मित्रा फुकन

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
मित्रा फुकन
जन्म 16 मई 1953[1]
नागरिकता भारत Edit this on Wikidata
पेशा लेखक Edit this on Wikidata
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}

मित्रा फुकन (असमिया: মিত্ৰা ফুকন) भारतीय लेखिका हैं, जो अंग्रेज़ी में लिखती हैं। वह अनुवादक और स्तंभकार भी हैं।[2] उन्हें विशेषकर द कलेक्टर्स वाइफ (The Collector's Wife) के लिये पहचाना जाता है। लेकिन उन्होंने कई किताबें लिखीं हैं जिनमें बच्चों के लिये लिखी पुस्तकें भी हैं। उन्हें इसके लिये पुरस्कार भी मिला है। उनकी कुछ अन्य प्रकाशित कृतियाँ हैं; ममोनीस एडवेंचर्स (Mamoni's Adventures; 1986), चुम्की पोस्ट्स अ लेटर (Chumki Posts a Letter), द बिराटपुर एडवेंचर (The Biratpur Adventure), आर जी बरुआ द आर्किटेक्ट ऑफ़ मॉडर्न असम (R G Baruah The Architect of Modern Assam), द कलेक्टर्स वाइफ़ (The Collector's Wife), टेररिस्ट कैंप एडवेंचर (Terrorist Camp Adventure), अ मॉनसून ऑफ म्यूजिक (A Monsoon of Music), गुवाहाटी गेज़ (Guwahati Gaze), ब्लोसम्स इन द ग्रेवयार्ड (Blossoms in the Graveyard) और ए फूल नाइट्स थिएवेरी (A Full Night's Thievery)।

द कलेक्टर्स वाइफ[संपादित करें]

वह द कलेक्टर्स वाइफ (The Collector's Wife, 2005) की लेखिका हैं, जो 1970 और 80 के दशक के असम आन्दोलन को दर्शाता एक उपन्यास है।[3] द कलेक्टर्स वाइफ अंग्रेज़ी में पहली पीढ़ी के उपन्यासों में से एक था जिसे किसी असमिया लेखक द्वारा अंतर्राष्ट्रीय प्रकाशक द्वारा प्रकाशित किया गया था। वह उत्तर-पूर्व भारत से अंग्रेज़ी में लिखने वाली सबसे प्रमुख साहित्यिक लेखक में से एक है।

उन्होंने बच्चों के लिए कई किताबें लिखी हैं। अपनी पुस्तक मामोनीस एडवेंचर (Mamoni's Adventure, 1986) के लिए उन्होंने यूनिसेफ-सीबीटी पुरस्कार जीता है। यह पुरस्कार बच्चों के लिये लेखन करने के लिए दिया जाता है। उन्होंने कुल तीन किताबें बच्चों की लिखी हैं। वह नियमित रूप से असम ट्रिब्यून में योगदान देती हैं, और नॉर्थ ईस्ट राइटर्स फोरम की प्रमुख सदस्या हैं।

निजी जीवन[संपादित करें]

मित्रा फुकन प्रशिक्षित शास्त्रीय गायिका भी हैं और संगीत पर नियमित रूप से लिखती हैं। वह गुवाहाटी, असम में रहती हैं। उनका जन्म 16 मई 1953 को हुआ। वह उपन्यासकार के रूप में 1986 से लिख रही हैं। द कलेक्टर्स वाइफ उनकी सबसे प्रसिद्ध कृति है।

कृतियाँ[संपादित करें]

  • ममोनीस एडवेंचर्स (Mamoni's Adventures; 1986, चिल्ड्रन बुक्स ट्रस्ट द्वारा प्रकाशित)
  • चुम्की पोस्ट्स अ लेटर (Chumki Posts a Letter; 1989, चिल्ड्रन बुक्स ट्रस्ट द्वारा प्रकाशित)
  • द बिराटपुर एडवेंचर (The Biratpur Adventure; 1994, चिल्ड्रन बुक्स ट्रस्ट द्वारा प्रकाशित)
  • आर जी बरुआ द आर्किटेक्ट ऑफ़ मॉडर्न असम (R G Baruah The Architect of Modern Assam; 2004, साहित्य प्रकाशन द्वारा प्रकाशित)
  • द कलेक्टर्स वाइफ़ (The Collector's Wife; 2005, ज़ुबान / पेंगुइन द्वारा प्रकाशित)
  • टेररिस्ट कैंप एडवेंचर (Terrorist Camp Adventure; 2003, स्कोलास्टिक द्वारा प्रकाशित)
  • अ मॉनसून ऑफ म्यूजिक (A Monsoon of Music; 2011, ज़ुबान / पेंगुइन द्वारा प्रकाशित)
  • गुवाहाटी गेज़ (Guwahati Gaze; 2013, भबानी पब्लीशर्स द्वारा प्रकाशित)
  • ब्लोसम्स इन द ग्रेवयार्ड (Blossoms in the Graveyard; 2016, नियोगी पब्लीशर्स द्वारा प्रकाशित)
  • ए फूल नाइट्स थिएवेरी (A Full Night's Thievery; 2016, स्पीकिंग टाइगर द्वारा प्रकाशित)

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Error: Unable to display the reference properly. See the documentation for details.
  2. "SAWNET". sawnet.org. मूल से 30 मार्च 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 मार्च 2019.
  3. "Profile in Pratilipi". मूल से 30 मार्च 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 मार्च 2019.