मीनाक्षी नटराजन

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
मीनाक्षी नटराजन
मंदसौर रैली को सम्बोधित करते हुए: जून २०१८

पद बहाल
२००९ – २०१४
पूर्वा धिकारी लक्ष्मीनारयण पांडे
उत्तरा धिकारी सुधीर गुप्ता
चुनाव-क्षेत्र मंदसौर

जन्म 23 जुलाई 1973 (1973-07-23) (आयु 50)
नागदा, मध्य प्रदेश
राजनीतिक दल INC
(भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस)
निवास नई दिल्ली
शैक्षिक सम्बद्धता होलकर विज्ञान महाविद्यालय
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय
As of ९ दिसंबर, २०१२
Source: [[1]]

मीनाक्षी नटराजन (जन्म २३ जुलाई १९७३) एक भारतीय राजनीतिज्ञ और १५ वीं लोकसभा में मंदसौर से पूर्व संसद सदस्य हैं..[2]

पृष्ठभूमि[संपादित करें]

मीनाक्षी नटराजन का जन्म बिड़लाग्राम नागदा, उज्जैन में हुआ था । उन्होंने  जैव रसायन में स्नातक किया एवं कानून में स्नातक की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से प्राप्त की. NSUI में शामिल होने के पश्चात उन्होंने राजनीति में भाग लेना प्रारम्भ किया.[3]

राजनीतिक सफ़र [संपादित करें]

संगठनात्मक भूमिका[संपादित करें]

वे  नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया, अध्यक्ष रहीं 1999 से 2002 तक.[4] उन्होंने मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस में  2002-2005 के दौरान अध्यक्ष पद संभाला और श्री राहुल गाँधी द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव में चयनित किया गया 2008 में.[5]

२००९ के चुनाव[संपादित करें]

मंदसौर सीट से भारतीय आम चुनाव, 2009 में पहली बार में ही अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा के लक्ष्मीनारायण पांडे  30,000 से अधिक वोटों से हरा दिया .[6] गौरतलब है कि पांडे जी १९७१ से यहाँ से लगातार चुनाव जीतते हुए आ रहे थे.

कार्मिक, लोक शिकायत, कानून और न्याय, महिलाओं के सशक्तिकरण समितिओं की सदस्य रहीं हैं। [7]

 २०१४  के चुनाव[संपादित करें]

२०१४ में,  मंदसौर संसदीय क्षेत्र में भाजपा के सुधीर गुप्ता ने सुश्री मीनाक्षी को 300,000 से अधिक मतों के अंतर से हरा दिया  । [8] 

विवाद[संपादित करें]

एक चुनावी  रैली के दौरान, कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता  दिग्विजय सिंह, खुद को "जौहरी" और मीनक्षी नटराजन को  "सौ टंच माल" कहकर विवादों में घिर गए. इस बयान की बहुत आलोचना की गयी.[9][10]

संदर्भ[संपादित करें]

  1. "Detailed Profile: Km Meenakshi Natrajan". IndiaGov Archive. Lok Sabha. मूल से 3 अगस्त 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 अगस्त 2018.
  2. "Team Rahul hopes to make a difference - Times Of India". मूल से 23 अक्तूबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 अगस्त 2018.
  3. "About Meenakshi". मूल से 12 दिसंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 अगस्त 2018.
  4. "The Telegraph - Calcutta (Kolkata) | Nation | Rahul’s backroom boys and girl". मूल से 25 मई 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 अगस्त 2018. |title= में 52 स्थान पर C1 control character (मदद)
  5. "A Really Stupid Idea". मूल से 15 जून 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 अगस्त 2018.
  6. "100% success rate for Sonia in MP". मूल से 7 जून 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 अगस्त 2018.
  7. "संग्रहीत प्रति". मूल से 12 अक्तूबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 अगस्त 2018.
  8. "General Election to Lok Sabha Result 2014". Election Commission of India. मूल से 19 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 June 2014.
  9. "संग्रहीत प्रति". मूल से 14 अक्तूबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 अगस्त 2018.
  10. "संग्रहीत प्रति". मूल से 15 जून 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 अगस्त 2018.