मस्तिष्क स्तंभ

मस्तिष्क स्तंभ (ब्रेनस्टेम) मस्तिष्क का पिछला हिस्सा होता है जो डंठल जैसा दिखाई देता है। यह प्रमस्तिष्क (सेरेब्रम) को मेरुरज्जु से जोड़ता है।[1] मानव मस्तिष्क में मस्तिष्क स्तंभ, मध्य मस्तिष्क, पोन्स और मज्जा सेतु या मेडुला ऑबलोंगाटा से मिलकर बना होता है। मध्य मस्तिष्क 'टेंटोरियल इनसिसुरा' (टेंटोरियल नॉच) के माध्यम से अग्र मस्तिष्क के 'अंतरमस्तिष्क' (डायेंसफेलॉन) के थैलेमस से जुड़ा होता है।[2]
विशेषता
[संपादित करें]मस्तिष्क स्तंभ आकार में बहुत छोटा होता है, जो मस्तिष्क के कुल वजन का केवल 2.6 प्रतिशत हिस्सा बनाता है।[3] यह हृदय और श्वसन क्रिया को नियंत्रित करता है, जिससे हृदय गति और श्वसन दर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। यह कपाल तंत्रिकाओं के माध्यम से चेहरे और गर्दन को मुख्य प्रेरक और संवेदी तंत्रिका आपूर्ति भी प्रदान करता है; कपाल तंत्रिकाओं के दस जोड़े मस्तिष्क स्तंभ से ही निकलते हैं।[4] केंद्रीय तंत्रिका तंत्र का नियमन और शरीर के नींद चक्र का नियंत्रण भी इसके कार्यों में शामिल है। इसके अतिरिक्त यह शरीर से मस्तिष्क तक और मस्तिष्क से शरीर तक मुख्य प्रेरक और संवेदी मार्गों के संवहन के लिए भी आवश्यक है। इन मार्गों में 'प्रेरक कार्य' (कॉर्टिकोस्पाइनल ट्रैक्ट), 'सूक्ष्म स्पर्श, कंपन और प्रोप्रियोसेप्शन/स्थिति बोध' (डॉर्सल कॉलम-मेडियल लेम्निस्कस पाथवे) तथा 'दर्द, तापमान, खुजली और अपरिष्कृत स्पर्श' (स्पिनोथैलेमिक ट्रैक्ट) आदि शामिल हैं।
संरचना
[संपादित करें]मध्य मस्तिष्क, सेतु और मज्जा सेतु- मस्तिष्क स्तंभ के भाग हैं; डाइएनसेफेलॉन को कभी-कभी मस्तिष्क स्तंभ का हिस्सा माना जाता है।
इन्हें भी देखें
[संपादित करें]संदर्भ
[संपादित करें]- ↑ विश्राम, सिंह (2014). Textbook of Anatomy Head, Neck, and Brain; Volume III [शरीर रचना विज्ञान की पाठ्यपुस्तक: सिर, गर्दन और मस्तिष्क; खंड III] (अंग्रेज़ी भाषा में) (2 ed.). भारत: एलसेवियर. p. 363. ISBN 9788131237274.
- ↑ डी, हेइंस (2018). मिहेलॉफ़, जी (ed.). Fundamental neuroscience for basic and clinical applications [बुनियादी और नैदानिक अनुप्रयोगों के लिए मौलिक तंत्रिका विज्ञान] (अंग्रेज़ी भाषा में) (पाँचवाँ ed.). फ़ाइलाडेल्फ़िया, पीए: एलसेवियर. p. 152. ISBN 9780323396325.
- ↑ डी, हेइंस (2018). मिहेलॉफ़, जी (ed.). Fundamental neuroscience for basic and clinical applications [बुनियादी और नैदानिक अनुप्रयोगों के लिए मौलिक तंत्रिका विज्ञान] (अंग्रेज़ी भाषा में) (पाँचवाँ ed.). फ़ाइलाडेल्फ़िया, पीए: एलसेवियर. p. 195. ISBN 9780323396325.
- ↑ "Internal Capsule" [आंतरिक कैप्सूल]. nba.uth.tmc.edu (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 17 फरवरी 2026.
बाहरी कड़ियाँ
[संपादित करें]| Brainstem से संबंधित मीडिया विकिमीडिया कॉमंस पर उपलब्ध है। |