सामग्री पर जाएँ

मिर्ची का सालन

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
मिर्ची का सालन  

हैदराबादी हरी मिर्ची का सालन
उद्भव
संबंधित देश  भारत
देश का क्षेत्र हैदराबाद
व्यंजन का ब्यौरा
मुख्य सामग्री हरी मिर्च, मूँगफली, जीरा, मसाले

मिर्ची का सालन भारत के हैदराबाद शहर की एक लोकप्रिय मिर्ची और मूँगफली की करी है, जिसे प्रायः हैदराबादी बिरयानी और दही चटनी के साथ परोसा जाता है।[1] इसमें हरी मिर्च, मूँगफलियाँ, तिल, सूखे नारियल, जीरे, अदरक और लहसुन के पेस्ट, हल्दी, तेज पत्ते तथा इमली का रस शामिल है।

मिर्ची के सालन को पारंपरिक तौर से विवाहों और त्योहारों के लिए बनाया जाता है। इसे चावल या चपाती के साथ परोसा जाता है।[2] कभी-कभी मिर्च के स्थान टमाटर और बैंगन डाले जाते हैं, जिससे टमाटर का सालन और बैंगन का सालन बनता है।

यह भी देखें

[संपादित करें]
  1. ↑ "Hyderabadi Dishes: Mirchi Ka Salan". Nag's Cooking. अभिगमन तिथि: 2007-11-04.
  2. ↑ Hyderabadi mirchi ka salan Archived 5 अप्रैल 2018 at the वेबैक मशीन Saffron Streaks, 2011-03-110