सामग्री पर जाएँ

माधव मंत्री

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
एम॰के॰ मंत्री
व्यक्तिगत जानकारी
जन्म 01 सितम्बर 1921
नासिक, महाराष्ट्र
मृत्यु 23 मई 2014(2014-05-23) (उम्र 92 वर्ष)
मुम्बई, भारत
बल्लेबाजी की शैली दाहिने हाथ से
गेंदबाजी की शैली दाहिने हाथ से
भूमिका विकेट-कीपर बल्लेबाज
अंतर्राष्ट्रीय जानकारी
राष्ट्रीय पक्ष
कैरियर के आँकड़े
प्रतियोगिता टेस्ट प्रथम श्रेणी
मैच 4 95
रन बनाये 67 4403
औसत बल्लेबाजी 9.57 33.86
शतक/अर्धशतक -/- 7/26
उच्च स्कोर 39 200
गेंदे की - 187
विकेट - 3
औसत गेंदबाजी - 40.33
एक पारी में ५ विकेट - -
मैच में १० विकेट - -
श्रेष्ठ गेंदबाजी - 2/38
कैच/स्टम्प 8/1 136/56
स्रोत : क्रिकइन्फो

माधव कृष्णाजी मंत्री उच्चारण सहायता·सूचना (1 सितम्बर 1921 - 23 मई 2014) भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी थे जिन्होंने 1951 से 1955 तक चार टेस्ट मैच खेले।

व्यक्तिगत जीवन

[संपादित करें]

मंत्री का जन्म 1 सितम्बर 1921 को महाराष्ट्र के नासिक में हुआ। वो भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी और पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर के मामा लगते थे।[1] वो जीवन भर अविवाहित रहे।[2]

क्रिकेट कैरियर

[संपादित करें]

मंत्री ने भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य के रूप में 1950 के दशक विकेट कीपर और बल्लेबाज के रूप क्रिकेट खेला।[3] उन्होंने एक मैच भारत (1951), दो मैच इंग्लैंड (1952) और एक मैच ढाका (1954- 55) में खेला। उन्होंने अपने जीवन के चार अन्तरराष्ट्रीय टेस्ट मैचों में 63 रन बनाये, आठ कैच लिए और एक स्टम्पिंग की।[4]

माधव को 1 मई 2014 को पहली बार दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद वो मुम्बई में लीलावती अस्पताल में भर्ती हुये।[5] 23 मई 2014 को दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। वो 92 वर्ष के थे।[6][7][8]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "टेस्ट क्रिकेटर माधव मंत्री का निधन". पत्रिका समाचार समूह. 23 मई 2014. 23 मई 2014 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 23 मई 2014.
  2. "भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर माधव मंत्री का निधन". एनडीटीवी इंडिया. 23 मई 2014. मूल से से 23 मई 2014 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 23 मई 2014.
  3. "नहीं रहे भारत के सबसे बुजुर्ग क्रिकेटर, माधव मंत्री ने 1951 में खेला था पहला टेस्‍ट". दैनिक भास्कर. 23 मई 2014. 23 मई 2014 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 23 मई 2014.
  4. "पूर्व टेस्ट क्रिकेटर माधव मंत्री नहीं रहे". दैनिक जागरण. 23 मई 2014. 26 मई 2014 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 23 मई 2014.
  5. "Madhav Mantri, India's oldest Test cricketer, dies at 92" [भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेट खिलाड़ी माधव मंत्री का ९२ की आयु में निधन] (अंग्रेज़ी भाषा में). द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. 23 मई 2014. 24 मई 2014 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 23 मई 2014.
  6. जी॰ विश्वनाथ (23 मई 2014). "Madhav Mantri, a cricketing doyen, passes away" [क्रिकेट प्रतिष्ठा माधव मंत्री चल बसे] (अंग्रेज़ी भाषा में). द हिन्दू. 23 मई 2014 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 23 मई 2014.
  7. "India's oldest cricketer, Madhav Mantri, passes away" [भारत के सबसे बुजुर्ग क्रिकेट खिलाड़ी माधव मंत्री चल बसे] (अंग्रेज़ी भाषा में). ज़ी न्यूज़. 23 मई 2014. 24 मई 2014 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 23 मई 2014.
  8. "Mumbai cricket's most enduring name Madhav Mantri passes away" [मुम्बई क्रिकेट का सबसे चिरस्थायी नाम माधव मंत्री चल बसे] (अंग्रेज़ी भाषा में). मिड-डे. 23 मई 2014. 23 मई 2014 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 23 मई 2014.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]