मीडियाविकि वार्ता:Sidebar

पृष्ठ की सामग्री दूसरी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है।
मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

यह पृष्ठ मीडियाविकि:Sidebar पन्ने के सुधार पर चर्चा करने के लिए वार्ता पन्ना है। यदि आप अपने संदेश पर जल्दी सबका ध्यान चाहते हैं, तो यहाँ संदेश लिखने के बाद चौपाल पर भी सूचना छोड़ दें।

अंग्रेज़ी पाठ[संपादित करें]

इस समय साइडबार में दूतावास के लिए दूतावास (Embassy) लिखा हुआ है। ये पूरे हिन्दी इंटरफ़ेस में दिखने वाला इकलौता अंग्रेज़ी शब्द है। ये इसलिए जोड़ा गया था ताकि हिन्दी ना जानने वाले सदस्य दूतावास को आसानी से ढूँढ सकें।

मेरे विचार से जो सदस्य हिन्दी नहीं जानते हैं वे uselang hi के बजाए कोई और करेंगे (अर्थात किसी अन्य भाषा के इंटरफ़ेस का उपयोग करेंगे)। मुख्यतः ये अंग्रेज़ी होगा। अतः मेरे विचार से हमें मीडियाविकि:Sidebar/en पर एक अंग्रेज़ी संस्करण बना देना चाहिए जिसमें Embassy लिखा हो और अन्य पृष्ठों के नाम भी अंग्रेज़ी में लिखे हों, और फिर इस पृष्ठ से अंग्रेज़ी शब्द हटा देना चाहिए। इससे हिन्दी ना जानने वालों को भी फ़ायदा होगा और हिन्दी इंटरफ़ेस में अंग्रेज़ी भी नहीं दिखेगी।--सिद्धार्थ घई (वार्ता) 01:27, 30 सितंबर 2013 (UTC)[उत्तर दें]

अच्छा सुझाव है। वैसे भी हमें किसी विशेष भाषा के शब्द को इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। जहाँ तक मुझे याद है यह मयूर जी ने एक सदस्य के अनुरोध पर लिखा था।<>< बिल विलियम कॉम्पटनवार्ता 05:19, 3 अक्टूबर 2013 (UTC)[उत्तर दें]
जी मयूर जी ने ये बदलाव विकिपीडिया_वार्ता:मुखपृष्ठ/पुरालेख_१#Embassy पर अनुरोध अनुसार किया था। आपने सही कहा कि हमें हिन्दी के अतिरिक्त सभी भाषाओं को बराबर महत्त्व देना चाहिए। अतः हम शायद केवल अंग्रेज़ी ही नहीं, बल्कि संभव हो तो बाकी भाषाओं में भी इसके उप-पृष्ठ बना सकते हैं। यदि आपको उचित लगे तो ये बदलाव कर दें। यदि आपको लगता है कि इसके लिए अधिक चर्चा की जानी चाहिए तो बताएँ।--सिद्धार्थ घई (वार्ता) 14:04, 3 अक्टूबर 2013 (UTC)[उत्तर दें]

समाज मुखपृष्ठ को हाल की घटनाएँ के स्थान पर स्थापित किया गया[संपादित करें]