महानोवा १६०४

एसएन १६०४, जिसे केप्लर का महानोवा, केप्लर का नोवा या केप्लर का तारा भी कहा जाता है, एक प्रकार आइए (टाइप Ia) महानोवा था। यह हमारी आकाशगंगा में, सर्पधारी तारामंडल में घटित हुआ।[1] वर्ष १६०४ में दिखाई देने वाला, यह हमारी आकाशगंगा में घटित वह सबसे नवीनतम महानोवा है जिसे निश्चित रूप से नग्न आँखों से देखा गया था।[2] यह पृथ्वी से ६ किलोपारसेक (२०,००० प्रकाश-वर्ष) से अधिक दूर नहीं हुआ था।[3] महानोवाओं के लिए वर्तमान नामकरण प्रणाली अपनाए जाने से पहले, इसका नाम जर्मन खगोलशास्त्री जोहान्स केप्लर के नाम पर रखा गया, जिन्होंने अपनी पुस्तक "डे स्टेला नोवा" में इसका वर्णन किया था।
प्रेक्षण
[संपादित करें]नग्न आँखों से दिखाई देने वाला केप्लर का यह तारा अपने चरम पर रात्रि आकाश के किसी भी अन्य तारे से अधिक चमकीला था, जिसका सापेक्ष कांतिमान (स्पष्ट कांतिमान) -२.५ था। यह दिन के समय तीन सप्ताह से अधिक समय तक दिखाई देता रहा। इसके प्रेक्षण के अभिलेख यूरोपीय, चीनी, कोरियाई और अरबी स्रोतों में मौजूद हैं।[4]

यह एक ही पीढ़ी में देखा गया दूसरा महानोवा था (इससे पहले टायको ब्राहे द्वारा शर्मिष्ठा तारामंडल में देखा गया एसएन १५७२ था)। तब से हमारी आकाशगंगा में निश्चित रूप से कोई और महानोवा नहीं देखा गया है, हालांकि १८८५ में एस एंड्रोमिडी के बाद से आकाशगंगा के बाहर कई अन्य देखे गए हैं। बड़ा मॅजलॅनिक बादल में हुआ एसएन १९८७ए रात में नग्न आँखों से दिखाई दिया था।[5]
ऐसे प्रमाण मौजूद हैं कि हमारी आकाशगंगा के दो महानोवाओं (क्रमशः कैसिओपिया ए और जी१.९+०.३) की विद्युतचुंबकीय विकिरण किरणें लगभग १६८० और १८७० में पृथ्वी तक पहुँची होंगी। हालाँकि, उन वर्षों में इनमें से किसी के भी देखे जाने का कोई ऐतिहासिक विवरण नहीं है। संभवतः तारों के बीच की धूल द्वारा अवशोषण के कारण उनका दृश्य प्रकाश धुंधला पड़ गया था।[6]
केप्लर के महानोवा का अवशेष अपनी श्रेणी की प्रारंभिक वस्तुओं में से एक माना जाता है और खगोल विज्ञान में यह आज भल व्यापक अध्ययन का विषय बना हुआ है।[7]
विवाद
[संपादित करें]उस समय के खगोलविदों (जिनमें केप्लर भी शामिल थे) का ध्यान मंगल, बृहस्पति और शनि के संयोजन का अवलोकन करने में था, जिसे वे बेथलहम के तारे से जुड़ा एक शुभ संयोजन मानते थे।[8] हालाँकि, बादलों भरे मौसम के कारण केप्लर प्रेक्षण नहीं कर पाए। विल्हेम फैबरी, माइकल मैस्टलिन और हेलिसियस रोसलिन ९ अक्टूबर को संयोजन का प्रेक्षण करने में सफल रहे, लेकिन उन्होंने महानोवा का रिकॉर्ड नहीं किया।[9] यूरोप में पहला दर्ज प्रेक्षण उत्तरी इटली में लोडोविको डेले कोलोम्बे द्वारा ९ अक्टूबर १६०४ को किया गया। केप्लर प्राग में सम्राट रूडोल्फ द्वितीय के लिए शाही दरबार में काम करते हुए केवल १७ अक्टूबर से ही अपना अवलोकन शुरू कर पाए।[10] बाद में इस महानोवा का नाम उनके नाम पर रखा गया, भले ही वह इसके पहले प्रेक्षक नहीं थे, क्योंकि उन्होंने पूरे एक वर्ष तक इस वस्तु का अनुसरण किया था। इन प्रेक्षणों का वर्णन उनकी पुस्तक "डे स्टेला नोवा इन पेडे सेरपेंटारी" ("सर्पधारी के पैर में नए तारे पर", प्राग १६०६) में किया गया है।[11]
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ Reynolds, S. P.; Borkowski, K. J.; Hwang, U.; Hughes, J. P.; Badenes, C.; Laming, J. M.; Blondin, J. M. (2 October 2007). "A Deep Chandra Observation of Kepler's Supernova Remnant: A Type Ia Event with Circumstellar Interaction". The Astrophysical Journal. 668 (2): L135 – L138. आर्काइव:0708.3858. बिबकोड:2007ApJ...668L.135R. डीओआई:10.1086/522830.
- ↑ "APOD: 2013 May 15 – Kepler's Supernova Remnant in X-Rays". NASA.gov. 10 April 2019 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 23 February 2024.
- ↑ "APOD: 2013 May 15 – Kepler's Supernova Remnant in X-Rays". NASA.gov. 10 April 2019 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 23 February 2024.
- ↑ Neuhäuser, Ralph; Rada, Wafiq; Kunitzsch, Paul; Neuhäuser, Dagmar L. (2016). "Arabic Reports about Supernovae 1604 and 1572 in Rawḥ al-Rūḥ by cĪsā b. Luṭf Allāh from Yemen". Journal for the History of Astronomy. 47 (4): 359–374. बिबकोड:2016JHA....47..359N. डीओआई:10.1177/0021828616669894. एस2सीआईडी 125393243.
- ↑ "SN1987A in the Large Magellanic Cloud". ESO.org. European Southern Observatory. 27 February 2019. अभिगमन तिथि: 25 November 2019.
- ↑ "Chandra X-Ray Observatory". Discovery of Most Recent Supernova in Our Galaxy, May 14, 2008. अभिगमन तिथि: 2 May 2012.
- ↑ "Chandra :: Photo Album :: Kepler's Supernova Remnant :: September 11, 2012". chandra.harvard.edu. अभिगमन तिथि: 2020-04-12.
- ↑ Mosley, John (1981). "Common Errors in "Star of Bethlehem" Planetarium Shows". www.ips-planetarium.org (अंग्रेज़ी भाषा में). International Planetarium Society. अभिगमन तिथि: 4 March 2025.
- ↑ Burke-Gaffney, W. (1937). "Kelper and the Star of Bethlehem" (PDF). Journal of the Royal Astronomical Society of Canada. 31: 417–425. बिबकोड:1937JRASC..31..417B. अभिगमन तिथि: 21 January 2018.
- ↑ Delle Colombe L., Discorso di Lodovico Delle Colombe nel quale si dimostra che la nuova Stella apparita l'Ottobre passato 1604 nel Sagittario non è Cometa, ne stella generata, ò creata di nuovo, ne apparente: ma una di quelle che furono da principio nel cielo; e ciò esser conforme alla vera Filosofia, Teologia, e Astronomiche dimostrazioni, Firenze, Giunti, 1606.
- ↑ "Bill Blair's Kepler's Supernova Remnant Page". मूल से से 16 March 2016 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 7 October 2009.