महासागरीय सूर्यमछली
| महासागरीय सूर्यमीन सामयिक शृंखला: मध्य होलोसीन–वर्तमान (5,941–0 वाईबीपी)[1] | |
|---|---|
| वैज्ञानिक वर्गीकरण | |
| Unrecognized taxon (fix): | ''Mola |
| जाति: | Template:Taxonomy/''Molamola |
| द्विपद नाम | |
| Template:Taxonomy/''Molamola (लिनियस, 1758) | |
| महासागरीय सूर्यमीन का प्रसार क्षेत्र (आईयूसीएन)
वर्तमान वितरण | |
| पर्यायवाची[4] | |
|
सूची
| |
महासागरीय सूर्यमीन (मोला मोला) एक बड़ी समुद्री मछली है जो गर्म और समशीतोष्ण महासागरों में पाई जाती है। इसे मोला या सूर्यमीन भी कहा जाता है। यह विश्व की ज्ञात अस्थिमय मछलियों में सबसे भारी मानी जाती है।[5]
इसका शरीर लगभग गोल और चपटा होता है। यह मछली अपनी लंबी वक्षीय तथा पृष्ठीय पंखों को फड़फड़ाकर तैरती है; पूंछ के स्थान पर क्लैवस नामक संरचना दिशा बदलने में सहायता करती है।[6]
कुछ सूर्यमछलियाँ समुद्र की सतह पर एक ओर झुकी हुई तैरती हुई देखी गई हैं; संभवतः वे सूर्य की ऊष्मा से अपने शरीर को गर्म करती हैं। इनके आहार में क्रस्टेशिया, स्टारफिश, जेलीफ़िश, स्पंज, मोलस्क, शैवाल, प्लवक, स्क्विड तथा छोटी मछलियाँ शामिल हैं। यह प्रजाति विश्वभर के उष्णकटिबंधीय और समशीतोष्ण जल क्षेत्रों में पाई जाती है। इसका अग्र भाग सिर जैसा तथा पश्च भाग संक्षिप्त और चपटा दिखाई देता है।
विवरण
[संपादित करें]आकृति
[संपादित करें]महासागरीय सूर्यमीन की आकृति असामान्य होती है। इसमें सामान्य पुच्छ पंख नहीं होता और उसके स्थान पर एक छद्म-पुच्छ, जिसे क्लैवस कहा जाता है, उपस्थित रहता है। शरीर गोल और अंडाकार होता है। पृष्ठीय पंख और गुदा पंख लंबे और उभरे हुए होते हैं, जिससे मछली बड़ी प्रतीत होती है। यही पंख तैरने और दिशा बदलने में सहायक होते हैं। इस मछली में स्विम ब्लैडर नहीं होता।
त्वचा
[संपादित करें]सूर्यमीन की त्वचा का रंग चाँदी जैसा से लेकर श्वेत तक हो सकता है। खतरा महसूस होने पर यह अपनी त्वचा का रंग गहरे से हल्के में बदल सकती है।
वितरण और व्यवहार
[संपादित करें]वितरण
[संपादित करें]महासागरीय सूर्यमीन सभी महासागरों के समशीतोष्ण तथा उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में पाई जाती है।
व्यवहार
[संपादित करें]सूर्यमीन कभी-कभी समूह में देखी जाती है, किंतु सामान्यतः अकेली रहती है। इसे कभी-कभी जल की सतह पर एक ओर झुककर धूप सेंकते हुए भी देखा गया है।
चित्र
[संपादित करें]

सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ Porcasi, Judith F.; Andrews, Sherri L. (7 July 2001). "Evidence for a Prehistoric Mola mola Fishery on the Southern California Coast" (PDF). Journal of California and Great Basin Anthropology. 23 (1): 51–66. जेस्टोर 27825752. अभिगमन तिथि: 20 May 2024.
- ↑ Liu, J.; Zapfe, G.; Shao, K.-T.; Leis, J.L.; Matsuura, K.; Hardy, G.; Liu, M.; Robertson, R.; Tyler, J. (2015). "Mola mola". 2015: e.T190422A97667070.
{{cite journal}}:|access-date=requires|url=(help); Cite journal requires|journal=(help); Unknown parameter|errata=ignored (help) - ↑ "Mola mola". NatureServe Explorer. अभिगमन तिथि: 17 April 2024.
- ↑ van der Land, Jacob. "Mola mola (Linnaeus, 1758)".
- ↑ "Have you seen a Mola??". Large Pelagics Research Lab. मूल से से 2011-09-01 को पुरालेखित।.
- ↑ "Regulation (EC) No 853/2004 of the European Parliament and of the Council of 29 April 2004 laying down specific hygiene rules for food of animal origin". Eur-lex.europa.eu. अभिगमन तिथि: 2010-11-16.
बाहरी कड़ियाँ
[संपादित करें]| Mola mola से संबंधित मीडिया विकिमीडिया कॉमंस पर उपलब्ध है। |