मानव श्रम

मानव श्रम अथवा मजदूरी आशयपूर्वक की जाने वाली गतिविधि है जो लोग स्वयं, अन्य लोगों अथवा संगठनों की जरूरतों और इच्छाओं के अनुरूप काम करते हैं।[1] अर्थशास्त्र में श्रम को मानवीय गतिविधि के रूप में देखा जा सकता है जो अर्थव्यवस्था में वस्तुओं और सेवाओं के लिए योगदान (उत्पादन के कारक के साथ) देता है।[2]
चाहे भुगतान के बदले हो या बिना भुगतान के, सभी मानव समाजों में श्रम मौजूद रहा है। शिकारी समूहों द्वारा प्राकृतिक संसाधनों को इकट्ठा करने के लिए ऐसी जटिल तकनीकी को अपनाते रहे हैं जिससे कृषि, औद्योगीकरण अथवा उत्तर-औद्योगिक समाज के भीतर शारीरिक या मानसिक कार्यों स्वतः संचालित कर सकें। किसी भी काम में सबसे सरल कार्यों को छोड़कर सभी के लिए विशिष्ट कौशल, उपकरण और अन्य संसाधनों की आवश्यकता होती है। उदाहरण के लिए सामान बनाने के लिए सामग्री की आवश्यकता होती है। मानवता ने श्रम समूहों के समन्वय के लिए विभिन्न संस्थायें विकसित की हैं जिसके उदाहरणों में सरकारी कार्यक्रम, गैर-लाभकारी संगठन और सहकारी समितियाँ एवं निगम शामिल हैं।
इतिहास में संस्कृतियों और व्यक्तियों ने श्रम के प्रति दृष्टिकोण की एक विस्तृत परास व्यक्त की है। विषयपरक मतभेदों के अलावा एक संस्कृति औपचारिक व्यवसाय के माध्यम से कार्य भूमिकाओं की सामाजिक स्थिति को व्यवस्थित कर सकती है। इसमें विशिष्ट कार्य के एक अलग शीर्षक दिया जा सकता है जिसे लोगों के आजीविका के रूप में देखा जाता है। इतिहास में श्रम को समाज और राजनीति के अन्य पहलुओं के रूप में भी देखा जा सकता है जैसे शक्ति, वर्ग, परंपरा, अधिकार और विशेषाधिकारों का आपस में घनिष्ठता से जुड़ा होना। तदनुसार श्रम का विभाजन सामाजिक विज्ञान में एक प्रमुख विषय है जो अमूर्त अवधारणा और व्यक्तिगत संस्कृतियों की विशेषता है।[3] श्रम व्यक्तिगत मानव खुशी और अस्तित्व के लिए खराब, अपमानजनक और खतरे के रूप में प्रस्तुत किया जाता है।
पॉल लाफार्ग की द राइट टु बी लेज़ी (आलसीपन का अधिकार), डेविड ग्रेबर की बुलशिट जॉब्स (बकवास नौकरी) अथवा बॉब ब्लैक की द अबोलिशन ऑफ़ वर्क (श्रम का उन्मूलन) जैसी पुस्तकों के अनुसार कुछ विद्वान श्रम के समालोचक रहे हैं और इसे पूरी तरह खत्म करने या कम करने की इच्छा व्यक्त करते रहे हैं।[4]
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "Work". Merriam-Webster.com Dictionary. Merriam-Webster. 12 जुलाई 2020. अभिगमन तिथि: 23 जनवरी 2025.
- ↑ "Labor". Merriam-Webster.com Dictionary. Merriam-Webster. 12 जुलाई 2020. अभिगमन तिथि: 23 जनवरी 2025.
- ↑ Johnson, Paul M (2005). "Division of labor". A Glossary of Political Economy Terms. Auburn University, Dept. of Political Science. अभिगमन तिथि: 23 जनवरी 2025.
- ↑ "Work Definition". ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी. अभिगमन तिथि: 23 जनवरी 2025.