मस्तिष्काघात

मस्तिष्काघात को हल्के आघातजन्य मस्तिष्क चोट (एमटीबीआई) के रूप में भी जाना जाता है। यह सिर की एक चोट है जो अस्थायी रूप से मस्तिष्क की कार्यप्रणाली को प्रभावित करती है।[1] इसके सामान्य कारणों में मोटर वाहन से टक्कर, गिरना, खेल में चोट लगना और साइकिल दुर्घटनाएं शामिल हैं। पूर्व में मस्तिष्काघात, शारीरिक हिंसा और शराब पीना आदि भी इसके जोखिम कारक हो सकते हैं।
लक्षण
[संपादित करें]मस्तिष्काघात के लक्षण लोगों में अलग-अलग होते हैं और इनमें शारीरिक, संज्ञानात्मक और भावनात्मक लक्षण शामिल होते हैं। इसके सामान्य लक्षणों में सिरदर्द, चक्कर आना, सोचने और एकाग्रता में कठिनाई, नींद में गड़बड़ी, भूलना, चेतना की कमी, संतुलन की समस्या, मतली, धुंधली दृष्टि और मनोदशा में परिवर्तन आदि शामिल हो सकते हैं।[2] इसके संकेत और लक्षण चोट लगने के कुछ मिनटों, कुछ घंटों के भीतर या आमतौर पर 72 घंटों के भीतर दिखाई देते हैं। हालाँकि लक्षण 1 से 2 दिन की देरी के बाद भी दिखाई दे सकते हैं।
रोकथाम एवं उपचार
[संपादित करें]एमटीबीआई की रोकथाम में सामान्य उपाय शामिल किए जा सकते है जैसे कि सीट बेल्ट पहनना, कारों में एयरबैग का उपयोग करना तथा उच्च जोखिम वाले खेलों के लिए हेलमेट जैसे सुरक्षात्मक उपकरण का उपयोग करना। वृद्ध लोगों में गिरने के जोखिम को कम करने के लिए फर्श को अव्यवस्थित नहीं रखना चाहिए तथा कठोर तलवों वाले पतले सपाट जूते पहनने चाहिए जिससे संतुलन में बाधा न आए।[3]
मस्तिष्काघात वाले वयस्कों और बच्चों को मस्तिष्काघात के निदान की पुष्टि करने और अधिक गंभीर सिर की चोटों की संभावना को दूर करने के लिए डॉक्टर या नर्स प्रैक्टिशनर से चिकित्सीय मूल्यांकन करवाना आवश्यक होता है।
इन्हें भी देखें
[संपादित करें]सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "अबाउट ट्रॉमेटिक ब्रेन इंजरी". निचड. अभिगमन तिथि: 14 अक्टूबर 2025.
- ↑ "व्हाट आर कॉमन सिम्पटम्स ऑफ ट्रामेटिक ब्रेन इंजरी?". नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ चाइल्ड हेल्थ एंड ह्यूमन डेवलपमेंट (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 14 अक्टूबर 2025.
- ↑ "कन्क्यूशन". मायोक्लिनिक. मूल से पुरालेखन की तिथि: 12 जून 2011. अभिगमन तिथि: 14 अक्टूबर 2025.
{{cite web}}: CS1 maint: bot: original URL status unknown (link)