुश्किल है अपना मेल प्रिये" | डॉक्टर सुनील जोगी | रचिता अरोड़ा | बृजेश शांडिल्य | ५:५४ |
3. | "पैंतरा" (एक्सटेंडेड संस्करण) | विनीत कुमार सिंह | न्यूक्लेया | डिवाइन | ३:५२ |
4. | "बहुत हुआ सम्मान" | हुसैन हैदरी | रचिता अरोड़ा | स्वरूप खान | ४:३३ |
5. | "बहुत दुखा मन" | हुसैन हैदरी | रचिता अरोड़ा | रचिता अरोड़ा, देव अरिजीत | ४:४० |
6. | "छिपकली" | हुसैन हैदरी | रचिता अरोड़ा | विजय अरोड़ा | ३:२८ |
7. | "साढ़े तीन बजे" | हुसैन हैदरी | रचिता अरोड़ा | खुशबू राज | ३:२८ |
8. | "अधूरा मैं" | विनीत कुमार सिंह | विनीत कुमार सिंह | दीपक ठाकुर | २:५७ |
9. | "बहुत हुआ सम्मान" (ईडीएम संस्करण) | हुसैन हैदरी | रचिता अरोड़ा | स्वरूप खान, जसप्रीत जैज़ | ५:१८ |
10. | "हाथापाई" | हुसैन हैदरी | रचिता अरोड़ा | सुखविंदर सिंह | ४:१३ |
कुल अवधि: | ४२:१५ |
रिलीज़ तथा समीक्षाएं
[संपादित करें]फ़िल्म का पहला गीत "पैंतरा" १ दिसम्बर २०१७ को रिलीस किया गया था।[20] पूरी एल्बम २३ दिसम्बर २०१७ को रिलीस हुई।[21] गीत "बहुत हुआ सम्मान" का वीडियो ४ जनवरी २०१८ को रिलीस हुआ।[22] द इंडियन एक्सप्रेस की ओर से समीक्षा लिखते हुए सुआंशु खुराना ने फ़िल्म की एल्बम को "ठोस, लेकिन कश्यप की पिछली फिल्मों के मुकाबले धीमा" कहा। उन्होंने ये भी लिखा कि "फिल्म में कुछ अच्छे गीत हैं, लेकिन यह लंम्बे समय तक लोगों की प्लेलिस्ट में स्थान प्राप्त करने वाली एल्बम नहीं है।[23]
रिलीज़
[संपादित करें]मुक्काबाज़ को २०१७ टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव और २०१७ मुंबई फिल्म महोत्सव के विशेष प्रस्तुति अनुभाग में में दिखाया गया था।[24][25] फिल्म को पहले १० नवंबर २०१७ को रिलीज़ किया जाना प्रस्तावित था, लेकिन फिर इसे १२ जनवरी २०१८ तक आगे खिसका दिया गया था।[11] ७ जुलाई २०१७ को एक २१ सेकंड लंबा ऑडियो टीज़र रिलीज़ किया गया था।[26] फिल्म का आधिकारिक पोस्टर और ट्रेलर ७ दिसंबर २०१७ को जारी किया गया था।[27] ९ जनवरी २०१८ को केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने फिल्म को एक ऑडियो कट के बाद यू/ए सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया,[28] जिसके बाद १२ जनवरी को यह फिल्म विश्व भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई।[29]
परिणाम
[संपादित करें]बॉक्स ऑफिस
[संपादित करें]बॉक्स आफिस पर फ़िल्म को धीमी शुरुआत मिली। रिलीस के दिन फ़िल्म ने ७५ लाख रुपये का व्यापार किया।[30] इसके बाद दूसरे दिन १.५१ करोड़,[31] और तीसरे दिन १.७१ करोड़ की कमाई के साथ फ़िल्म की पहले सप्ताहांत की कमाई ४.०४ रुपये रही।[32] पहले सप्ताहांत के बाद फ़िल्म की पकड़ ढीली होती गयी और इसने चौथे दिन ८१ लाख रुपये,[33] पांचवे दिन ७२ लाख,[34], छठे दिन ६१ लाख रुपये,[35] और सातवें दिन ५५ लाख रुपये का व्यापार किया।[36] इस प्रकार फ़िल्म की पहले सप्ताह की कमाई ६.५ करोड़ रुपये रही।[37] अपने पूरे प्रदर्शन काल में फ़िल्म ने कुल १० करोड़ रुपये का व्यापार किया। कुल कमाई के आधार पर ८.६ करोड़ रुपये में बनी इस फ़िल्म को फ्लॉप घोषित किया गया।
समीक्षाएँ
[संपादित करें]फ़िल्म को सर्वप्रथम लिबर्टी सिनेमा में मुम्बई फ़िल्म महोत्सव में दिखाया गया था, जहां इसे 'स्टैंडिंग ओवेशन' प्राप्त हुआ।[38] इसके बाद इसे टोरंटो फ़िल्म महोत्सव में दिखाया गया। हॉलीवुड रिपोर्टर के दबोरा यंग और स्क्रीन इंटरनेशनल के डेविड डी'आर्ची ने अपनी समीक्षाओं में फ़िल्म की सराहना की।[39][40] ब्रिटिश समाचारपत्र द गार्डियन ने फ़िल्म को ५ में से ३ अंक देते हुए इसे 'कश्यप की वापसी' करार दिया।[41]
१२ जनवरी २०१८ को इसके सिनेमाघरों में रिलीस होने के बाद इसे भारतीय समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिली; विशेषकर विनीत सिंह के अभिनय की काफी प्रशंशा की गई।[42] एनडीटीवी के राजा सेन ने फ़िल्म को ५ में से ५ अंक देते हुए इसे कश्यप की अब तक कि सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म बताया।[43] हिंदुस्तान टाइम्स समाचारपत्र की समीक्षा में भी इसे ५ में से ४ अंक मिले, और उसमें इसे हाल के वर्षों की सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म बताया गया।[44] टाइम्स ऑफ इंडिया ने इसे ५ में से ४ अंक देते हुए इसके १४५ मिनट के 'रनटाइम' की आलोचना की।[45]
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ हांडू, रितिका (२२ जनवरी २०१८). "Mukkabaaz Box Office collections: Check out inside" [मुक्काबाज़ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: अंदर जाँचें] (in अंग्रेज़ी). ज़ी न्यूज़. Archived from the original on 10 अप्रैल 2018. Retrieved २७ जनवरी २०१८.
- ↑ "Mukkabaaz premieres at Toronto: Anurag Kashyap's new film tackles cow vigilantism, provokes reaction" [मुक्काबाज़ का प्रीमियर टोरंटो में: गौरक्षकों पर प्रहार करती अनुराग कश्यप की नई फिल्म, भड़कती प्रतिक्रियाऐं अपेक्षित]. हिन्दुस्तान टाइम्स (in अंग्रेज़ी). १३ सितम्बर २०१७. Archived from the original on 21 जनवरी 2018. Retrieved १२ नवम्बर २०१७.
{{cite news}}
: Check date values in:|date=
(help) - ↑ ""I Wasn't nervous working with Anurag Kashyap"" ["मैं अनुराग कश्यप के साथ काम करने पर परेशान नहीं थी"] (in अंग्रेज़ी). द मूवियन. Archived from the original on 21 फ़रवरी 2018. Retrieved 3 अप्रैल 2018.
- ↑ "Real life boxers share their reel life experiences of becoming Mukkabaaz" [मुक्काबाज़ फिल्म के अपने अनुभवों को साझा करते वास्तविक जीवन के मुक्केबाज] (in अंग्रेज़ी). हिन्दुस्तान टाइम्स. Archived from the original on 31 जुलाई 2018. Retrieved ३ दिसम्बर २०१७.
- ↑ "Besties, boxing opponents and now also co-stars" [पहले मित्र, फिर मुक्केबाजी में विरोधी, और अब सह-कलाकार भी] (in अंग्रेज़ी). ११ अगस्त २०१७. Archived from the original on 7 नवंबर 2017. Retrieved ३ दिसम्बर २०१७.
{{cite web}}
: Check date values in:|archive-date=
(help) - ↑ अ आ इ ई बैंस, पहल (३१ अक्टूबर २०१७). "The sweet science of 'Mukkabaaz'" ['मुक्काबाज़' का मीठा विज्ञान]. मिंट (in अंग्रेज़ी). Archived from the original on 7 दिसंबर 2017. Retrieved ६ दिसम्बर २०१७.
{{cite news}}
: Check date values in:|archive-date=
(help) - ↑ अ आ चटर्जी, सैबल (१२ सितम्बर २०१७). "Vineet Kumar Singh lands knockout punches in 'Mukkabaaz'" ['मुक्काबाज़' में नॉकआउट पंच मारता विनीत कुमार सिंह]. आउटलुक (in अंग्रेज़ी). Archived from the original on 4 दिसंबर 2017. Retrieved ३ दिसम्बर २०१७.
{{cite news}}
: Check date values in:|date=
and|archive-date=
(help) - ↑ अ आ इ ई उ ऊ ए जोशी, नम्रता (३ दिसम्बर २०१७). "'Not just another sports movie': Anurag Kashyap on 'Mukkabaaz'" ['सिर्फ एक और स्पोर्ट्स फिल्म नहीं': अनुराग कश्यप 'मुक्काबाज़' पर]. द हिन्दू (in अंग्रेज़ी). Retrieved ७ दिसम्बर २०१७.
- ↑ अ आ कन्नन, इंदिरा (२७ सितम्बर २०१७). "What Anurag Kashyap's Mukkabaaz is all about" [अनुराग कश्यप की मुक्काबाज़ आखिर किस बारे में है] (in अंग्रेज़ी). रीडिफ.कॉम. Archived from the original on 7 दिसंबर 2017. Retrieved ६ दिसम्बर २०१७.
{{cite web}}
: Check date values in:|date=
and|archive-date=
(help) - ↑ अ आ इ ई खान, फैज़ल (२४ सितम्बर २०१७). "Ringside view" [रिंगसाइड दृश्य]. द फाइनेंसियल एक्सप्रेस (in अंग्रेज़ी). Archived from the original on 7 दिसंबर 2017. Retrieved ७ दिसम्बर २०१७.
{{cite news}}
: Check date values in:|date=
and|archive-date=
(help) - ↑ अ आ "Anurag Kashyap and Aanand L Rai come together for Mukkabaaz" [अनुराग कश्यप और आननद एल राय मुक्काबाज़ के लिए साथ आये]. डेक्कन क्रॉनिकल (in अंग्रेज़ी). ७ जुलाई २०१७. Archived from the original on 7 दिसंबर 2017. Retrieved ७ दिसम्बर २०१७.
{{cite news}}
: Check date values in:|archive-date=
(help) - ↑ "Before 'Mukkabaaz', Here's Cheering for Vineet Singh, the Actor" ['मुक्काबाज़' से पहले, अभिनेता विनीत सिंह की जय-जयकार] (in अंग्रेज़ी). द क्विंट. २७ दिसम्बर २०१७. Archived from the original on 29 दिसंबर 2017. Retrieved 4 अप्रैल 2018.
{{cite web}}
: Check date values in:|archive-date=
(help) - ↑ "When Zoya Hussain wanted to direct Anurag Kashyap" [जब ज़ोया हुसैन अनुराग कश्यप को निर्देशित करना चाहती थी]. द टाइम्स ऑफ़ इंडिया (in अंग्रेज़ी). २ जनवरी २०१८. Archived from the original on 20 मई 2018. Retrieved ३ जनवरी २०१८.
- ↑ वोहरा, मीणा (२७ मई २०१७). "Anurag hangs out at his favourite eatery in Varanasi" [अनुराग वाराणसी में अपने पसंदीदा भोजनालय में आराम कर रहे हैं]. द टाइम्स ऑफ़ इंडिया (in अंग्रेज़ी). Archived from the original on 9 दिसंबर 2017. Retrieved ७ दिसम्बर २०१७.
{{cite news}}
: Check date values in:|archive-date=
(help) - ↑ अ आ उन्नी, दिव्या (२० अक्टूबर २०१७). "Anurag Kashyap: 'The system has always destroyed sportsmen'" [अनुराग कश्यप: 'सिस्टम ने हमेशा खिलाड़ियों को नष्ट कर दिया है']. ओपन (in अंग्रेज़ी). Archived from the original on 7 दिसंबर 2017. Retrieved ६ दिसम्बर २०१७.
{{cite news}}
: Check date values in:|archive-date=
(help) - ↑ "Mukkabaaz (Original Motion Picture Soundtrack)". Saavn. Archived from the original on 19 जून 2018. Retrieved 25 अप्रैल 2018.
- ↑ गायकवाड़, मनीष (१६ जनवरी २०१८). "Hussain Haidry on turning political poems into film songs" [राजनीतिक कविताओं को फिल्मी गानों में बदलने पर हुसैन हैदरी]. द हिन्दू (in Indian English). ISSN 0971-751X. Archived from the original on 19 जनवरी 2018. Retrieved २० मार्च २०१८.
- ↑ "Mukkabaaz song Paintra: This track by Nucleya fits perfectly in Anurag Kashyap's sports drama" [मुककाबाज गीत पैंतरा: न्यूक्लेया का यह ट्रैक अनुराग कश्यप के खेल नाटक में पूरी तरह से फिट बैठता है] (in अंग्रेज़ी). नई दिल्ली: द इंडियन एक्सप्रेस. २ दिसंबर २०१७. Archived from the original on 25 अप्रैल 2018. Retrieved २४ अप्रैल २०१८.
{{cite news}}
: Check date values in:|date=
(help) - ↑ अ आ इ घोष, देवर्षि (७ जनवरी २०१८). "'Paintra' creator Nucleya on working on 'Mukkabaaz', the rise of local EDM, and his new album" ['पैंतरा' निर्माता न्यूक्लेया से 'मुक्काबाज़' पर काम करने, ईडीएम के उदय, और उनकी नई एल्बम पर बातचीत] (in अंग्रेज़ी). स्क्रॉल. Archived from the original on 6 मार्च 2019. Retrieved २४ अप्रैल २०१८.
- ↑ "संग्रहीत प्रति". Archived from the original on 25 अप्रैल 2018. Retrieved 24 अप्रैल 2018.
- ↑ "संग्रहीत प्रति". Archived from the original on 25 अप्रैल 2018. Retrieved 24 अप्रैल 2018.
- ↑ "संग्रहीत प्रति". Archived from the original on 14 अगस्त 2020. Retrieved 24 अप्रैल 2018.
- ↑ "Music review of Mukkabaaz: Packs a light punch". Archived from the original on 25 अप्रैल 2018. Retrieved 25 अप्रैल 2018.
- ↑ "Toronto Film Festival 2017 Unveils Strong Slate" [टोरंटो फिल्म फेस्टिवल २०१७ में खुले मजबूत सेट]. डेडलाइन (in अंग्रेज़ी). Archived from the original on 27 जुलाई 2017. Retrieved २५ जुलाई २०१७.
- ↑ "Anurag Kashyap's 'Mukkabaaz' to open Jio MAMI Mumbai Film Fest" [अनुराग कश्यप की 'मुक्काबाज़' जिओ मामी मुंबई फिल्म फेस्ट में दिखेगी]. द स्टेट्समैन (in अंग्रेज़ी). ८ सितम्बर २०१७. Archived from the original on 26 जुलाई 2018. Retrieved ८ सितम्बर २०१७.
{{cite news}}
: Check date values in:|accessdate=
and|date=
(help) - ↑ "Anurag Kashyap's 'Mukkabaaz' set to release on November 10" [अनुराग कश्यप की मुक्काबाज़ १० नवंबर को रिलीज होने जा रही है] (in अंग्रेज़ी). न्यूज़ नेशन. ६ जुलाई २०१७. Archived from the original on 7 दिसंबर 2017. Retrieved ७ दिसम्बर २०१७.
{{cite news}}
: Check date values in:|archive-date=
(help) - ↑ "'Mukkabaaz' trailer: The Anurag Kashyap film packs quite the punch". द टाइम्स ऑफ़ इंडिया (in अंग्रेज़ी). ७ दिसम्बर २०१७. Archived from the original on 31 दिसंबर 2017. Retrieved ७ दिसम्बर २०१७.
{{cite news}}
: Check date values in:|archive-date=
(help) - ↑ "'Mukkabaaz' to release with U/A certificate" ['मुक्काबाज़' यू / ए प्रमाण पत्र के साथ रिलीज होगी] (in अंग्रेज़ी). मुम्बई: बिज़नेस स्टैण्डर्ड. ९ जनवरी २०१८. Archived from the original on 6 अप्रैल 2018. Retrieved ६ अप्रैल २०१८.
- ↑ मिश्रा, सर्वेश्वरी (१२ जनवरी २०१८). "बड़े पर्दे पर आज रिलीज हुई मुक्काबाज, लीड रोल में नजर आ रहे बनारस के विनीत". वाराणसी: पत्रिका. Archived from the original on 6 अप्रैल 2018. Retrieved ६ अप्रैल २०१८.
- ↑ "'Mukkabaaz' box office collection day 1: Anurag Kashyap directorial opens to rs 75 lacs" ['मुक्केबाज़' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन १: अनुराग कश्यप निर्देशित फिल्म की ७५ लाख रुपये की ओपनिंग] (in अंग्रेज़ी). द टाइम्स ऑफ़ इंडिया. १३ जनवरी २०१८. Archived from the original on 14 जनवरी 2018. Retrieved ४ अप्रैल २०१८.
- ↑ "Mukkabaaz box office collection day 2: Anurag Kashyap's film picks up after a slow start; earns Rs 2.33 crore" [मुक्काबाज़ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन २: अनुराग कश्यप की फिल्म धीमी शुरुआत के बाद उठी; २.३३ करोड़ रुपये की कमाई] (in अंग्रेज़ी). द इंडियन एक्सप्रेस. १४ जनवरी २०१८. Archived from the original on 4 अप्रैल 2018. Retrieved ४ अप्रैल २०१८.
- ↑ "Mukkabaaz box office collection day 3: Anurag Kashyap film shows growth, collects Rs 4.04 cr in opening weekend" [मुक्काबाज़ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन ३: अनुराग कश्यप की फिल्म की कमाई में विकास, सप्ताहांत में ४.०४ करोड़ रुपए जमा किये] (in अंग्रेज़ी). द इंडियन एक्सप्रेस. १५ जनवरी २०१८. Archived from the original on 4 अप्रैल 2018. Retrieved ४ अप्रैल २०१८.
- ↑ "Mukkabaaz box office collection day 4: Anurag Kashyap film earns Rs 4.85 crore" [मुक्काबाज़ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन ४: अनुराग कश्यप की फिल्म ने ४.८५ करोड़ रुपये कमाए] (in अंग्रेज़ी). द इंडियन एक्सप्रेस. १६ जनवरी २०१८. Archived from the original on 4 अप्रैल 2018. Retrieved ४ अप्रैल २०१८.
- ↑ "Mukkabaaz box office collection day 5: Anurag Kashyap's sports drama rakes in Rs 5.57 crores" [मुक्काबाज़ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन ५: अनुराग कश्यप के खेल ड्रामा ने ५.५७ करोड़ रुपये कमाए] (in अंग्रेज़ी). द इंडियन एक्सप्रेस. १७ जनवरी २०१८. Archived from the original on 4 अप्रैल 2018. Retrieved ४ अप्रैल २०१८.
- ↑ "Mukkabaaz Day 6 collections: The boxing drama witnesses dip at Box Office" [मुक्काबाज़ दिवस 6 संग्रह: बॉक्स ऑफिस पर मुक्केबाजी नाटक ड्रामा डूबी] (in अंग्रेज़ी). ज़ी न्यूज़. १८ जनवरी २०१८. Archived from the original on 4 अप्रैल 2018. Retrieved ४ अप्रैल २०१८.
- ↑ "Mukkabaaz Day 7 collections: Check out latest report card" [मुक्काबाज़ दिवस ७ कलेक्शन: नवीनतम रिपोर्ट कार्ड की जाँच करें] (in अंग्रेज़ी). ज़ी न्यूज़. १९ जनवरी २०१८. Archived from the original on 4 अप्रैल 2018. Retrieved ४ अप्रैल २०१८.
- ↑ "'Mukkabaaz' box office collection day 1: Anurag Kashyap's film earns a total of rs 6.75 crore" ['मुक्काबाज़' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सप्ताह १: अनुराग कश्यप की फिल्म की कुल कमाई ६.७५ करोड़ रुपये है]. द टाइम्स ऑफ़ इंडिया (in अंग्रेज़ी). १९ जनवरी २०१८. Archived from the original on 21 जुलाई 2018. Retrieved ४ अप्रैल २०१८.
- ↑ "Anurag Kashyap's 'Mukkabaaz' opens to standing ovation at MAMI fest" [अनुराग कश्यप की 'मुक्काबाज़' को एमएएमआई फेस्ट में मिला स्टैंडिंग ओवेशन]. द टाइम्स ऑफ़ इंडिया (in अंग्रेज़ी). १३ अक्टूबर २०१७. Archived from the original on 28 दिसंबर 2017. Retrieved ६ दिसम्बर २०१७.
{{cite news}}
: Check date values in:|archive-date=
(help) - ↑ यंग, दबोरा (१६ सितम्बर २०१७). "'The Brawler' ('Mukkabaaz'): Film Review: TIFF 2017" ['द ब्रॉलर' ('मुक्काबाज़'): फिल्म समीक्षा: टीआईएफएफ २०१७]. The हॉलीवुड रिपोर्टर (in अंग्रेज़ी). Archived from the original on 7 दिसंबर 2017. Retrieved ६ दिसम्बर २०१७.
{{cite web}}
: Check date values in:|date=
and|archive-date=
(help) - ↑ डी'आर्ची, डेविड (१० सितम्बर २०१७). "'The Brawler': Toronto Review" ['द ब्रॉलर': टोरंटो समीक्षा]. स्क्रीन इंटरनेशनल (in अंग्रेज़ी). Archived from the original on 7 दिसंबर 2017. Retrieved ६ दिसम्बर २०१७.
{{cite news}}
: Check date values in:|date=
and|archive-date=
(help) - ↑ मैक'काहिल, माइक (११ जनवरी २०१८). "Mukkabaaz (The Brawler) review – Bollywood boxing epic takes on caste injustice" [मुक्काबाज़ (द ब्रॉलर) की समीक्षा - बॉलीवुड की यह बॉक्सिंग फिल्म जाति अन्याय को सामने लाती है]. द गार्डियन (in अंग्रेज़ी). Archived from the original on 15 जनवरी 2018. Retrieved १५ जनवरी २०१८.
- ↑ "Vineet Kumar Singh lands knockout punches in Mukkabaaz" [मुक्काबाज़ में नॉकआउट पंच मारता विनीत कुमार सिंह]. India Today (in अंग्रेज़ी). १२ सितम्बर २०१८. Archived from the original on 13 जनवरी 2018. Retrieved १५ जनवरी २०१८.
{{cite web}}
: Check date values in:|date=
(help) - ↑ "Mukkabaaz Movie Review: Vineet Kumar Singh Shines In Anurag Kashyap's Greatest Film" [मुक्काबाज़ फिल्म की समीक्षा: विनीत कुमार सिंह अनुराग कश्यप की इस महानतम फिल्म में चमक रहा है] (in अंग्रेज़ी). Archived from the original on 15 जनवरी 2018. Retrieved १५ जनवरी २०१८.
- ↑ "Mukkabaaz movie review: Anurag Kashyap's angry film spares no one; Vineet Singh is our own Rocky" [मुक्काबाज़ फिल्म की समीक्षा: अनुराग कश्यप की यह नाराज फिल्म किसी को भी नहीं बख्शती है; विनीत सिंह हमारा अपना रॉकी है] (in अंग्रेज़ी). १२ जनवरी २०१८. Archived from the original on 10 मार्च 2018. Retrieved १५ जनवरी २०१८.
- ↑ "Mukkabaaz Review {4/5}: The movie launches a scathing attack on the system and hypocrisies of our society with a blend of love & humour" [मुक्काबाज़ की समीक्षा {४/५}: यह फिल्म प्रेम और हास्य के मिश्रण के साथ हमारे समाज की प्रणाली और ढोंगों पर एक हिंसात्मक हमला करती है] (in अंग्रेज़ी). द टाइम्स ऑफ़ इंडिया. Retrieved १५ जनवरी २०१८.