मार्शल आर्ट की सूची

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

अलग अलग भागों में अलग अलग प्रकार की युद्व कलाएं देखने को मिलती हैं,कुछ प्रसिद्ध मार्शल आर्ट्स का विवरण इस प्रकार है-

1. कलारीपट्टू -यह  केरल में प्रचलित एक प्रसिद्ध युद्ध कला है।यह अत्यंत प्राचीन युद्धकला है।नायर,एझावा जैसी योद्धा जातियां इनका अभ्यास परम्परागत रूप से करती थी।

2. सिलम्मबम - यह एक प्रकार की लाठी चलाने की कला है जो तमिलनाडु में प्रचलित है।

3. थांग टा - मणिपुर में प्रचलित है, इसमें थांग का मतलब तलवार तथा टा का मतलब भाला होता है।

4. सरित सरक - ये भी मणिपुर से सम्बन्धित है यह निशस्त्र मार्शल आर्ट्स है।

5. चेइबी गद- गा - ये भी मणिपुर से संबंधित है इसमें तलवार तथा ढाल का प्रयोग किया जाता है।

6. परी-खंडा- ये राजपूत मार्शल आर्ट्स से सम्बन्धित है जो कि बिहार राज्य में प्रचलित है।

7.थोड़ा- इसे वैशाखी के दिन खेला जाता है यह हिमाचल प्रदेश में प्रचलित है।

8.गतका - यह पंजाब का प्रसिद्ध मार्शल आर्ट है। इसमें छड़ी, कृपाण,तलवार, कटार का प्रयोग किया जाता है।

9.मर्दानी खेल - यह  महाराष्ट का खेल है। इसमें तलवार तथा डोरीदार बरछी का उपयोग किया जाता है।

10. लाठी - यह प्राचीन हथियारों में एक है। यह विशेषता प. बंगाल तथा पंजाब में प्रचलित है।

11. कट्टू बरसाई - इसका जिक्र सर्वप्रथम संगम साहित्य में मिला था, इसका अर्थ है खाली हाथ संग्राम। यह तमिनाडु राज्य में प्रचलित है।

12.इंबुआई कुस्ती- यह मिजोरम में प्रचलित है।

13.मुष्ठी युद्ध - यह एक निशस्त्र मर्शल आर्ट्स है जो कि बनारस में प्रसिद्ध है।

14.स्काय - इसमें तलवार और ढाल का प्रयोग होता है यह कश्मीर में प्रचलित है।

15.पैका अखाड़ा - यह नृत्य और संग्राम का सम्मिलित रूप है इसका उत्पत्ति स्थल ओडिशा है।

16.मल्ल खंभ - इसमें रस्सी तथा पोल का प्रयोग होता है यह महाराष्ट्र में प्रचलित है।यह मध्यप्रदेश का राजकीय खेल है।

कुछ अन्य मार्शल आर्ट्स-

काथी सामू - आंध्रप्रदेश

मल्ल युद्ध- द. भारत भारत में प्रचिलत है।

बंदेश - यह पूरे भारत में प्रचलित है।