माडागास्कर बाओबाब
| माडागास्कर बाओबाब Madagascar baobab | |
|---|---|
| वैज्ञानिक वर्गीकरण | |
| जगत: | पादप |
| अश्रेणीत: | पुष्पी पादप (Angiosperms) |
| अश्रेणीत: | युडिकॉट (Eudicots) |
| अश्रेणीत: | ऐस्टरिड (Asterids) |
| गण: | मैलवेलीस (Malvales) |
| कुल: | मैलवेसिए (Malvaceae) |
| उपकुल: | बोम्बाकोइडिए (Bombacoideae) |
| वंश: | ऐडनसोनिया (Adansonia) |
| जाति: | ऐडनसोनिया माडागास्करिएन्सिस A. madagascariensis |
| द्विपद नाम | |
| Adansonia madagascariensis बाइयों, 1888 | |

माडागास्कर बाओबाब (Madagascar baobab), जिसका वैज्ञानिक नाम ऐडनसोनिया माडागास्करिएन्सिस (Adansonia madagascariensis) है, माडागास्कर की छह बाओबाब जातियों में से एक है। यह माडागास्कर में तत्रस्थ है, यानि केवल उसी द्वीप पर पाया जाता है।[2][3][4]
शारीरिक विवरण
[संपादित करें]ग्रैण्डिडिएर माडागास्करिएन्सिस वृक्ष की ऊँचाई 5 से 20 मीटर (16 से 65 फुट) तक होती है। इसका आकार बोतल-जैसा या बेलनाकार होता है। छाल का रंग हल्का-भूरा होता है और पत्तों के 5 से 7 भाग होते हैं जो नवम्बर से अप्रैल तक रहते हैं और फिर झड़ जाते हैं। फरवरी से अप्रैल में फूल उत्पन्न होते हैं, जो बड़े और गाढ़े रंग की (कभी-कभी पीले रंग की) पंखुड़ियों वाले होते हैं। नवम्बर तक फल पक जाते हैं, जो अन्य बाओबाब जातियों से छोटे होते हैं और 10 सेमी (3.9 इंच) तक ही बढ़ते हैं। यह वक्ष अक्सर नदियों व धाराओं के पास उगता है और इसका फल (बीज सहित) पानी द्वारा फैलाया जाता है।
इन्हें भी देखें
[संपादित करें]सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ World Conservation Monitoring Centre (2019). "Adansonia madagascariensis": e.T37681A10066258. डीओआई:10.2305/IUCN.UK.1998.RLTS.T37681A10066258.en.
{{cite journal}}: Cite journal requires|journal=(help) - ↑ Baum, D.A. (1995). "A Systematic Revision of Adansonia (Bombacaceae)". Annals of the Missouri Botanical Garden. 82 (3): 440–471. डीओआई:10.2307/2399893. जेस्टोर 2399893.
- ↑ "The Baobab: Fun Facts About Africa's Tree of Life". TripSavvy. मूल से से 19 अप्रैल 2021 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 20 अक्तूबर 2021.
- ↑ "The baobab, a Malagasy tree".