माउंट सिन्हा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

माउंट सिन्हा (75°4′S 136°9′W) एक पर्वत चोटी है जो अंटार्कटिका महाद्वीप पर स्थित है। यह अंटार्कटिका के मैरी बर्ड लैण्ड क्षेत्र में मैक डोनाल्डस उच्च भूमि के एरिक्सन ब्लफ्स के दक्षिणीपूर्वी छोर पर स्थित है। यह पर्वत चोटी ९९० मी ऊँची है।

इसका नाम एक भारतीय-अमेरिकी वैज्ञानिक अखौरी सिन्हा के नाम पर रखा गया है।