सामग्री पर जाएँ

मुंबई की संस्कृति

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
बंबई एशियाटिक सोसाइटी शहर की पुरातनतम पुर्तकालयों में से एक है।

मुंबई की संस्कृति परंपरागत उत्सवों, खानपान, संगीत, नृत्य और रंगमंच का सम्मिश्रण है। इस शहर में विश्व की अन्य राजधानियों की अपेक्षा बहुभाषी और बहुआयामी जीवनशैली देखने को मिलती है, जिसमें विस्तृत खानपान, मनोरंजन और रात्रि की रौनक भी शामिल है।[1] मुंबई के इतिहास में यह मुख्यतः एक प्रधान व्यापारिक केन्द्र रहा है। इस कारण विभिन्न क्षेत्रों के लोग यहां आते रहे, जिससे बहुत सी संस्कृतियां, धर्म, आदि यहां एक साथ मिलजुलकर रहते हैं। मुंबई भारतीय चलचित्र का जन्मस्थान है।[2]दादा साहेब फाल्के ने यहां मूक चलचित्र के द्वारा इस उद्योग की स्थापना की थी। इसके बाद ही यहां मराठी चलचित्र का भी श्रीगणेश हुआ था। तब आरंभिक बीसवीं शताब्दी में यहां सबसे पुरानी फिल्म प्रसारित हुयी थी।[3] मुंबई में बड़ी संख्या में सिनेमा हॉल भी हैं, जो हिन्दी, मराठी और अंग्रेज़ी फिल्में दिखाते हैं। विश्व में सबसे बड़ा IMAX डोम रंगमंच भी मुंबई में वडाला में ही स्थित है।[4] मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म उत्सव[5] और फिल्मफेयर पुरस्कार की वितरण कार्यक्रम सभा मुंबाई में ही आयोजित होती हैं।[6] हालांकि मुंबई के ब्रिटिश काल में स्थापित अधिकांश रंगमंच समूह १९५० के बाद भंग हो चुके हैं, फिर भी मुंबई में एक समृद्ध रंगमंच संस्कृति विकसित हुयी हुई है। ये मराठी और अंग्रेज़ी, तीनों भाषाओं के अलावा अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में भी विकसित है।[7][8]

गणेश चतुर्थी, मुंबई का सबसे अधिक हर्षोल्लास से मनाया जाने वाला उत्सव

यहां कला-प्रेमियों की कमी भी नहीं है। अनेक निजी व्यावसायिक एवं सरकारी कला-दीर्घाएं खुली हुई हैं। इनमें जहांगीर कला दीर्घा और राष्ट्रीय आधुनिक कला दीर्घा प्रमुख हैं। १८३३ में बनी बंबई एशियाटिक सोसाइटी में शहर का पुरातनतम पुस्तकालय स्थित है।[9] छत्रपति शिवाजी महाराज वास्तु संग्रहालय (पूर्व प्रिंस ऑफ वेल्स म्यूज़ियम) दक्षिण मुंबई का प्रसिद्ध संग्रहालय है, जहां भारतीय इतिहास के अनेक संग्रह सुरक्षित हैं।[10] मुंबई के चिड़ियाघर का नाम जीजामाता उद्यान है (पूर्व नाम: विक्टोरिया गार्डन्स), जिसमें एक हरा भरा उद्यान भी है।[11] नगर की साहित्य में संपन्नता को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति तब मिली जब सल्मान रश्दी और अरविंद अडिग को बुकर सम्मान मिले थे।[12] यही के निवासी रुडयार्ड किपलिंग को १९०७ में नोबल पुरस्कार भी मिला था।[13] मराठी साहित्य भी समय की गति क साथ साथ आधुनिक हो चुका है। यह मुंबई के लेखकों जैसे मोहन आप्टे, अनंत काणेकर और बाल गंगाधर तिलक के कार्यों में सदा दृष्टिगोचर रहा है। इसको वार्षिक साहित्य अकादमी पुरस्कार से और प्रोत्साहन मिला है।[14]

एलीफेंटा की गुफाएं विश्व धरोहर स्थ घोषित हैं।

मुंबई शहर की इमारतों में झलक्ता स्थापत्य गोथिक, इंडो रेनेनिक, आर्ट डेको और अन्य समकालीन स्थापत्य शैलियों का संगम है।[15] ब्रिटिश काल की अधिकांश इमारतें, जैसे विक्टोरिया टर्मिनस और बंबई विश्वविद्यालय, गोथिक शैली में निर्मित हैं।[16] इनके वास्तु घटकों में यूरोपीय प्रभाव साफ दिखाई देता है, जैसे जर्मन गेबल, डच शैली की छतें, स्विस शैली में काष्ठ कला, रोमन मेहराब साथ ही परंपरागत भारतीय घटक भी दिखते हैं।[17] कुछ इंडो सेरेनिक शैली की इमारतें भी हैं, जैसे गेटवे ऑफ इंडिया[18] आर्ट डेको शैली के निर्माण मैरीन ड्राइव और ओवल मैदान के किनारे दिखाई देते हैं।[19] मुंबई में मायामी के बाद विश्व में सबसे अधिक आर्ट डेको शैली की इमारतें मिलती हैं।[20] नये उपनगरीय क्षेत्रों में आधुनिक इमारतें अधिक दिखती हैं। मुंबई में अब तक भारत में सबसे अधिक गगनचुम्बी इमारतें हैं। इनमें ९५६ बनी हुई हैं और २७२ निर्माणाधीन हैं। (२००९ के अनुसार)[21] १९९५ में स्थापित, मुंबई धरोहर संरक्षण समिति (एम.एच.सी.सी) शहर में स्थित धरोहर स्थलों के संरक्षण का ध्यान रखती है।[15] मुंबई में दो यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल हैं – छत्रपति शिवाजी टर्मिनस और एलीफेंटा की गुफाएं[22] शहर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में नरीमन पाइंट, गिरगौम चौपाटी, जूहू बीच और मैरीन ड्राइव आते हैं। एसेल वर्ल्ड यहां का थीम पार्क है, जो गोरई बीच के निकट स्थित है।[23][24] यहीं एशिया का सबसे बड़ा थीम वाटर पार्क, वॉटर किंगडम भी है।[25]

मुंबई के निवासी भारतीय त्यौहार मनाने के साथ-साथ अन्य त्यौहार भी मनाते हैं। दिवाली, होली, ईद, क्रिसमस, नवरात्रि, दशहरा, दुर्गा पूजा, महाशिवरात्रि, मुहर्रम आदि प्रमुख त्यौहार हैं। इनके अलावा गणेश चतुर्थी और जन्माष्टमी कुछ अधिक धूम-धाम के संग मनाये जाते हैं।[26] गणेश-उत्सव में शहर में जगह जगह बहुत विशाल एवं भव्य पंडाल लगाये जाते हैं, जिनमें भगवान गणपति की विशाल मूर्तियों की स्थापना की जाती है। ये मूर्तियां दस दिन बाद अनंत चौदस के दिन सागर में विसर्जित कर दी जाती हैं। जन्माष्टमी के दिन सभी मुहल्लों में समितियों द्वारा बहुत ऊंचा माखान का मटका बांधा जाता है। इसे मुहल्ले के बच्चे और लड़के मुलकर जुगत लगाकर फोड़ते हैं। काला घोड़ा कला उत्सव कला की एक प्रदर्शनी होती है, जिसमें विभिन्न कला-क्षेत्रों जैसे संगीत, नृत्य, रंगमंच और चलचित्र आदि के क्षेत्र से कार्यों का प्रदर्शन होता है।[27] सप्ताह भर लंबा बांद्रा उत्सव स्थानीय लोगों द्वारा मनाया जाता है।[28] बाणागंगा उत्सव दो-दिवसीय वार्षिक संगीत उत्सव होता है, जो जनवरी माह में आयोजित होता है। ये उत्सव महाराष्ट्र पर्यटन विकास निगम (एम.टी.डी.सी) द्वारा ऐतिहाशिक बाणगंगा सरोवर के निकट आयोजित किया जाटा है।[29] एलीफेंटा उत्सव—प्रत्येक फरवरी माह में एलीफेंटा द्वीप पर आयोजित किया जाता है। यह भारतीय शास्त्रीय संगीत एवं शास्त्रीय नृत्य का कार्यक्रम ढेरों भारतीय और विदेशी पर्यटक आकर्षित करता है।[30] शहर और प्रदेश का खास सार्वजनिक अवकाश १ मई को महाराष्ट्र दिवस के रूप में महाराष्ट्र राज्य के गठन की १ मई, १९६० की वर्षागांठ मनाने के लिए होता है।[31][32]

मुंबई के भगिनि शहर समझौते निम्न शहरों से हैं:[33]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "प्रिंसिपल सिटीज़". महाराष्ट्र सरकार. 16 जून 2009 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 7 जुलाई 2009.
  2. "Beginners' Bollywood". सिडनी: The Age. 28 सितंबर 2005. 6 सितंबर 2008 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 11 सितंबर 2008. {{cite web}}: Italic or bold markup not allowed in: |publisher= (help)
  3. Vilanilam 2005, पृष्ठ 130
  4. Huda 2004, पृष्ठ 203
  5. Nagarajan, Saraswathy (10 सितंबर 2006). "Matchbox journeys". द हिन्दू. 8 जनवरी 2008 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 11 जून 2009.
  6. "Filmfare Awards gets new sponsor". IndiaTimes Movies. द टाइम्स ऑफ इंडिया. 11 जनवरी 2006. मूल से से 20 फ़रवरी 2009 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 11 सितंबर 2008. {{cite news}}: Italic or bold markup not allowed in: |publisher= (help)
  7. Chaudhuri 2005, पृष्ठ 4-6
  8. Gilder, Rosamond (October 1957). "The New Theatre in India: An Impression". Educational Theatre Journal. 9 (3). Washington, DC: Johns Hopkins University Press: 201–204. आईएसएसएन 0192-2882.
  9. David 1995, पृष्ठ 232
  10. "Chhatrapati Shivaji Maharaj Vastu Sangrahalaya". Prince of Wales Museum of Western India, Mumbai. मूल से से 1 फ़रवरी 2007 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 30 जनवरी 2007.
  11. Sharma, Archana (13 अक्टूबर 2003). "Jijamata Udyan: A zoo without a view". द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया . 15 मार्च 2007 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 13 मई 2009. {{cite news}}: Italic or bold markup not allowed in: |publisher= (help)
  12. South India 2007, पृष्ठ 66
  13. "The Nobel Prize in Literature 1907". नोबेल संस्थान. 17 अक्तूबर 2008 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 7 जुलाई 2009.
  14. "Sahitya Akademi: awards and fellowships". Sahitya Akademi. 1999. मूल से से 20 मई 2008 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 8 जुलाई 2009.
  15. 1 2 Bavadam, Lyla (जून 22 - July 5, 2002). "Mumbai, past in present". Frontline. 19 (13). मूल से से 19 सितंबर 2008 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 7 जुलाई 2009. {{cite journal}}: Check date values in: |date= (help); More than one of |work= and |journal= specified (help)
  16. "Rainswept glory". द हिन्दू. 24 जुलाई 2004. 14 जुलाई 2011 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 7 जुलाई 2009.
  17. "Bombay's British Architecute - The Gothic and the Ethnic". India profile. मूल से से 26 अप्रैल 2009 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: अगस्त 15, 2009.
  18. "Mumbai's entrance -the 'Gateway' to be more tourist-friendly". द हिन्दू. 4 मार्च 2007. 6 मार्च 2007 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 7 जुलाई 2009.
  19. Bavadam, Lyla (अप्रैल 11–24, 2009). "Forgotten classics". Frontline. 26 (08). अभिगमन तिथि: 7 जुलाई 2009. {{cite journal}}: More than one of |work= and |journal= specified (help)CS1 maint: date format (link)[मृत कड़ियाँ][मृत कड़ियाँ]
  20. "Mumbai's latest endangered species: its art deco heritage". Urban architecture.in. जनवरी 4, 2009. मूल से से 29 जून 2012 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: अगस्त 15, 2009.
  21. "टॉल बिल्डिंग्स ऑफ मुंबई". एम[पोरिस. 5 अगस्त 2011 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: १५ अगस्त, २००९. {{cite web}}: Check date values in: |accessdate= (help)
  22. "India: World heritage sites centre". युनेस्को. 31 मई 2012 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 9 अगस्त 2007.
  23. "About Essel World". एस्सेल वर्ल्ड. मूल से से 30 जनवरी 2008 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 29 जनवरी 2008.
  24. "EsselWorld - Entry Fees and Timings Information". 18 अक्तूबर 2018 को मूल से पुरालेखित. {{cite web}}: Cite has empty unknown parameter: |dead-url= (help)
  25. O'Brien 2003, पृष्ठ 143
  26. India 2007, पृष्ठ 770
  27. "काला घोड़ा आर्ट्स फ़ेस्टिवल". काला घोड़ा संघ. मूल से से 17 अप्रैल 2008 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 6 फरवरी 2008.
  28. Shah, Shika (17 सितंबर 2008). "Bandra's spirit captured in cakes, tattoos". मिड डे. 20 सितंबर 2008 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 27 सितंबर 2008. {{cite news}}: Check date values in: |date= (help)
  29. "The Banganga Festival". Maharashtra Tourism Development Corporation. 5 अगस्त 2012 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 7 फरवरी 2008.
  30. "The Elephanta Festival". Maharashtra Tourism Development Corporation. 20 फ़रवरी 2007 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 7 फरवरी 2008.
  31. "Mumbai celebrates Maharashtra Day". द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया . 1 मई 2009. 4 मई 2009 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 6 जुलाई 2009. {{cite news}}: Italic or bold markup not allowed in: |publisher= (help)
  32. Krishnan, Ananth (24 मार्च 2009). "'Vote at Eight' campaign". द हिन्दू. 14 जुलाई 2011 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 6 जुलाई 2009. {{cite news}}: Italic or bold markup not allowed in: |publisher= (help)
  33. "Official Website of Municipal Corporation of Greater Mumbai". Municipal Corporation of Greater Mumbai. मूल से से 28 अक्तूबर 2017 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 18 जुलाई 2008.
  34. "Yokohama of the World". City of Yokohama. मूल से से 29 मई 2009 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 8 फरवरी 2008.
  35. "Eight Cities/Six Ports: Yokohama's Sister Cities/Sister Ports". Yokohama Convention & Visitiors Bureau. मूल से से 27 अगस्त 2009 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 18 जुलाई 2009. {{cite web}}: External link in |publisher= (help)
  36. "Sister Cities of Los Angeles". Official Website of the City of Los Angeles. मूल से से 4 जनवरी 2007 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 8 फरवरी 2008.
  37. ""Stuttgart Meets Mumbai": 40th Anniversary Celebrations of the Sister City Relationship". The Embassy of India, Berlin. मूल से से 20 जून 2008 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 8 फरवरी 2008.