सामग्री पर जाएँ

माइकल ओन्डाटेजे

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
माइकल ओन्डाटेजे
माइकल ओन्डाटेजे तुलाने यूनिवर्सिटी, 2010 में बोलते हुए।
जन्मफिलिप माइकल ओन्डाटेजे
12 सितम्बर 1943 (1943-09-12) (आयु 81)
कोलंबो, श्रीलंका
पेशालेखक
भाषाअंग्रेजी
उच्च शिक्षाटोरंटो विश्वविद्यालय
क्वीन्स विश्वविद्यालय
बिशप विश्वविद्यालय
उल्लेखनीय कामs
  • द इंग्लिश पेशेंट
  • रनिंग इन द फैमिली
  • इन द स्किन ऑफ लायन
  • कमिंग थ्रू स्लोटर
  • वॉरलाइट
उपाधिगवर्नर जनरल पुरस्कार
बुकर पुरस्कार
गिलर पुरस्कार
प्रिक्स मेदिसिस एट्रेंजर
ऑर्डर ऑफ कनाडा
जीवनसाथीलिंडा स्पाल्डिंग
वेबसाइट
www.facebook.com/MichaelOndaatje/

फिलिप माइकल ओन्डाटेजे, CC FRSL (जन्म 12 सितंबर 1943), श्रीलंका में जन्मे कनाडाई कवि, कथा लेखक, निबंधकार,[1] उपन्यासकार, संपादक और फिल्म निर्माता हैं। उन्हें गवर्नर जनरल पुरस्कार, गिलर पुरस्कार, बुकर पुरस्कार, और प्रिक्स मेदिसिस एट्रेंजर जैसे कई साहित्यिक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया हैं।[2] ओन्डाटेजे "ऑर्डर ऑफ कनाडा" के एक प्राप्तकर्ता भी हैं, उन्हें कनाडा के सबसे प्रसिद्ध जीवित लेखकों में से एक के रूप में पहचाना जाता है।[2][3]

ओन्डाटेजे का साहित्यिक जीवन 1967 में उनकी कविता द डैनी मॉन्स्टर्स के प्रकाशन से शुरू हुआ, और फिर 1970 में उनकी कविता द कलेक्टेड वर्क्स ऑफ बिली द किड की समीक्षकों द्वारा प्रशंसा की गई।[2] हालाँकि, उन्हें हाल ही में उनके राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफल उपन्यास द इंग्लिश पेशेंट (1992) के लिए पहचाना गया, जिसे 1996 में एक फिल्म के रूप में रूपांतरित किया गया था।[2] 2018 में, ओन्डटेज ने द इंग्लिश पेशेंट के लिए गोल्डन मैन बुकर पुरस्कार जीता।[4]

अपने साहित्यिक लेखन के अलावा, ओन्डाटेजे कोच हाउस प्रेस (लगभग 1970-90) के लिए दो दशकों की प्रतिबद्धता के साथ "न्यू कैनेडियन लेखन को बढ़ावा देने" में एक महत्वपूर्ण शक्ति रहें है,[5] और कनाडा की साहित्यिक परियोजनाओं जैसे जर्नल ब्रिक और अन्य लोगों में लंबी कविता एंथोलॉजी (1979) में भी अपन योगदान दिया है।

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. Aaron, Jane (2016). The compact reader. Macmillan Education. p. 63.
  2. Thesen, Sharon. "Michael Ondaatje". The Canadian Encyclopedia. 13 अप्रैल 2019 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2016-11-30.
  3. "Michael Ondaatje - Literature". literature.britishcouncil.org. मूल से से 27 मार्च 2019 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 2016-11-30.
  4. "संग्रहीत प्रति". 15 मार्च 2019 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 15 मार्च 2019.
  5. "Michael Ondaatje." In An Anthology of Canadian Literature in English, edited by Donna Bennett and Russell Brown, 928-30. 3rd ed. Toronto, ON: Oxford University Press, 2010.