सामग्री पर जाएँ

महबूबा मुफ़्ती

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
महबूबा मुफ़्ती
محبوبہ مُفتی

पद बहाल
4 अप्रैल 201l4dbmnnmmmmmkkkju9ooppllllopppp6  19 जून 2018
राज्यपाल नरिंदर नाथ वोहरा
सत्यपाल मलिक
सहायक निर्मल कुमार सिंह
पूर्वा धिकारी मुफ़्ती मोहम्मद सईद
उत्तरा धिकारी पद समाप्त
Postion abolished

अनन्तनाग से सांसद
पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
2014
पूर्वा धिकारी मिर्जा महबूब बेग
पद बहाल
16 मई 2004  16 मई 2009
पूर्वा धिकारी मिर्जा महबूब बेग
उत्तरा धिकारी अली मोहम्मद नाइक

जन्म 22 मई 1959 (1959-05-22) (आयु 66)
बिजबेहारा, जम्मू और कश्मीर, भारत
राष्ट्रीयता भारतीय
राजनीतिक दल जम्मू-कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी
जीवन संगी जावेद इकबाल
बच्चे 2
शैक्षिक सम्बद्धता कश्मीर विश्वविद्यालय
धर्म मुस्लिम
जालस्थल www.jkpdp.org

महबूबा मुफ़्ती (जन्म: 22 मई 1959, बिजबिहारा), (भारांग: 1 ज्येष्ठ 1881 ) एक भारतीय राजनेत्री तथा जम्मू और कश्मीर की तेरहवीं और एक महिला के रूप में राज्य की प्रथम मुख्यमन्त्री हैं। महबूबा मुफ्ती से पूर्व वर्ष 1980 में सैयदा अनवरा तैमूर किसी भरतीय राज्य (असम) की पहली मुस्लिम मुख्यमन्त्री बनी थीं। इस प्रकार वे देश के किसी राज्य की दूसरी मुस्लिम मुख्यमन्त्री हैं। वे अनंतनाग से लोकसभा सांसद है। साथ ही जम्मू और कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की राजनेत्री और अध्यक्षा तथा जम्मू और कश्मीर के पूर्व मुख्यमन्त्री मुफ़्ती मोहम्मद सईद की पुत्री है। पिता की बीमारी के बाद एम्स, दिल्ली में मृत्यु हो जाने के बाद वो जम्मू और कश्मीर की मुख्यमन्त्री बनी हैं।[1]महबूबा मुफ़्ती जम्मू और कश्मीर की पहली महिला राजनेत्री है।

प्रारंभिक जीवन

[संपादित करें]

वह मुफ़्ती मोहम्मद सईद की बेटी हैं, जिनका जन्म 1959 में अखरान नोपोरा में हुआ था। उन्होंने कश्मीर विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री हासिल की।

उनकी बहन रूबैया सईद का अपहरण कर लिया गया था जब उनके पिता को 1989 में भारत का गृह मंत्री नियुक्त किया गया था और कुछ दिनों के बाद कुछ आतंकवादियों के बदले छोड़ दिया गया था। भारत में विपक्ष और कई कट्टर राष्ट्रवादियों द्वारा आतंकवादियों की रिहाई की निंदा की गई थी।

व्यक्तिगत जीवन

[संपादित करें]

इनका विवाह जावेद इकबाल से हुआ था। इनकी दो पुत्रियाँ हैं, इतिजा/सना और इरतिका।[2][3][4] इतिजा/सना लन्दन में भारतीय उच्चायोग के साथ काम करती हैं और इरतिका अपने मामा, मुफ़्ती तसद्दुक के साथ हिन्दी फ़िल्म उद्योग में काम करतीं हैं।

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "PDP writes to Governor, Mehbooba Mufti set to be first woman CM of Jammu & Kashmir". श्रीनगर: इकोनॉमिक टाइम्स. २०१६-०७-०१. 7 जनवरी 2016 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: २०१६-०७-०१.
  2. "ये है महबूबा की फैमिली, बड़ी बेटी लंदन में अफसर, छोटी बना रही फिल्मों में करियर". 6 अगस्त 2019 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 6 अगस्त 2019.
  3. "अनुच्छेद 370: महबूबा की बेटी बोलीं, "कश्मीरियों के लिए है फ़ैसला तो हमें जानवरों की तरह बंद क्यों किया"". 6 अगस्त 2019 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 6 अगस्त 2019.
  4. "Mufti Mohammad Sayeed My grandfather, our anchor, our pillar of strength". 25 अगस्त 2019 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 6 अगस्त 2019.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]