मावरा हुसैन
मावरा हुसैन | |
---|---|
![]() सनम तेरी कसम के गाने "तेरा चेहरा" के लांच के दौरान | |
जन्म |
मावरा हुसैन 28 सितम्बर 1992[1] कराची, सिंध, पाकिस्तान |
राष्ट्रीयता | पाकिस्तानी |
शिक्षा | लंदन विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री[2][3] |
पेशा | अभिनेत्री और मॉडल |
कार्यकाल | 2011 – वर्तमान |
संबंधी |
मुश्ताक़ हुसैन (पिता) इन्स यज़्दान (भाई)
|
मावरा हुसैन (उर्दू: ماورا حسین, अंग्रेज़ी: Mawra Hocane or Mawra Hussain) पाकिस्तानी अभिनेत्री और मॉडल हैं।
जीवन
[संपादित करें]इनका जन्म कराची में 28 सितम्बर 1992 को हुआ था। इनका परिवार बाद में इस्लामाबाद आ गया और वहीं इनका लालन-पालन हुआ। यहीं अपने भाई और बहन के साथ इन्होंने अपनी पढ़ाई शुरू की। इन्होंने सातवीं कक्षा के दौरान अपने नाम की वर्तनी "Hussain" से "Hocane" कर दी। हालांकि इनके नाम का उच्चारण "हुसैन" ही है। विद्यालय की पढ़ाई पूरी होने के बाद इन्होंने इस्लामाबाद के बहरिया कॉलेज में प्रवेश लिया।
अभिनय
[संपादित करें]2011-2015
[संपादित करें]धारावाहिकों में काम मिलने से पहले इन्होंने थियेटर में अभिनय किया था। बाद में अरे म्यूजिक में वीजे के रूप में काम करने लगीं। इसके बाद इन्होंने पाकिस्तानी धारावाहिकों में काम करना शुरू किया। इन धारावाहिकों में आहिस्ता आहिस्ता, एक तमन्ना लहसील सी और निखर गए गुलाब सारे आदि हैं।
2016-वर्तमान
[संपादित करें]5 फरवरी 2016 में इनकी पहली फिल्म सनम तेरी कसम प्रदर्शित हुई थी। इस फिल्म में इन्होंने हर्षवर्धन राणे के साथ काम किया था। इस फिल्म को मिली जुली प्रतिक्रिया मिली थी।
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "Mawra Hocane celebrates her birthday with family, friends - Entertainment - Dunya News". Dunya News (in अमेरिकी अंग्रेज़ी). Archived from the original on 6 अगस्त 2019. Retrieved 2018-04-10.
- ↑ "Mawra Hocane gets a law degree with flying colours". tribune.com.pk. The Express Tribune. 13 August 2018. Archived from the original on 19 दिसंबर 2018. Retrieved 19 December 2018.
{{cite news}}
: Check date values in:|archive-date=
(help) - ↑ "Mawra Hocane gets a law degree". tribuneindia.com. The Tribune. 6 October 2018. Archived from the original on 12 अक्तूबर 2020. Retrieved 19 December 2018.
{{cite news}}
: Check date values in:|archive-date=
(help) - ↑ Maliha Rehman (22 December 2016). "Why the #UrwaFarhan wedding shouldn't be the new normal". Archived from the original on 24 फ़रवरी 2017. Retrieved 24 February 2017.