मार्टिन ओडेगार्ड
2022 में आर्सेनल के साथ ओडेगार्ड | |||
व्यक्तिगत विवरण | |||
---|---|---|---|
जन्म तिथि | 17 दिसम्बर 1998 | ||
जन्म स्थान | ड्रामेन, नॉर्वे | ||
कद | 1.78 मीटर[1] | ||
खेलने की स्थिति | मिडफील्डर[2] | ||
क्लब का विवरण | |||
वर्तमान क्लब | आर्सेनल | ||
नम्बर | 8 |
मार्टिन ओडेगार्ड (अंग्रेज़ी: Martin Ødegaard; जन्म: 17 दिसम्बर 1988}) नॉर्वे के एक पेशेवर फुटबॉल खिलाड़ी हैं जो प्रीमियर लीग क्लब आर्सेनल एफ सी और नॉर्वे की राष्ट्रीय टीम के लिए मिडफील्डर के रूप में खेलते हैं। वो नॉर्वे और आर्सेनल दोनों टीम के कप्तान हैं। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ मिडफील्डरों में से एक माने जाने वाले ओडेगार्ड अपनी तकनीक, ड्रिब्लिंग क्षमता और बॉल पासिंग के लिए जाने जाते हैं।[3][4]
ओडेगार्ड ने 2014 में 15 साल की उम्र में स्ट्रोमसगोडसेट क्लब के लिए खेलते हुए अपने सीनियर क्लब करियर की शुरुआत की थी। 2015 में उन्होंने रियल मैड्रिड के साथ €40 लाख के अंतरण का करार किया और क्लब के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी होने का रिकॉर्ड बनाया।[5] ओडेगार्ड 2017 और 2019 के बीच ला लिगा क्लब रियल सोसाइडाड में शामिल हो गए। ओडेगार्ड ने 2019 में रियल सोसाइडाड के साथ कोपा डेल रे जीता। आर्सेनल के साथ अपने पहले सत्र में सफल प्रदर्शन करने के बाद उन्हें 2022 में क्लब का कप्तान घोषित किया गया।
प्रारंभिक जीवन
[संपादित करें]मार्टिन ओडेगार्ड का जन्म 17 दिसंबर 1998 को नॉर्वे के शहर ड्रामेन में हुआ था। उन्होंने अपने शुरुआती साल स्थानीय स्पोर्ट्स क्लब ड्रामेन स्ट्रॉन्ग में बिताए थे।
क्लब करियर
[संपादित करें]करियर का आरंभ
[संपादित करें]2009 में ओडेगार्ड स्ट्रोम्सगोडसेट की युवा टीम में शामिल हो गए। उन्होंने अपने से बड़े लड़कों के साथ प्रशिक्षण लिया और खेला। ओडेगार्ड ने जनवरी 2010 में 11 साल की उम्र में बुस्करुड टीम के लिए अपना पहला मैच खेला था। ओडेगार्ड ने अगले तीन वर्षों तक इस टीम के साथ प्रशिक्षण लिया और वो ज्यादातर लेफ्ट बैक खेलते थे।
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "Martin Ødegaard: Overview". प्रीमियर लीग. मूल से 12 मार्च 2021 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 जुलाई 2024.
- ↑ "Martin Odegaard Positions". Football Critic. मूल से 27 दिसंबर 2022 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 जुलाई 2024.
- ↑ शुभम. "10 Best Midfielders In The World Right Now In 2023". 1SPORTS1. अभिगमन तिथि 14 जुलाई 2024.
- ↑ अजीत, शंभू. "5 best midfielders in world football right now". Sportskeeda. अभिगमन तिथि 14 जुलाई 2024.
- ↑ Guillem, Balague. "Martin Odegaard will be a star at Real Madrid and Lucas Silva will be thrown into action, says Guillem Balague". Sky Sports. मूल से 30 जनवरी 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 जुलाई 2024.
बाहरी कड़ियाँ
[संपादित करें]Martin Ødegaard से संबंधित मीडिया विकिमीडिया कॉमंस पर उपलब्ध है। |
- प्रोफ़ाइल आर्सेनल एफ.सी. की वेबसाइट पर