सामग्री पर जाएँ

महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार महाराष्ट्र सरकार द्वारा दिया जाने वाला सबसे बड़ा पुरस्कार है। जब १९९५ में शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी की संयुक्त सरकार थी तब इसे पहली बार स्वरुप दिया गया। पहला महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार १९९६ को दिया गया।

यह पुरस्कार निम्नलिखित क्षेत्रो में विशेष योगदान के लिए दिया जाता है ;

  • साहित्य
  • कला
  • खेल
  • विज्ञान
  • समाज सेवा
  • पत्रकारिता
  • लोक प्रशासन
  • स्वास्थ्य कार्य

पुरस्कार में ₹ 25 लाख नगद(2023), स्मृतिचिह्न और प्रमाणपत्र दिया जाता है। इस पुरस्कार के लिए महाराष्ट्र सरकार द्वारा तय की गई कमेटी विजेता का निर्णय लेती है।

पुरस्कृत व्यक्ति

[संपादित करें]
वर्ष नाम क्षेत्र
१९९६ पु. ल. देशपांडे साहित्य
१९९७ लता मंगेशकर कला, संगीत सुनिल गावसकर १९९९ विजय भटकर विज्ञान 2000
२००१ सचिन तेंडुलकर खेल
२००२ भीमसेन जोशी कला, संगीत
२००३ अभय बंग और रानी बंग चिकित्सा कार्य
२००४ बाबा आमटे समाज सेवा
२००५ रघुनाथ अनंत माशेलकर विज्ञान
२००६ रतन टाटा लोक प्रशासन
२००७ र.कृ. पाटील समाज सेवा
२००८ नानासाहेब धर्माधिकारी समाज सेवा
२००८ मंगेश पाडगाँवकर साहित्य
२००९ सुलोचनादीदी कला, सिनेमा
२०१० जयंत नारलीकर विज्ञान
२०११ अनिल काकोडकर विज्ञान
२०१५ बलवंत मोरेश्वर पुरंदरे साहित्य
२०२१ आशा भोसले संगीत
२०२२ आप्पासाहेब धर्माधिकारी समाजसेवा
२०२३ अशोक सराफ कला, सिनेमा
२०२४ राम सुतार कला

सन्दर्भ

[संपादित करें]