सामग्री पर जाएँ

महादेव (गणितज्ञ)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

महादेव चौदहवीं शताब्दी के एक भारतीय गणितज्ञ थे। उन्होंने 'महादेव सारिणी' नामक एक सारिणी का निर्माण किया। इस सारिणी को उन्होंने 'ग्रहसिद्धि' नाम से भी सम्बोधित किया है। इस सारिणी का निर्माण चक्रेश्वर ने आरम्भ किया था जिसे महादेव ने आगे बढ़ाया। इस बात का उल्लेख महादेवी दीपिका में मिलता है जो इन सारणियों के उपयोग का वर्णन करती है। ( शुभा एवं अन्य , 2022, पृ० 147)

महादेव के पिता का नाम परशुराम एवं उनके दादा का नाम माधव था। संस्कृत तथा गुजराती दोनों भाषाओं में रचित में जातकसार नामक ग्रन्थ में ग्रहों की स्थिति को महादेवी सारिणी से देखने की अनुशंशा की गयी है। (शुभरायप्पा एवं शर्मा 1985)[1]


सन्दर्भ

[संपादित करें]

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]