मार्बल रॉक्स

मार्बल रॉक्स (Marble Rocks) भारतीय राज्य मध्य प्रदेश के नर्मदा नदी के निकट के उस क्षेत्र को कहा जाता है जो जबलपुर और भेड़ाघाट के निकट स्थित है। यहाँ नदी ने संगमरमर को सुन्दर रूप में तराशकर लगभग 8 kमी॰ (5.0 मील) लम्बी घाटी का निर्माण किया है। यह भारत का एक पर्यटन स्थल है। यहाँ पर संगमरमर का खनन भी किया जाता है और विभिन्न आकृतियों में तराशकर इसे पूरे भारत में पहुँचाया जाता है।
भूगोल
[संपादित करें]मार्बल रॉक्स मध्य प्रदेश से होकर निकलने वाली नर्मदा नदी के 1,077 किमी (669.2 मील) लम्बे मार्ग में स्थित एक घाटी है।[1] पहले घाटी आकार में संकरी थी अतः यहाँ बंदर एक तरफ से दूसरी तरफ जा सकते थे। इससे घाटी को स्थानीय नाम बंदर कुदनी नाम मिला।[2] श्वेत संगमरमर मुख्य रूप से मैग्नीसियम से भरपूर होता है और कठोरता में सोपस्टोन के करीब होता है। इसकी कोमलता के कारण इसे तराशना आसान होता है। इस क्षेत्र में नीले और भूरे रंग का संगमरमर भी है।
आकर्षण
[संपादित करें]सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ Narmada Control Authority
- ↑ रोंगमेई, प्रिसियस. "Jabalpur's Bhedaghat Marble Rocks will leave you stunned". द टाइम्स ऑफ़ इंडीया. अभिगमन तिथि: 2024-01-26.