मानवजीत सिंह सन्धू

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
मानवजीत सिंह सन्धू
ਮਾਨਵਜੀਤ ਸਿਂਘ ਸੰਧੂ
व्यक्तिगत जानकारी
राष्ट्रीयता भारतीय
जन्म 3 नवम्बर 1976 (1976-11-03) (आयु 47)
खेल
देश भारत
खेल निशानेबाज

मानवजीत सिंह सन्धू (अंग्रेजी :Manavjit Singh Sandhu) (पंजाबी :ਮਾਨਵਜੀਤ ਸਿਂਘ ਸਂਧੂ) (जन्म ०३ नवम्बर १९७६) एक भारतीय पंजाबी निशानेबाज है।[1] जो विशेषतः ट्रेप शूटिंग के लिए जाने जाते हैं इन्हें २००६ में राजीव गांधी खेल रत्न भी दिया गया तथा १९९८ में अर्जुन पुरस्कार से नवाज़ा गया।

सन्धू ने लॉरेंस स्कूल सनावर में शिक्षा ग्रहण की थी।[2]

ये पंजाब के फिरोज़पुर ज़िले के रत्ता खेड़ा गांव से निवास करते हैं इनके पिता का नाम गुरबीर सिंह है।[3]

इन्होंने २००६ में आईएसएसएफ वर्ल्ड शूटिंग चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था।[4] साथ ही इन्होंने १९९८ और २००२ के एशियन खेलों में चार रजत पदक भी जीते थे।

१९९८ के राष्ट्रमण्डल खेलों में भी इन्होंने स्वर्ण पदक जीता था और २००६ के खेलों में कांस्य पदक जीता।[5][6]

मानवजीत सिंह सन्धू ने 2016 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक खेलों में भी क़्वालीफाई किया। जो कि ब्राजील के रियो डि जेनेरियो में आयोजित किया गया।[7][8]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Yahoo!". मूल से 24 मई 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 अगस्त 2016.
  2. "Profile of Manavjit Singh Sandhu, Indian Shooter in CWG 2010". मूल से 13 नवंबर 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 अगस्त 2016.
  3. "London Olympics 2012 Profile". मूल से 8 अगस्त 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 अगस्त 2016.
  4. "Historical Results". www.issf-sports.org. ISSF. मूल से 27 मार्च 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 September 2014.
  5. "Manavjit Singh Sandhu at Sports Reference.com". www.sports-reference.com. मूल से 3 दिसंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 अगस्त 2016.
  6. "Khel Ratna award". मूल से 25 दिसंबर 2007 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 अगस्त 2016.
  7. "Rio Olympics 2016: Manavjit Singh Sandhu, Kynan Chenai fail to qualify for men's trap semi-final". First Post. 9 August 2016. मूल से 11 अगस्त 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 अगस्त 2016.
  8. "Trap shooter Sandhu finishes 16th". मूल से 11 अगस्त 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 अगस्त 2016.