सामग्री पर जाएँ

महानन्द

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(महानन्दि से अनुप्रेषित)
महानन्द
मगध के राजा
शासनावधिल॰355 - 345 ईसा पूर्व[उद्धरण चाहिए]
पूर्ववर्तीनंदिवर्धन
उत्तरवर्तीमहापद्म नन्द (नन्द वंश)
निधन345 ईसा पूर्व
संतानसंभवतः महापद्म नन्द तथा अन्य कई
पितानंदिवर्धन

महानन्द प्राचीन भारत के शिशुनाग वंश के अंतिम राजा थे। यह वंश प्राचीन भारत के उन क्षेत्रों पर शासन करता था जो पाटलिपुत्र (वर्तमान पटना, बिहार) नगर के आसपास स्थित थे।

पुराण, नंदिवर्धन को शिशुनाग वंश का नौवाँ राजा और उनके पुत्र महानन्द को दसवाँ तथा अंतिम शिशुनाग राजा बताते हैं।[1] महानन्द की हत्या उनके एक नाजायज पुत्र महापद्म नन्द ने की थी, जो उनकी एक शूद्र पत्नी से उत्पन्न हुआ था।[2]

महानन्द शिशुनाग वंश का अन्तिम शासक था, उसकी हत्या उसी के पुत्र महापद्म नन्द द्वारा नगर विहार के दौरान कर दी गई थी। जिसने आगे चल कर नन्द वंश की स्थापना की।

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. Smith 2008, p. 37.
  2. Mookerji 1988, p. 10.