माहमौल

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
माहमौल
उद्भव
देश का क्षेत्र सऊदी अरब, जॉर्डन, लेबनान, फिलिस्तीन, सीरिया, और संपूर्ण अरब दुनिया
व्यंजन का ब्यौरा
मुख्य सामग्री सूजी, खजूर, पिस्ता या अखरोट

माहमौल या माहमोल (अरबी: معمول), एक प्राचीन अरबी भरवां मिठाई या खताई है जो मूलत: खजूर, मेवों जैसे कि पिस्ता या अखरोट और कभी कभार बादाम और अंजीर से बनाई जाती है। [1][2][3] इनका आकार कुछ भी हो सकता है पर अमूमन यह गोल, बीच से उभरे या चपटे आकार में हो सकते हैं।[4] इन्हें विशेष लकड़ी के सांचों से बनाया जाता है और साँचों की अनुपस्थिति में हाथ से भी बनाया जा सकता है। खजूर की भरावन से बने के माहमौलों को अक्सर मेनेनास के नाम से भी जाना जाता है।[5]

माहमौल को आमतौर पर क्रिसमस, ईस्टर या ईद से कुछ दिन पहले बनाया जाता है, और त्यौहार की छुट्टियों के दौरान इन्हें आने वाले मेहमानों को अरबी कॉफी और चॉकलेट के साथ परोसा जाता है।[6] यह पूरे अरब जगत में लोकप्रिय है, विशेष रूप से अरब प्रायद्वीप में।[7][8]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Maamoul: An Ancient Cookie That Ushers In Easter And Eid In The Middle East". NPR.org (अंग्रेज़ी में). मूल से 15 अगस्त 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2017-11-10.
  2. "Maamoul Is Date Filled Arabian Cookies - Munaty Cooking". Munaty Cooking (अंग्रेज़ी में). 2017-01-17. मूल से 11 नवंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2017-11-10.
  3. "Maamoul: Middle Eastern pistachio filled pastries". May I Have That Recipe. 8 May 2013. मूल से 14 अप्रैल 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 अगस्त 2019.
  4. "Maamoul (ma'-mul) Dates". www.libanaissweets.com. मूल से 14 अप्रैल 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2017-11-11.
  5. Rahayel, Anthony (2014-02-02). "Safsouf's Maamoul Madd bi Ashta: Back to Authenticity... :: NoGarlicNoOnions: Restaurant, Food, and Travel Stories/Reviews - Lebanon". NoGarlicNoOnions. मूल से 1 सितंबर 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2017-11-11.
  6. "Maamoul: The Sweet Tradition of Eid". The Irresistible Magazine by Al Rifai. 7 September 2016. मूल से 4 अप्रैल 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 अगस्त 2019.
  7. Obayda, Gloria. Sweets And Desserts Of The Middle East (अंग्रेज़ी में). 101 Middle Eastern Delights. मूल से 19 अप्रैल 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 अगस्त 2019.
  8. "At the Immigrant's Table: Jewish ma'amoul pie". At the Immigrant's Table. 3 February 2014. मूल से 14 अप्रैल 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 अगस्त 2019.