महाभारत के अनुवाद
महाभारत एक लंबे काल तक केवल संस्कृत में ही उपलब्ध था। लेकिन आज 21वीं सदी में इस महाकाव्य के कई अनुवाद मिलते हैं।
भारतीय भाषाएँ
[संपादित करें]भारत की निम्नलिखित भाषाओं में महाभारत का सम्पूर्ण अनुवाद है।
तमिल
[संपादित करें]तमिल में महाभारत का अनुवाद रामानुजाचार्य (இராமானுஜச்சாரியார்) ने 20वीं शताब्दी कें शुरू में किया था।
बंगाली
[संपादित करें]Kashi ram das (কালীপ্রসন্ন সিংহ) ने 19वीं सदी में महाभारत का पहला अनुवाद किया था।[1]
मलयालम
[संपादित करें]कवि और संस्कृत के विद्वान कोङ्ङल्लूर् कुञ्ञिक्कुट्टन् तम्पुरान् (കൊടുങ്ങല്ലൂർ കുഞ്ഞിക്കുട്ടൻ തമ്പുരാൻ) महाभारत का अनुवाद मलयालम में किया है।[2]
हिन्दी
[संपादित करें]हिन्दी भाषा में महाभारत का अनुवाद गीता प्रेस द्वारा कीया गया है।
विदेशी भाषाएँ
[संपादित करें]संस्कृत से किया हुआ महाभारत का संपूर्ण अनुवाद केवल चार विदेशी भाषाओं में मिलता है: अंग्रेज़ी, चीनी, रूसी, और फारसी।
अंग्रेज़ी
[संपादित करें]19वीं सदी के किसारी मोहन गांगुली अंग्रेज़ी भाषा में महाभारत का अनुवाद करने वाले पहले व्यक्ति थे। 20वीं सदी आते-आते में पुरुषोत्तम लाल ने फिर से एक और अनुवाद पबलिश कीया।[3] 21वीं सदी का पहला संपूर्ण अनुवाद बिबेक देबराय ने कीया है।[4] इस के इलावा अमरीका में क्ले संस्कृत पुस्कालय (Clay Sanskrit Library) भी एक संपूर्ण अनुवाद करने में जुटा हूया है।[5]
इतालवी
[संपादित करें]इटली के शहर तोरीनो में 1835 में जन्मे मीकेले केरबाकेर (Michele Kerbaker) ने पद्य में महाभारत के कुछ पर्वों का अनुवाद कीया जो कि उनके मरने के बाद Il Mahabharata tradotto in ottava rima nei suoi principali episodi da Michele Kerbaker के नाम से प्रकाशित हुये थे।[6]
चीनी
[संपादित करें]महाभारत का संपूर्ण अनुवाद का काम चीनी भाषा में 1989 से शूरू हुआ और तकरीबन 16 साल चलने के बाद 2005 में खत्म हुआ। इस अनुवाद को मुख्य रूप से बीजींग विश्वविद्यालय के विदेशी भाषाओं के कार्यालय में संस्कृत के विद्बान हुआन पाओ शेन (黄宝生) ने किया है। चीनी अनुवाद का नाम 摩诃婆罗多 (मो ह पो लूओ दूओ) है।[7]
जापानी
[संपादित करें]जापानी में महाभारत के दो अनुवाद मिलते हैं। पहला संपुर्ण अनुवाद भारतविद यामागीवा मोतो (山際素男) ने सानीची पबलिशिंग हाऊस के लिए 1900 के दशक में किया था। マハーバーラタ (माहाबाराता) नाम के यह अनुवाद अंग्रेज़ी से जापानी में था। दुसरा अनुवाद 2000 के दशक में प्राचीन भारतीय साहित्य के शाश्त्री कामीमूरा कात्सूहीको (上村勝彦) ने संस्कृत से किया था।[8] दुसरे अनुवाद का नाम 原典訳 マハーバーラタ (देनतेनवाे माहाबाराता) है।[9]
फ्रांसीसी
[संपादित करें]फ्रांसीसी भाषा में महाभारत के अनुवाद का काम इप्पोलीत फोश (Hippolyte Fauche) ने 19वीं शताब्दी में शुरू किया था। दस खंडो के अनुवाद के बाद उनकी मृत्यु हो गयी और काम अधूरा रह गया। उनके अनुवाद को फ्रासीसी विकिस्रोत पर पढा जा सकता है। 21वी श्ताब्दी में गी वांसां (Guy Vincent) और जीये शाओफेलबेरगर ( Gilles Schaufelberger) फिर से शुरू किया है। उन्होने अभी तक तीन खंड अनुवाद कर लिये हैं: आदिपर्व (Tome I: la Genèse du monde), सभापर्व (Tome II: Rois et Guerriers), और अरयण्कपर्व (Tome III: Les Révélations)।[10]
फारसी
[संपादित करें]बादशाह अकबर के कहने पर महाभारत का अनुवाद फारसी, जो कि उस वक्त भारत की राजभाषा थी जैसे अंग्रेज़ी आज है, में हुआ था। रज़मनामा ( رزمنامه) नाम के इस अनुवाद के फतहपुर सिकरी के अनुवादघर में हुआ था।
रूसी
[संपादित करें]रूसी में महाभारत के कई अनुवाद मौजूद हैं। महाभारत के कुछ अंश तो 1840 में ही अनुवाद हो चुके थे। लेकिन से सब से नया और संपुर्ण अनुवाद महापडिंत व्लादिमीर इवानोविच काल्यानोव (Кальянов, Владимир Иванович) का संपुर्ण अकादमिक अनुवाद है। इस के रूसी मे Полный академический перевод (पोलनी अकादिमीचेस्की पिरिवोद) कहते हैं। इस अनुवाद पर काम 1950 में शुरू हुआ था और 2017 में खत्म हुआ।[11]
इन्हें भी देखें
[संपादित करें]सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "সিংহ, কালীপ্রসন্ন" (Bengali भाषा में). बांगलापीडीया. अभिगमन तिथि: 2021-03-14.
- ↑ Rajaraja Verma. "Translation of Mahabharata" (अंग्रेज़ी भाषा में). Mahabharat Resources. मूल से से 28 अप्रैल 2021 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 2021-03-14.
- ↑ सदाशिव शिंदे. "पुरुषोत्तम लाल (Purushottam Lal)" (मराठी भाषा में). मराठीविश्वकोश. मूल से से 27 नवंबर 2020 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 2021-03-14.
- ↑ "Shri Bibek Debroy takes over as member NITI Aayog" (अंग्रेज़ी भाषा में). Press Information Bureau. 2015-01-21. अभिगमन तिथि: 2021-03-14.
- ↑ वोगन पीलीकन (Vaughan Pilikian). "Into the Fray: An Introduction to the Maha·bhárata" (अंग्रेज़ी भाषा में). Clay Sanskrit Library. मूल से से 23 अप्रैल 2021 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 2021-03-14.
- ↑ जीऊलीआनो बोकाली (Giuliano Boccali) (2004). "KERBAKER, Michele" (इतालवी भाषा में). इतालवी भाषा का विश्वकोश Treccani. अभिगमन तिथि: 2021-03-14.
- ↑ "印度史诗《摩诃婆罗多》中文全译本问世". भारत में चीनी दुतावास (चीनी भाषा में). 2006-04-19. अभिगमन तिथि: 2021-03-14.
- ↑ "マハーバーラタの概要:マハーバーラタの主要登場人物の紹介とあらすじ" (PDF). टोकीयो विश्वविद्यालय का विदेशी भाषा विभाग (東京外国語大学) (जापानी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2021-03-14.
- ↑ "上村勝彦". जापानी वीकीपीडीया (जापानी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2021-03-14.
- ↑ "Du Mahâbhârata" (फ़्रेंच भाषा में). मूल से पुरालेखन की तिथि: 27 दिसंबर 2008. अभिगमन तिथि: 2021-03-14.
{{cite web}}: CS1 maint: bot: original URL status unknown (link) - ↑ या. वे. वासीलीकोव, ये. एम. गोरोखोवनिक (Я. В. Васильков; Е. М. Гороховик). "«МАХАБХА́РАТА»" (रूसी भाषा में). Большая Российская Энциклопедия (महान रूसी विश्वकोश). मूल से से 16 मई 2021 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 2021-03-14.
{{cite web}}: CS1 maint: multiple names: authors list (link)
बाहरी कड़ियाँ
[संपादित करें]- किसारी मोहन गांगुली Archived 2021-03-06 at the वेबैक मशीन (अंग्रेज़ी)
- इप्पोलीत फोश का अनुवाद (फ्रांसीसी)
- CS1 Bengali-language sources (bn)
- CS1 मराठी-language sources (mr)
- CS1 इतालवी-language sources (it)
- CS1 चीनी-language sources (zh)
- CS1 जापानी-language sources (ja)
- CS1 फ़्रेंच-language sources (fr)
- CS1 maint: multiple names: authors list
- CS1 रूसी-language sources (ru)
- साँचे के कॉल्स में नकली तर्कों का उपयोग करने वाले पृष्ठ
- महाभारत
