मालदीव की भाषाएं

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

मालदीव द्वीप समूह आधिकारिक तौर पर मालदीव गणराज्य , हिंद महासागर में स्थित एक द्वीप देश है, जो मिनिकॉय आईलेंड और चागोस अर्किपेलेगो के बीच 26 प्रवाल द्वीपों की एक दोहरी चेन, जिसका फेलाव भारत के लक्षद्वीप टापू की उत्तर-दक्षिण दिशा में है, से बना है। यह लक्षद्वीप सागर में स्थित है, श्री लंका की दक्षिण-पश्चिमी दिशा से करीब सात सौ किलोमीटर (435 mi) पर। मालदीव के प्रवाल द्वीप लगभग 90,000 वर्ग किलोमीटर में फेला क्षेत्र सम्मिलित करते हैं, जो इसे दुनिया के सबसे पृथक देशों में से एक बनाता है। इसमें 1,192 टापू हैं, जिसमें से 200 पर बस्ती है [1] मालदीव गणराज्य की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है माले, जिसकी आबादी 103,693 (2006) है। मालदीव में बोली जाने वाली कई भाषाएं हैं।

मह्ल/ दिवेही भाषा[संपादित करें]

आधिकारिक और आम भाषा दिवेही है। दिवेही लिखने वाली पहली ज्ञात लिपि ईवेला अकुरु लिपि है जो यहाँ के राजाओं (राधवल्ली) की ऐतिहासिक लिपियों में पाई जाती है। बाद में दिवेही अकुरु नामक एक लिपि का इस्तेमाल लंबे समय तक किया जाता था। आज की लिपि को थाना कहा जाता है और दाएं से बाएं लिखी जाती है। माना जाता है कि मोहम्मद ठाकुरुफानु के शासनकाल में थाना को पेश किया गया था। दिवेही एक हिन्द-आर्याई भाषा है जिसमें एली, प्राचीन सिंहली भाषा के साथ कुछ समानताएँं हैं, और एक विशेष अरबी लिपि (ताना) में लिखी जाती है। दिवेही भाषा पूरी आबादी में बोली जाती है।

अरबी भाषा[संपादित करें]

अरबी मुस्लिमों की धार्मिक भाषा के साथ-साथ कुरान और सुन्नत (हदीस) की भाषा भी है। मस्जिदों और स्कूलों में अरबी को धार्मिक भाषा के रूप में पढ़ाई जाती है। अधिकांश धार्मिक आबादी के धार्मिक शिक्षा के हिस्से के रूप में, अधिकांश आबादी में अरबी भाषा के पढ़ने, लेखन और उच्चारण में कुछ औपचारिक या अनौपचारिक शिक्षा प्रबंध किए गए हैं।[2],[3]

अंग्रेज़ी भाषा[संपादित करें]

मालदीव के स्थानीय लोगों द्वारा अंग्रेजी व्यापक रूप से बोली जाती है|[4] अंग्रेजी भाषा मालदीव की बोली जाने वाली सबसे प्रसिद्ध भाषा भी बन गई है।

संदर्भ[संपादित करें]

  1. "संग्रहीत प्रति". मूल से 22 जनवरी 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 नवंबर 2018.
  2. Ethnologue Languages of the World – Maldives Country Archived 2018-11-22 at the वेबैक मशीन, Retrieved 19 December 2017.
  3. Ethnologue: Ethnologue Languages of the World – Maldives Languages Archived 2018-11-22 at the वेबैक मशीन, Retrieved 19 December 2017.
  4. "Maldives Languages - Languages of Maldives - Language Spoken In Maldives". maldives.tourism-srilanka.com. मूल से 11 नवंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 नवंबर 2018.