सामग्री पर जाएँ

मातृवंश समूह जी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
साइबेरिया की जनजातियों के लोग अक्सर मातृवंश समूह जी के वंशज होते हैं

मनुष्यों की आनुवंशिकी (यानि जॅनॅटिक्स) में मातृवंश समूह जी या माइटोकांड्रिया-डी॰एन॰ए॰ हैपलोग्रुप G एक मातृवंश समूह है। इस मातृवंश के लोग ज़्यादातर पूर्वोत्तर साइबेरिया में होते हैं, जहाँ की कोरिआक और इतेलमेन जनजातियों में यह मातृवंश आम है। कम संख्या में इसके वंशज पूर्वी एशिया, मध्य एशिया और नेपाल में भी मिलते हैं।[1] आम तौर पर जो मातृवंश साइबेरिया के पूर्वोत्तर में मिलते हैं वे मूल अमेरिकी आदिवासी समुदायों में भी मिलते हैं क्योंकि माना जाता है के साइबेरिया के लोग उत्तरी अमेरिका में मनुष्यों की पहली आबादियों के स्रोत थे। इसलिए वैज्ञानिकों को आश्चर्य हुआ के मातृवंश समूह जी मूल अमेरिकी आदिवासियों में कभी नहीं पाया गया है, लेकिन अब सोच यह है के इसकी शुरुआत पूर्वी एशिया में हुई और फिर यह साइबेरिया में फैल गया।

वैज्ञानिकों अनुमान लगाते हैं के जिस स्त्री के साथ इस मातृवंश की शुरुआत हुई वह आज से लगभग ३५,७०० साल पहले पूर्वी एशिया में कहीं रहती थी।[2]

अन्य भाषाओँ में

[संपादित करें]

अंग्रेज़ी में "वंश समूह" को "हैपलोग्रुप" (haplogroup), "पितृवंश समूह" को "वाए क्रोमोज़ोम हैपलोग्रुप" (Y-chromosome haplogroup) और "मातृवंश समूह" को "एम॰टी॰डी॰एन॰ए॰ हैपलोग्रुप" (mtDNA haplogroup) कहते हैं।

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "mtDNA Haplogroup Testing". मूल से से 14 दिसंबर 2006 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 23 अप्रैल 2011.
  2. Soares, Pedro; Luca Ermini, Noel Thomson, Maru Mormina, Teresa Rito, Arne Röhl, Antonio Salas, Stephen Oppenheimer, Vincent Macaulay and Martin B. Richards (4 Jun 2009). "Supplemental Data Correcting for Purifying Selection: An Improved Human Mitochondrial Molecular Clock". The American Society of Human Genetics. 84 (6): 82–93. डीओआई:10.1016/j.ajhg.2009.05.001. पीएमसी 2694979. पीएमआईडी 19500773. मूल से से 29 जनवरी 2011 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 13 अगस्त 2009.{{cite journal}}: CS1 maint: multiple names: authors list (link)