महाराजा सुहेल देव स्टेट यूनिवर्सिटी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
महाराजा सुहेल देव स्टेट यूनिवर्सिटी आजमगढ़
ध्येयज्ञानं संस्कृतिः विकासश्च परमो ध्येयः
स्थापित2019
कुलाधिपतिSmt. Anandiben Patel
उपकुलपतिProf. Pradeep Kumar Sharma
स्थानDAV P.G. COLLEGE CAMPUS Raidopur, Azamgarh, Uttar Pradesh 276001, आजमगढ़, Uttar Pradesh, 276001, India
जालस्थलhttps://www.msdsu.ac.in/

महाराजा सुहेल देव स्टेट यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश (भारत) के आजमगढ़ जिले में स्थित एक विश्वविद्यालय है। इसे आजमगढ़ विश्वविद्यालय के नाम से भी जाना जाता है। आजमगढ़ विश्वविद्यालय का नाम महाराजा सुहेलदेव के नाम पर होगा, इसकी घोषणा स्वयं गृह मंत्री अमित शाह द्वारा किया गया था.[1] [2]

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्थापित इस विश्वविद्यालय में स्नातक से शोध उपाधी तक की पढ़ाई होती है।

स्थापना[संपादित करें]

इसकी स्थापना उत्तर प्रदेश सरकार ने अपनी राजपत्र अधिसूचना संख्या 1446/79-वी-1-19-1 (के) -3-19, लखनऊ, दिनांक 5 अगस्त 2019 के तहत की थी।

राज्य सरकार के द्वारा अधिसूचना संख्या 610/सत्तार-1-2021-16(74)/2018 टी.सी., लखनऊ, दिनांक 28 अप्रैल 2021, विश्वविद्यालय का पहला शैक्षणिक सत्र 2021-2022 से शुरू किया गया था।

संबंधित महाविद्यालय[संपादित करें]

इस विश्वविद्यालय से आजमगढ़ और मऊ जिले से सम्बंधित ४३८ महाविद्यालय जुड़े हुए हैं। इस विश्वविद्यालय की स्थापना से पूर्व ये सभी महाविद्यालय (आजमगढ़ और मऊ) , वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल यूनिवर्सिटी से सम्बंधित थे.

इस विश्वविद्यालय के 438 महाविद्यालयों में 15 सरकारी सहायता प्राप्त गैर-सरकारी कॉलेज, 4 सरकारी कॉलेज और 419 स्व-वित्तपोषित कॉलेज शामिल हैं।

पाठ्यक्रम[संपादित करें]

विश्वविद्यालय तथा उसके महाविद्यालयों में कृषि, कला, वाणिज्य, शिक्षा, कानून और विज्ञान संकाय के तहत विभिन्न स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्री कार्यक्रम चलाये जाते है। स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों में बीए, बीएड, बीएससी, बीएससी एजी, बीकॉम। और LL.B. प्रमुख हैं। परास्नातक पाठ्यक्रमों में M.A., M.Ed., M.Sc., M.Sc.Ag., M.Com। और LLM प्रमुख हैं।

स्थिति[संपादित करें]

महाराजा सुहेल देव स्टेट यूनिवर्सिटी की स्थापना उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में हुई है. आजमगढ़ जिला राज्य की राजधानी लखनऊ से 260 किमी पूर्व में स्थित है. वर्तमान समय में इसका स्थाई पता निम्न है - डीएवी पी.जी. कॉलेज कैंपस (रैदोपुर आजमगढ़ उत्तर प्रदेश [276001])

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]

[1] [2] [3] [4]

[5]
  1. अभिषेक, मिश्रा (13 नवम्बर 2021). "महाराजा सुहेलदेव के नाम पर होगी आजमगढ़ यूनिवर्सिटी, अमित शाह के सुझाव पर सीएम योगी की मुहर". आज तक. आज तक. अभिगमन तिथि 13 नवम्बर 2021.
  2. अभिषेक, शर्मा (2021). "अस्तित्व में आया आजमगढ़ राज्य विश्वविद्यालय, शासन-प्रशासन की सक्रियता बढ़ी". Dainik Jagran. दैनिक जागरण. अभिगमन तिथि 16 जून 2021.
  3. ASTHANA, KRISHN KANT ASTHANA (27 December 2023). "MSDSU Result 2024: Maharaja Suheldev University Azamgarh Results". In Hindi - हिंदी में. In Hindi - हिंदी में. मूल से 27 दिसंबर 2023 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 अगस्त 2022.
  4. अलखा, सिंह (2021). "आजमगढ़ विश्वविद्यालय का नाम महाराजा सुहेलदेव के नाम पर होगा : अमित शाह". Hindustan (hindi में). हिंदुस्तान. अभिगमन तिथि 13 नवम्बर 2021.सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)
  5. Ganga, A. B. P. (13 नवम्बर 2021). "महाराजा सुहेलदेव के नाम पर होगा आजमगढ़ की स्टेट यूनिवर्सिटी का नाम, CM योगी ने की घोषणा". www.abplive.com. अभिगमन तिथि 13 नवम्बर 2021.