महेंद्रनाथ यादव

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
महेंद्र नाथ यादव
महेंद्र नाथ यादव आधिकारिक फोटो
पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
10 मई 2022
पूर्वा धिकारी दयाराम चौधरी
चुनाव-क्षेत्र बस्ती सदर

जन्म जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश
राष्ट्रीयता भारतीय
राजनीतिक दल समाजवादी पार्टी
निवास ग्राम कलवारी एहतमाली, जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश, भारत
शैक्षिक सम्बद्धता किसान डिग्री कॉलेज
पेशा राजनेता
धर्म हिन्दू

महेंद्र नाथ यादव वर्तमान में बस्ती सदर के विधायक हैं | महेंद्र नाथ यादव का सम्बन्ध समाजवादी पार्टी से है | महेंद्र नाथ यादव ने 2022 में हुए विधानसभा चनाव में भारतीय जनता पार्टी के दयाराम चौधरी को हराया था | महेंद्र नाथ यादव वर्तमान में समाजवादी के जिलाध्यक्ष भी हैं | [1][2][3][4][5]

व्यक्तिगत जीवन[संपादित करें]

महेन्द्रनाथ यादव का जन्म बस्ती जिले के कलवारी एहतमाली ( चनगहिया ) नामक ग्राम में हुआ था | इनके पिता का नाम श्यामचंद्र यादव है | [6]

शिक्षा[संपादित करें]

किसान डिग्री कॉलेज से परास्नातक हैं |

राजनीतिक सफर[संपादित करें]

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में कम उम्र में ही पिछड़ों की राजनीति करने वाले महेंद्रनाथ यादव को बस्ती में सपा की कमान सौंपी गई है। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने उन्हें जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। महेंद्र पहली बार उस समय चर्चा में आएं थे, जब उनके और उनके परिवार के ऊपर सामंतवादी ताकतों के इशारे पर हमला करवा दिया गया था। खूनी खेल भी खेला गया। उस समय महेंद्र किसान डिग्री कॉलेज में पढ़ाई कर रहे थें। इस छात्र नेता में दूसरों की मदद करने की इस तरह की इच्छा शक्ति थी कि कोई भी गरीब पिछड़ा दलित छात्र यदि किसान डिग्री कॉलेज में उत्पीड़न का शिकार हो रहा होता था, तो उसकी मदद करने के लिए महेंद्र फौरन तैयार हो जाते थें।

सियासत के बीज तो महेंद्र नाथ यादव में किसान डिग्री कॉलेज से ही पड़े, लेकिन इसे पेड़ बनाने का काम समाजवादी पार्टी ने किया। इस नेता ने बस्ती जिले की तस्वीर बदल दी है। मजबूर लोगों के साथ यह युवा नेता मजबूती के साथ खड़ा है। सियासत के ठेकेदारों ने इस युवा नेता का ठेका लेने की कोशिश भी कई बार की, लेकिन वह नाकाम रहे। कठिन समय को किस्मत और हौसले की बदौलत काट लेने वाले इस नेता को भले ही बस्ती के बड़े नेता और मंत्री मजाक में उड़ा दें।

सामंतवाद की लड़ाई में बस्ती सदर की सीट पर पिछले 2017 में विधान सभा का चुनाव लडा था, लेकिन वो हार गए। 2005 से लगातार 10 साल तक जिला पंचायत सदस्य थे। 2004 में केडीसी के अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा महेंद्र यादव सपा के छात्र सभा के जिलाध्यक्ष सहित लोहिया वाहिनी के भी जिला अध्यक्ष का पद संभाल चुके हैं। [7]

महेंद्र नाथ यादव वर्तमान में बस्ती सदर के विधायक हैं | इन्होने 2022 में हुए विधान सभा चनाव में भारतीय जनता पार्टी के को हराया था |[8]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Supporter staff, Akhilesh (2022-07-28). "महेंद्र नाथ यादव बस्ती जीवन परिचय". Akhileshsupporter.in. मूल से 11 फ़रवरी 2023 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2023-02-11.
  2. "Mahendra Nath Yadav". PRSindia (अंग्रेज़ी में). 2022-05-10. अभिगमन तिथि 2023-02-11.
  3. "Shri Mahendra Nath Yadav". upvidhansabhaproceedings (अंग्रेज़ी में). 2022-05-10. अभिगमन तिथि 2023-02-11.
  4. "GEN ELECTION TO VIDHAN SABHA TRENDS & RESULT MARCH-2022". Election Commision (अंग्रेज़ी में). 2022-05-10. अभिगमन तिथि 2023-02-11.
  5. "Basti Sadar Assembly Election Update". HarraiyaTimes.com (अंग्रेज़ी में). 2022-05-10. अभिगमन तिथि 2023-02-11.
  6. "Mahendra Nath Yadav". Myneta (अंग्रेज़ी में). 2022-05-10. अभिगमन तिथि 2023-02-11.
  7. "महेंद्र नाथ यादव बस्ती जीवन परिचय". Akhileshsupporter.in. 2022-07-28. मूल से 11 फ़रवरी 2023 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2023-02-11.
  8. "महेंद्र नाथ यादव - बस्ती सदर विधानसभा चुनाव 2022 परिणाम". Amar Ujala. 2022-05-10. अभिगमन तिथि 2023-02-11.