मालविका मोहनन

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
मालविका मोहनन

मालविका मोहनन का फोटोग्राफ
जन्म 7 अगस्त 1994 (1994-08-07) (आयु 29)
मुंबई, भारत
आवास
राष्ट्रीयता भारत
पेशा अभिनेत्री
कार्यकाल 2013–वर्तमान
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}

मालविका मोहनन एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री हैं, जो मुख्य रूप से मलयालम भाषा के फिल्मों में काम करती हैं। ये इन फिल्मों के अलावा हिन्दी, कन्नड़ और तमिल भाषा की फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।

ये छायाकार के॰ यू॰ मोहनन की बेटी हैं, जिन्होंने इन्हें रोमांटिक नाटक वाली फिल्म पत्तम पोले (2013) में लिया और ये इनकी पहली फिल्म बनी। इस फिल्म के बाद से ही ये मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में मुख्य किरदार निभाने लगी और कई सारे फिल्मों में अपने अभिनय के कारण इन्हें सराहना भी प्राप्त हुई।

करियर[संपादित करें]

2013–2017 : शुरुआत[संपादित करें]

मालविका ने अपनी पढ़ाई मुंबई में की थी, वहाँ विल्सन कॉलेज में इन्होंने मास मीडिया में डिग्री प्राप्त की, जिससे वो अपने पिता की छायाकार या निर्देशक के रूप में मदद कर पाये। वो अपनी आगे की पढ़ाई करना चाहती थी, लेकिन पिता के कहने पर कुछ क्रीम के विज्ञापन आदि की शूटिंग में काम करने लगी, और उसके बाद से ही उन्हें अभिनय में रुचि आने लगी। उन्हें आने वाली मलयालम फिल्म में काम करने का मौका भी मिला। पर मालविका उसमें जुडने से पहले इस तरह का निर्णय लेने से पूर्व अच्छी तरह सोचने के लिए समय मांग ली। इसके बाद उन्होंने ऑडिशन में भाग लिया और पत्तम पोले में मुख्य किरदार के रूप में चुनी गई। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस में कोई कमाल नहीं दिखा पाई और असफल घोषित की गई। इस फिल्म को आलोचकों की मिली जुली प्रतिक्रिया प्राप्त हुई।[1][2][3][4]

अपनी दूसरी फिल्म निर्णयकम (2015) में ये बैलेट डांसर बनी थी। ये फिल्म काफी अच्छी समीक्षाओं के साथ साथ कमाई के मामले में भी अच्छा साबित हुआ।[5][6][7] इनकी अगली फिल्म फ़हाद फासिल के साथ शुरू की, जिसमें वो एक आदिवासी लड़की की भूमिका निभा रही थीं। लेकिन बाद में निर्माण के बीच में ही इन्होंने फिल्म छोड़ दिया।[8] 2016 में मालविका ने पहली बार कन्नड़ फिल्म में काम किया, ये फिल्म नानु मट्टू वरलक्ष्मी (2016) थी, जिसमें इन्होंने अपनी पहली फिल्म करने वाले अभिनेता, पृथ्वी के साथ काम किया।[9] काफी कम प्रचार के साथ ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आई और काफी अच्छी समीक्षा प्राप्त की।[10][11] इस फिल्म के बाद इन्हें एक अपराध पर आधारित फिल्म द ग्रेट फादर (2017) में एक पुलिस अफसर की भूमिका में देखा गया।[12][13] इस फिल्म को काफी अच्छी समीक्षा मिली और बॉक्स ऑफिस में कमाई करने में भी ये अच्छी साबित हुई।[14][15][16]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Review: Pattam Pole is old wine in new bottle - Rediff.com Movies". Rediff.com. 2013-10-14. मूल से 9 अप्रैल 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2018-12-24.
  2. "Pattom Pole Movie Review {2/5}: Critic Review of Pattom Pole by Times of India". Timesofindia.indiatimes.com. अभिगमन तिथि 2018-12-24.
  3. "The Scarlet Window". Thescarletwindow.tumblr.com. मूल से 27 मार्च 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2018-12-24.
  4. "Malavika Mohanan: 5 Things you didn't know about Malavika Mohanan who has replaced Deepika Padukone in Majid Majidi's film". Timesofindia.indiatimes.com. मूल से 13 अप्रैल 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2018-12-24.
  5. "Nirnayakam Movie Review {3.5/5}: Critic Review of Nirnayakam by Times of India". Timesofindia.indiatimes.com. अभिगमन तिथि 2018-12-24.
  6. "On location: The bonds that matter". The Hindu. 2015-01-01. अभिगमन तिथि 2018-12-24.
  7. "Review : Nirnaayakam (2015)". Sify.com. 2015-06-07. मूल से 10 जून 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2018-12-24.
  8. "Two roles, poles apart". Deccanchronicle.com. मूल से 8 अप्रैल 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2018-12-24.
  9. Share on Twitter (2015-10-04). "Gubbi's new film named Naanu Mattu Varalakshmi". Bangaloremirror.indiatimes.com. मूल से 8 अप्रैल 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2018-12-24.
  10. "Naanu Mathu Varalakshmi Movie Review {3/5}: Critic Review of Naanu Mathu Varalakshmi by Times of India". Timesofindia.indiatimes.com. अभिगमन तिथि 2018-12-24.
  11. "Review: Naanu Mattu Varalakshmi gets to high octane racing after a slow start". The New Indian Express. 2016-12-24. मूल से 8 अप्रैल 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2018-12-24.
  12. "the great father: Malavika Mohanan turns stylish cop for The Great Father | Malayalam Movie News - Times of India". Timesofindia.indiatimes.com. 2016-10-02. मूल से 10 अप्रैल 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2018-12-24.
  13. "Malavika: Dulquer's heroine then, Mammootty's co-star now | Malavika Mohanan | Mammootty | The Great Father | Malayalam". English.manoramaonline.com. 2016-09-28. मूल से 8 अप्रैल 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2018-12-24.
  14. "The Great Father Review {3/5}: The movie is worth your money for its daddy-daughter moments and a timely plot". Timesofindia.indiatimes.com. अभिगमन तिथि 2018-12-24.
  15. "Mammootty's 'The Great Father' is the biggest hit of 2017 so far". The News Minute. 2017-04-25. मूल से 27 मई 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2018-12-24.
  16. "Review : The Great Father review: Strictly for Mammootty die-hard fans (2017)". Sify.com. 2017-03-31. मूल से 24 दिसंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2018-12-24.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]